अधिकारियों के आश्वासन के बाद लगभग चार घंटे के भीतर ही संगठन की प्रमुख मांगों पर सहमति बनने पर धरना समाप्त

Published By Ravindra
On
Ravindra Picture

IMG_20260907_225219

फिरोजाबाद। भारतीय किसान क्रांति यूनियन के जिला अध्यक्ष राहुल यादव के नेतृत्व में आज फिरोजाबाद डिवीजन कार्यालय पर किसानों की विद्युत समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया

रस्तोगी हॉस्पिटल में थायराइड की 80 जांच हुई ये खबर भी पढ़े : रस्तोगी हॉस्पिटल में थायराइड की 80 जांच हुई

धरने प्रदर्शन के दौरान गुदाऊ क्षेत्र में करंट लगने से मृत भैंस के मुआवजे, एवं पूर्व में बिजली विभाग की लापरवाही से मृत हुई दो भैंसों के लंबित मुआवजे तथा यूपीएसआईडीए के जेई के स्थानांतरण और जसराना क्षेत्र में तैनात जेई के स्थानांतरण की मांग प्रमुखता से उठाई गई। मांगें पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन धरना जारी रखने की चेतावनी दी गई थी।

मौके पर एसई एवं एक्सईएन ग्रामीण  मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने संगठन की मांगों को गंभीरता से लेते हुए लिखित आश्वासन दिया कि सभी मांगों का समाधान एक सप्ताह के भीतर करा दिया जाएगा। खराब ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलवाने की कार्रवाई शुरू कराई गई, तथा भैंसों के मुआवजे के लिए आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करवाकर भुगतान कराने का आश्वासन दिया गया।

अधिकारियों के आश्वासन के बाद लगभग चार घंटे के भीतर ही संगठन की प्रमुख मांगों पर सहमति बन गई, जिसके चलते अनिश्चितकालीन धरना आगे बढ़ाने की आवश्यकता नहीं पड़ी।

इसके साथ ही हवेली, फतेहपुर, प्रसादपुर, शिकोहाबाद एवं बालाजी मंदिर क्षेत्र की विद्युत समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया। इनमें खराब ट्रांसफार्मरों को बदलने, ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने, जर्जर विद्युत तारों को बदलने तथा बालाजी मंदिर के पीछे पार्किंग स्थल से गुजर रही 440 केवी लाइन को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की मांग शामिल रही।
धरने के दौरान थाना दक्षिण के थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार सहित संगठन के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बड़ी संख्या में ट्रैक्टर और चारपहिया वाहनों के साथ किसान धरना स्थल पर पहुंचे।

भारतीय किसान क्रांति यूनियन सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं किसान भाइयों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के एकजुट प्रयास से धरना सफल रहा।

धरना-प्रदर्शन में बूथ प्रांत अध्यक्ष योगेश यादव ,युवा प्रदेश प्रभारी प्रदीप परमार , दर्शन यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पम्पी किन्नर जिलाध्यक्ष किन्नर समाज, यतेंद्र यादव , गोलू यादव , तहसील अध्यक्ष शिकोहाबाद आकाश कुमार, जिला सचिव इंद्रजीत कुशवाह सहित भारतीय किसान क्रांति यूनियन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं  किसान मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Ravindra Picture

रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।

नवीनतम

अधिकारियों के आश्वासन के बाद लगभग चार घंटे के भीतर ही संगठन की प्रमुख मांगों पर सहमति बनने पर धरना समाप्त

फिरोजाबाद। भारतीय किसान क्रांति यूनियन के जिला अध्यक्ष राहुल यादव के नेतृत्व में आज फिरोजाबाद डिवीजन कार्यालय पर किसानों की...
अधिकारियों के आश्वासन के बाद लगभग चार घंटे के भीतर ही संगठन की प्रमुख मांगों पर सहमति बनने पर धरना समाप्त

JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

रांची। जेएसएससी-सीजीएल प्रतियोगिता परीक्षा गड़बड़ी मामले में जांच कर रही अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) की एसआईटी ने सोमवार को एक...
शिक्षा-रोजगार  झारखंड 
JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

डीजीएफटी ने एक्सपोर्टर्स के लिए 'सर्टिफिकेट ऑफ ओरिजिन' की प्रक्रिया की आसान

नई दिल्ली। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने व्यापार कनेक्ट ई-प्लेटफॉर्म के जरिए मूल प्रमाण पत्र (सीओओ) जारी करने और सत्यापन...
कारोबार 
डीजीएफटी ने एक्सपोर्टर्स के लिए 'सर्टिफिकेट ऑफ ओरिजिन' की प्रक्रिया की आसान

विदेशी यूनिवर्सिटी से पढ़े भारतीयों को एक्सिस बैंक में करियर मौका

नई दिल्ली/मुंबई। देश के सबसे बड़े निज क्षेत्र के बैंकों में से एक एक्सिस बैंक ने 'अराइज होमकमिंग पहल की...
कारोबार 
विदेशी यूनिवर्सिटी से पढ़े भारतीयों को एक्सिस बैंक में करियर मौका

स्वाइन फ्लू के नए मरीजों की पुष्टि, संक्रमित मरीजों की बढ़ी संख्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (एच1एन1) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में...
छत्तीसगढ़ 
स्वाइन फ्लू के नए मरीजों की पुष्टि, संक्रमित मरीजों की बढ़ी संख्या

उत्तर प्रदेश

पीड़ित परिवार को 50 लाख रु की आर्थिक सहायता दे प्रशासन - सोली जैन

फ़िरोज़ाबाद, सुहाग नगरी में सीएल डिग्री कॉलेज  अपर पुलिस अधीक्षक नगर कार्यालय तक बनाये जा रहे निर्माणाधीन फ्लाईओवर के कार्य...
उत्तर प्रदेश 
पीड़ित परिवार को 50 लाख रु की आर्थिक सहायता दे प्रशासन - सोली जैन

संस्कार भारती द्वारा श्रीकृष्ण बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न

फिरोजाबाद। संस्कार भारती महानगर शाखा की ओर से रविवार को सीबी गेस्ट हाउस प्रांगण में नंद उत्सव के तहत श्रीकृष्ण...
उत्तर प्रदेश 
संस्कार भारती द्वारा श्रीकृष्ण बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न

कोडीन सिरप तस्करी गिरोह का मुख्य सरगना आगरा से गिरफ्तार

बांदा: प्रतिबंधित और नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन ईगल” के तहत उत्तर प्रदेश के जनपद...
उत्तर प्रदेश 
कोडीन सिरप तस्करी गिरोह का मुख्य सरगना आगरा से गिरफ्तार

बागपत एक्सप्रेस-वे हादसे में 12 श्रद्धालुओं की मौत, 24 घायल

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में स्थित पूर्वी पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में मरने...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
बागपत एक्सप्रेस-वे हादसे में 12 श्रद्धालुओं की मौत, 24 घायल