थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा चोरी के मामलें में 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
चोरी की गई ई-रिक्सा व 04 अदद बैटरी बरामद, अभियुक्तों को भेजा गया जेल
संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय* के पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे* के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आज दिनाँक 06.09.2026 को चोरी में संलिप्त 03 अभियुक्तों को कुईकोल तिराहा से गिरफ्तार किया गया ।
विदित है कि दिनाँक 04.09.2026 को वादी विरेन्द्र कुमार पुत्र स्व0 रामपलट मूल निवासी कटाई टीकर थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर हाल मुकाम काशीराम आवास ब्लॉक नं0 27 कमरा नं0 3/7 बगहिया थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 03.09.2026 को अपनी ई-रिक्शा वाहन संख्या UP58 AT 8129 से डीघा बाईपास पर स्थित शराब की दुकान पर पानी का पाउच पहुँचाने गया था तथा वापस आने पर देखा कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरी ई-रिक्का चोरी कर ली गई है । प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 821/2026 धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-*
1. विजय विश्वकर्मा पुत्र उमाशंकर विश्वकर्मा निवासी काशीराम आवास थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
2. निखिल जयसवाल पुत्र राकेश जयसवाल निवासी गुलहरिया थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
3. आकाश चौहान पुत्र रामअजोर निवासी बेल्दारी टोला थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
*पूछताछ विवरणः-*
गिरफ्तार किये गये अभियुक्तगणों से पूछताछ किया गया तो बताए कि हम तीनों लोग आपस में दोस्त हैं जेब खर्च के लिए पैसे की जरूरत थी। हम तीनों मिलकर दिनांक 03.09.2026 को डिघा बाईपास की देशी शराब की दुकान के सामने से ई- रिक्शा चुराए थे और चारों बैटरियां सड़क के किनारे खड़ी गाड़ियों से चोरी करके कुईकोल गांव के बाहर झाड़ी में छिपाकर रखे थे और आज इन चारों बैटरियों तथा ई-रिक्शा को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में गोरखपुर के लिए निकले थे कि आपलोग पकड़ लिये ।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
