न्यायिक अधिकारी ने बैंक प्रमुखों के साथ की बैठक, राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु दिए गए निर्देश

नोडल ऑफिसर/अपर जिला जज पॉस्को कृष्ण कुमार-पंचम ने आहूत की बैठक

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 12 सितम्बर 2026 को सुनिश्चित हुआ है। जिसके सफलता हेतु जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देशन में न्यायालय सभागार में नोडल अधिकारी/विशेष न्यायाधीश पॉस्को कृष्ण कुमार-पंचम ने सभीं बैंक प्रमुखों के साथ बैठक लिया। कृष्ण कुमार-v ने कहा कि 12 सितम्बर 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए सभी बैंक प्रमुखगण अभी से जुट जाए और बैंक ऋण वसूली से संबंधित अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण का प्रयास करें।

सभी बैंक के बकायेदारों का सम्मन समय से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संत कबीर नगर के कार्यालय में प्राप्त कराए जाए ताकि सम्मनों को समस्त थानों के माध्यम से बकायेदारों को तामिला कराया जा सके। इसके संबंध में अग्रणी बैंक प्रबंधक पवन कुमार सिन्हा द्वारा बताया गया कि समस्त बैंकों के द्वारा सम्मनों को तैयार किया जा रहा है तथा पक्षकारों को प्रेषित किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक ऋण वसूली के मामले निस्तारित कराएं जा सके। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री अनन्या साह ने सभी बैंक प्रमुखों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक मामलों को निस्तारित करने का प्रयास करें। बैठक में समस्त बैंक प्रमुखगण उपस्थित रहे।

हनी ट्रैप का शिकार होकर थानाध्यक्ष ने की थी आत्महत्या,3 गिरफ्तार   ये खबर भी पढ़े : हनी ट्रैप का शिकार होकर थानाध्यक्ष ने की थी आत्महत्या,3 गिरफ्तार

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

पूर्व राज्यसभा सांसद शिव प्रताप मिश्रा "बाबा" की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

प्रतापगढ़। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. शिव प्रताप मिश्रा (बाबा मिश्रा) की पुण्यतिथि पर...
पूर्व राज्यसभा सांसद शिव प्रताप मिश्रा "बाबा" की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

भाजपा के प्रशासनिक तंत्र की विफलता है दिल्ली में भवन गिरने से छात्रों की मौत -प्रमोद तिवारी

लालगंज, प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने दिल्ली के साकेत निकेतन में जर्जर पीजी भवन के ढहने...
भाजपा के प्रशासनिक तंत्र की विफलता है दिल्ली में भवन गिरने से छात्रों की मौत -प्रमोद तिवारी

दिल्ली हॉस्टल हादसे में औरैया निवासी इकलौते बेटे की मौत

औरैया। दिल्ली में पांच मंजिला हॉस्टल की इमारत ढहने से कई छात्रों की मौत की घटना में उत्तर प्रदेश के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दिल्ली हॉस्टल हादसे में औरैया निवासी इकलौते बेटे की मौत

उत्तर प्रदेश