पीड़ित परिवार को 50 लाख रु की आर्थिक सहायता दे प्रशासन - सोली जैन

Published By Ravindra
On
Ravindra Picture

फ़िरोज़ाबाद, सुहाग नगरी में सीएल डिग्री कॉलेज  अपर पुलिस अधीक्षक नगर कार्यालय तक बनाये जा रहे निर्माणाधीन फ्लाईओवर के कार्य में लगी हाइड्रा मशीन की चपेट में आने से 57 वर्षीय  विपिन बिहारी शर्मा की दुखद मौत हो जाने पर सोमवार को उनके निवास पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र जैन सौली प्रदेश सचिव मुकेश कुमार उर्फ टीटू प्रधान जिला उपाध्यक्ष डॉ मुजाहिद खान सपा नेता मयंक यादव ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया
इस मौके पर पीड़ित परिवार ने उन्हें बताया कि उनके पिता सुहाग नगर में फैक्ट्री में चौकीदारी का कार्य करते थे। 4 सितंबर को शाम को लगभग 7:00 बजे वह घर से ड्यूटी पर गये थे , कि रात्रि लगभग 8:00 बजे उनके पास पुलिस का फोन आया कि  तुम्हारे पिता की जैन मंदिर सुहाग नगर चौराहे पर निर्माणाधीन पुल के काम में लगी मशीन की चपेट में आने से  मौत हो गई है। 
मौके पर सदर विधायक  मनीष असीजा भी पहुंच गये थे, उन्होंने आश्वासन दिया था। कि आप अपने पिता का अंतिम संस्कार कर दो हम आपको 5 लाख की अभी और बाद में भी आर्थिक सहायता दिलवाएंगे ,और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करवाएंगे, लेकिन आश्वासन के बाद भी अब तक कुछ भी मदद नही की गयी, और न ही दोषियों पर कोई कार्रवाई हुई
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र जैन सौली ने सवाल उठाते हुए कहा कि सदर विधायक मनीष असीजा बताएं कि आश्वासन देने के बावजूद भी अब तक पीड़ित को आर्थिक सहायता क्यों नहीं दी गई। और घटना के दोषियों पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई है।
उन्होंने कहा कि जैन मंदिर सुहाग नगर चौराहे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर आखिर कितनी जिंदगी और लीलेगा, पिछले एक महीने में यह दूसरी घटना है। इससे पहले भी कई घटनाएं हो चुकी है। जिसमें कई बेगुनाह लोग घायल हो चुके हैं। और एक की मौत हो चुकी है। लेकिन राजनीतिक संरक्षण के कारण सुरक्षा मानको की अनदेखी की जा रही है। और लोगों के जीवन को खतरे में डाला जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवजा मिलना चाहिए और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

लेखक के बारे में

Ravindra Picture

रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।

नवीनतम

अधिकारियों के आश्वासन के बाद लगभग चार घंटे के भीतर ही संगठन की प्रमुख मांगों पर सहमति बनने पर धरना समाप्त

फिरोजाबाद। भारतीय किसान क्रांति यूनियन के जिला अध्यक्ष राहुल यादव के नेतृत्व में आज फिरोजाबाद डिवीजन कार्यालय पर किसानों की...
अधिकारियों के आश्वासन के बाद लगभग चार घंटे के भीतर ही संगठन की प्रमुख मांगों पर सहमति बनने पर धरना समाप्त

JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

रांची। जेएसएससी-सीजीएल प्रतियोगिता परीक्षा गड़बड़ी मामले में जांच कर रही अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) की एसआईटी ने सोमवार को एक...
शिक्षा-रोजगार  झारखंड 
JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

डीजीएफटी ने एक्सपोर्टर्स के लिए 'सर्टिफिकेट ऑफ ओरिजिन' की प्रक्रिया की आसान

नई दिल्ली। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने व्यापार कनेक्ट ई-प्लेटफॉर्म के जरिए मूल प्रमाण पत्र (सीओओ) जारी करने और सत्यापन...
कारोबार 
डीजीएफटी ने एक्सपोर्टर्स के लिए 'सर्टिफिकेट ऑफ ओरिजिन' की प्रक्रिया की आसान

विदेशी यूनिवर्सिटी से पढ़े भारतीयों को एक्सिस बैंक में करियर मौका

नई दिल्ली/मुंबई। देश के सबसे बड़े निज क्षेत्र के बैंकों में से एक एक्सिस बैंक ने 'अराइज होमकमिंग पहल की...
कारोबार 
विदेशी यूनिवर्सिटी से पढ़े भारतीयों को एक्सिस बैंक में करियर मौका

स्वाइन फ्लू के नए मरीजों की पुष्टि, संक्रमित मरीजों की बढ़ी संख्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (एच1एन1) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में...
छत्तीसगढ़ 
स्वाइन फ्लू के नए मरीजों की पुष्टि, संक्रमित मरीजों की बढ़ी संख्या

उत्तर प्रदेश

पीड़ित परिवार को 50 लाख रु की आर्थिक सहायता दे प्रशासन - सोली जैन

फ़िरोज़ाबाद, सुहाग नगरी में सीएल डिग्री कॉलेज  अपर पुलिस अधीक्षक नगर कार्यालय तक बनाये जा रहे निर्माणाधीन फ्लाईओवर के कार्य...
उत्तर प्रदेश 
पीड़ित परिवार को 50 लाख रु की आर्थिक सहायता दे प्रशासन - सोली जैन

संस्कार भारती द्वारा श्रीकृष्ण बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न

फिरोजाबाद। संस्कार भारती महानगर शाखा की ओर से रविवार को सीबी गेस्ट हाउस प्रांगण में नंद उत्सव के तहत श्रीकृष्ण...
उत्तर प्रदेश 
संस्कार भारती द्वारा श्रीकृष्ण बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न

कोडीन सिरप तस्करी गिरोह का मुख्य सरगना आगरा से गिरफ्तार

बांदा: प्रतिबंधित और नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन ईगल” के तहत उत्तर प्रदेश के जनपद...
उत्तर प्रदेश 
कोडीन सिरप तस्करी गिरोह का मुख्य सरगना आगरा से गिरफ्तार

बागपत एक्सप्रेस-वे हादसे में 12 श्रद्धालुओं की मौत, 24 घायल

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में स्थित पूर्वी पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में मरने...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
बागपत एक्सप्रेस-वे हादसे में 12 श्रद्धालुओं की मौत, 24 घायल