शिक्षक समाज का निर्माणकर्ता, 50 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित
संत कबीर नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह, गोरखपुर में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रदेश के समस्त सम्मानित शिक्षकों/शिक्षिकाओं को हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वचन देते हुए अंग वस्त्र व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में जनपद में प्रशासक जिला पंचायत बलिराम यादव, जिलाधिकारी आलोक कुमार व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों द्वारा पुरस्कृत शिक्षकों का सम्मान समारोह कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मुख्य अतिथि, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित समस्त सम्मानित शिक्षक/शिक्षिकाओं द्वारा देखा और सुना गया।
समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत प्रशासक बलराम यादव , जिलाधिकारी आलोक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी एवं डायट प्राचार्य डॉ. नागेन्द्र सिंह द्वारा शिक्षकों को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक सहित सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे। जनपद के प्रत्येक विकास खण्ड से 05-05 उत्कृष्ट शिक्षकों का चयन कर कुल 50 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रशासक जिला पंचायत/मुख्य अतिथि बलिराम यादव ने जनपद के समस्त शिक्षक/शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी।
जिलाधिकारी आलोक कुमार ने शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में जनपद के समस्त सम्मानित शिक्षक/शिक्षिकाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। जिलाधिकारी ने शिक्षा एवं शिक्षक के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक समाज का निर्माणकर्ता होता है, आज हम सब जो कुछ भी है वह एक गुरु और शिक्षक की ही देन है। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी की यह अपेक्षा है कि शिक्षक बच्चों को ज्ञान के साथ-साथ संस्कार भी प्रदान करें, जिससे वह शिक्षित होने के साथ ही जीवन में एक सफल नागरिक भी बन सके। उन्होंने कहा कि आज का दिन शिक्षकों के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है, क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति के विकास एवं उन्नति में एक शिक्षक का विशेष योगदान होता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा एक ऐसी ऊर्जा है जिसके होने से व्यक्ति समाज में प्रत्येक चुनौती का सामना कर सकता है। जनपद के सभी शिक्षक इसी प्रेरणा के साथ कार्य करते हुए अपने दायित्व का निर्वहन कर बच्चों की उन्नति में अपना सहयोग प्रदान करें।
शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम का सफल आयोजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह व संचालन खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र प्रसाद द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार, डायट प्राचार्य डॉ0 नागेंद्र सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज, खंड शिक्षा अधिकारीगण सहित जनपद के सम्मानित शिक्षक/शिक्षिकाएं आदि उपस्थित रहीं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
