नारी शक्ति : 2027 में डिंपल बनेंगी सपा का चेहरा!

 महिलाओं की आर्थिक मजबूती, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य को मजबूत करने का संकल्प

Published By Rajesh Singh
On
Rajesh Singh Picture


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 का चुनाव सिर्फ सत्ता बदलने की लड़ाई नहीं, बल्कि नए राजनीतिक नैरेटिव की तलाश का चुनाव भी बनता दिखाई दे रहा है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी यदि इस बार आधी आबादी को निर्णायक राजनीतिक शक्ति के रूप में साधने का प्रयास कर रही है। मैनपुरी सांसद डिंपल यादव को मुख्यमंत्री पद के चेहरे के रूप में आगे करना उसके लिए बड़ा राजनीतिक दांव साबित हो सकता है। 
डिंपल यादव का चेहरा सपा की राजनीति में सादगी, संवेदनशीलता, नारी शक्ति और राजनीतिक शुचिता के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत करने की तैयारी है। इसके सहारे पार्टी महिलाओं, युवाओं, बेरोजगारों और मध्यम वर्ग के बीच एक नया संदेश देने की कोशिश कर सकती है। पुरानी राजनीति नहीं, नया विजन और नई कार्यशैली। सपाई नैरेटिव का केंद्र महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा और सम्मान हो सकता है।

महिलाओं को सालाना आर्थिक सहायता, रोजगार के अवसर, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों को चुनावी विजन का प्रमुख हिस्सा बनाकर पार्टी आधी आबादी के बीच अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने का प्रयास कर सकती है। यह राजनीति नहीं बल्कि महिलाओं को निर्णय लेने वाली शक्ति बनाने का संदेश होगा। यदि सपा अपने संभावित विजन में भ्रष्टाचार पर नकेल और सरकारी खर्च को सार्वजनिक करने को प्रमुख मुद्दा बनाती है, तो यह चुनावी बहस को एक अलग दिशा दे सकता है।
नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई, निर्माण और अन्य विभागों में किस ठेकेदार या संस्था को कितना काम मिला, उसकी अनुमानित लागत क्या थी, कितना भुगतान हुआ और जमीन पर वास्तव में कितना काम हुआ। इन तमाम जानकारियों को जनता के सामने डिजिटल रूप से सार्वजनिक करने का वादा शासन में पारदर्शिता का नया मॉडल पेश कर सकता है। नया विजन, नया जोश बन सकता है चुनावी थीम शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को केंद्र में रखकर सपा यदि नया विजन, नई सोच, नया काम और नई शक्ति का राजनीतिक अभियान तैयार करती है, तो डिंपल यादव का चेहरा इस नैरेटिव को भावनात्मक आधार दे सकता है। युवाओं के लिए रोजगार, महिलाओं के लिए आर्थिक स्वावलंबन, शिक्षा में बेहतर अवसर, स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती और सरकारी व्यवस्था में पारदर्शिता,इन मुद्दों को जोड़कर सपा एक ऐसा चुनावी मॉडल पेश करने की कोशिश कर सकती है जिसमें जाति और धर्म के बजाय रोजमर्रा की जिंदगी के सवाल केंद्र में हों।

उतरौला में एफएलएन प्रशिक्षण के पहले बैच का शुभारंभ  ये खबर भी पढ़े : उतरौला में एफएलएन प्रशिक्षण के पहले बैच का शुभारंभ

2027 में असली सवाल यही होगा कि जनता नारों से आगे बढ़कर किस विजन पर भरोसा करती है। यदि डिंपल यादव को मुख्यमंत्री पद के चेहरे के रूप में सामने लाने का फैसला होता है, तो सपा के सामने चुनौती भी बड़ी होगी और अवसर भी क्योंकि तब चुनाव सिर्फ अखिलेश यादव की रणनीति का नहीं, बल्कि डिंपल के नेतृत्व में नारी शक्ति और पारदर्शी शासन के नए राजनीतिक प्रयोग का चुनाव बन सकता है। सपा नेत्री सरोज यादव ने बताया कि सपा यदि डिपंल यादव को सीएम का चेहरा बनाती है तो निश्चित रूप से चुनाव में लाभ होगा। आधी आबादी को पूरा हक दिलाने का सपा लगातार प्रयास कर रही है। वैसे भी यूपी में काफी समय से महिला सीएम नहीं बनी है। 

लेखक के बारे में

Rajesh Singh Picture

राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है। 

नवीनतम

पूर्व राज्यसभा सांसद शिव प्रताप मिश्रा "बाबा" की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

प्रतापगढ़। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. शिव प्रताप मिश्रा (बाबा मिश्रा) की पुण्यतिथि पर...
पूर्व राज्यसभा सांसद शिव प्रताप मिश्रा "बाबा" की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

भाजपा के प्रशासनिक तंत्र की विफलता है दिल्ली में भवन गिरने से छात्रों की मौत -प्रमोद तिवारी

लालगंज, प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने दिल्ली के साकेत निकेतन में जर्जर पीजी भवन के ढहने...
भाजपा के प्रशासनिक तंत्र की विफलता है दिल्ली में भवन गिरने से छात्रों की मौत -प्रमोद तिवारी

दिल्ली हॉस्टल हादसे में औरैया निवासी इकलौते बेटे की मौत

औरैया। दिल्ली में पांच मंजिला हॉस्टल की इमारत ढहने से कई छात्रों की मौत की घटना में उत्तर प्रदेश के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दिल्ली हॉस्टल हादसे में औरैया निवासी इकलौते बेटे की मौत

उत्तर प्रदेश

दिल्ली हॉस्टल हादसे में औरैया निवासी इकलौते बेटे की मौत

औरैया। दिल्ली में पांच मंजिला हॉस्टल की इमारत ढहने से कई छात्रों की मौत की घटना में उत्तर प्रदेश के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दिल्ली हॉस्टल हादसे में औरैया निवासी इकलौते बेटे की मौत