मौसम 7 सितंबर: आज 22 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 50 की स्पीड से हवा
नई दिल्ली। मौसम 7 सितंबर 2026: देश में मानसून की खतरनाक रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से मुश्किल भरा अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक कल यानी 7 सितंबर को यूपी, बिहार समेत 22 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इस आंधी की वजह से बड़े-बड़े पेड़ जड़ से टूटकर धाराशायी हो सकते हैं। साथ ही इस भारी बाारिश के चलते किसानों के फसलों को नुकसान होने की आशंका है। साथ ही पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, मछुआरों को समुद्री किनारे से दूर हटकर सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी गई है। इसके अलावा पूर्वी राज्यों में आकाशीय बिजली और वज्रपात का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है।
वहीं, बंगाल की खाड़ी से चलने वाली खतरनाक हवाएं लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। 5 से अधिक राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। वहीं, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा निचले क्षोभ मंडलीय स्तर में दक्षिणी तेलंगाना से मन्नार की खाड़ी तक एक गर्त बनी हुई है।
देश के 22 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 7 सितंबर को देश के 22 राज्यों यूपी, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा और मेघालय में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, कई राज्यों बिजली गिरने की भी चेतावनी है।
दिल्ली NCR
दिल्ली(7 सितंबर-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में कल यानी 7 सितंबर को मध्यम बारिश और तेज हवा का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 23 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
उत्तर प्रदेश
यूपी(7 सितंबर-बारिश-आंधी का अलर्ट): गौतमबुद्ध नगर, मोरादाबाद, गाजियाबाद, मेरठ, पीलीभीत, बहराइच, सीतापुर, सिद्धार्थनगर, खेरी, बलरामपुर, सहारनपुर, सोनभद्र, बदायूं, ललितपुर, गोरखपुर, इटावा, आजमगढ़ और प्रयागराज में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, लखनऊ में कल यानी 7 सितंबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
बिहार
बिहार (7 सितंबर-बारिश-तूफान की चेतावनी): गया, बक्सर, भोजपुर, पटना, सिवान, सारण, रोहतास, कैमूर, जहानाबाद, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय और कटिहार में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, पटना में कल यानी 7 सितंबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।
झारखंड
झारखंड(7-8 सितंबर-तेज बारिश-आंधी का अलर्ट): रांची, जमशेदपुर, दुमका, पलामू, गुमला, चतरा, देवघर, गोड्डा, हजारीबाग, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम और बोकारो में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, रांची में कल यानी 7 सितंबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
उत्तराखंड
उत्तराखंड (7 सितंबर- बारिश-आंधी की संभावना): पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल, ऋषिकेश, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और हरिद्वार में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, देहरादून में कल यानी 7 सितंबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
हिमाचल
हिमाचल (7-8 सितंबर-बारिश-तूफान की चेतावनी): मंडी, चंबा, ऊना, किन्नौर, कांगड़ा, कुल्लू, सोलन, बिलासपुर और हमीरपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, मनाली में कल यानी 7 सितंबर को अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर (7 सितंबर-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): पुंछ, अनंतनाग, कुपवाड़ा, जम्मू, रियासी, मिरपुर, बारामूला और किश्तवाड़ में में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 7 सितंबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल(7 सितंबर-तेज बारिश-आंधी की संभावना): हावड़ा, कालिम्पोंग, कोलकाता, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग, बांकुड़ा, दार्जिलिंग, कूचबिहार और दुर्गापुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है। वहीं, कोलकाता में कल यानी 7 सितंबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक पहुंचेगा और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
पंजाब
पंजाब (7 सितंबर-बारिश-आंधी की चेतावनी): कपूरथला, चंडीगढ़, फरीदकोट, फिरोजपुर, संगरूर, लुधियाना, अमृतसर, होशियारपुर, गुरदासपुर, बरनाला और बठिंडा में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे।
राजस्थान
राजस्थान (7 सितंबर-बारिश का अलर्ट): भरतपुर, करौली, झालावाड़, सवाई माधोपुर, झुंझुनू, बारां, बूंदी, दौसा, भीलवाड़ा, अलवर, जैसलमेर, करौली, उदयपुर और श्रीगंगानगर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, जयपुर में कल यानी 7 सितंबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश (7 सितंबर-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): कटनी, विदिशा, सिवनी, दमोह, होशंगाबाद, खरगोन, मांडला, खंडवा, बेतुल, नरसिंहपुर, इंदौर, सागर, छिंदवाड़ा और सीधी में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलेगा। वहीं, भोपाल में कल यानी 7 सितंबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
