पीड़ित परिवार को 50 लाख रु की आर्थिक सहायता दे प्रशासन - सोली जैन
फ़िरोज़ाबाद, सुहाग नगरी में सीएल डिग्री कॉलेज अपर पुलिस अधीक्षक नगर कार्यालय तक बनाये जा रहे निर्माणाधीन फ्लाईओवर के कार्य में लगी हाइड्रा मशीन की चपेट में आने से 57 वर्षीय विपिन बिहारी शर्मा की दुखद मौत हो जाने पर सोमवार को उनके निवास पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र जैन सौली प्रदेश सचिव मुकेश कुमार उर्फ टीटू प्रधान जिला उपाध्यक्ष डॉ मुजाहिद खान सपा नेता मयंक यादव ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया
इस मौके पर पीड़ित परिवार ने उन्हें बताया कि उनके पिता सुहाग नगर में फैक्ट्री में चौकीदारी का कार्य करते थे। 4 सितंबर को शाम को लगभग 7:00 बजे वह घर से ड्यूटी पर गये थे , कि रात्रि लगभग 8:00 बजे उनके पास पुलिस का फोन आया कि तुम्हारे पिता की जैन मंदिर सुहाग नगर चौराहे पर निर्माणाधीन पुल के काम में लगी मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई है।
मौके पर सदर विधायक मनीष असीजा भी पहुंच गये थे, उन्होंने आश्वासन दिया था। कि आप अपने पिता का अंतिम संस्कार कर दो हम आपको 5 लाख की अभी और बाद में भी आर्थिक सहायता दिलवाएंगे ,और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करवाएंगे, लेकिन आश्वासन के बाद भी अब तक कुछ भी मदद नही की गयी, और न ही दोषियों पर कोई कार्रवाई हुई
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सामाजिक कार्यकर्ता सतेन्द्र जैन सौली ने सवाल उठाते हुए कहा कि सदर विधायक मनीष असीजा बताएं कि आश्वासन देने के बावजूद भी अब तक पीड़ित को आर्थिक सहायता क्यों नहीं दी गई। और घटना के दोषियों पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई है।
उन्होंने कहा कि जैन मंदिर सुहाग नगर चौराहे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर आखिर कितनी जिंदगी और लीलेगा, पिछले एक महीने में यह दूसरी घटना है। इससे पहले भी कई घटनाएं हो चुकी है। जिसमें कई बेगुनाह लोग घायल हो चुके हैं। और एक की मौत हो चुकी है। लेकिन राजनीतिक संरक्षण के कारण सुरक्षा मानको की अनदेखी की जा रही है। और लोगों के जीवन को खतरे में डाला जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवजा मिलना चाहिए और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।
