गणेश चतुर्थी के दृष्टिगत महुली पुलिस ने की पीस कमेटी की बैठक

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में आगामी “गणेश चतुर्दशी त्योहार” के दृष्टिगत आस्था के पर्व गणेश चतुर्थी को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय द्वारा  थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर आगामी पर्व के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं सुझाव लिए गए। पुलिस द्वारा सभी से अपील की गई कि गणेश चतुर्थी का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे, शांति और सद्भाव के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद अथवा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली गतिविधि से दूर रहें। आस्था अलग हो सकती है, लेकिन इंसानियत और भाईचारा सबसे बड़ा है। बैठक में पुलिस द्वारा कहा गया कि त्योहार केवल धार्मिक आस्था का अवसर नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने, एक-दूसरे की खुशियों में शामिल होने और आपसी विश्वास को मजबूत करने का अवसर भी है। महुली पुलिस ने आमजन से अपील की कि त्योहार के दौरान यदि कोई संदिग्ध गतिविधि, अफवाह, विवाद या कानून-व्यवस्था से संबंधित सूचना प्राप्त होती है तो उसे छिपाने के बजाय तत्काल पुलिस को अवगत कराएं । महुली पुलिस ने क्षेत्रवासियों को विश्वास दिलाया कि त्योहार के दौरान सुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद रहेगी।
“आप निश्चिंत होकर अपने पर्व की खुशियां मनाइए, आपकी सुरक्षा और शांति की जिम्मेदारी हमारी है। किसी भी आवश्यकता या आपात स्थिति में पुलिस को तत्काल सूचना दें। महुली पुलिस हर कदम पर आपके साथ खड़ी है।”
गणेश चतुर्थी का पर्व प्रेम, आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है। महुली पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की कि पर्व की पवित्रता को बनाए रखते हुए एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें और मिल-जुलकर ऐसा वातावरण बनाएं, जिससे महुली की पहचान शांति, सौहार्द और भाईचारे की मिसाल के रूप में बनी रहे ।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

सीएम के गृह क्षेत्र में ‘अनहोनी के साये’ में चलती आबकारी की दुकानें!

-गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के समीप और सहजनवां तहसील के नरखटा का लोकेशन दिखा रहा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीएम के गृह क्षेत्र में ‘अनहोनी के साये’ में चलती आबकारी की दुकानें!

योगी सेना व अखंड हिंदू वाहिनी निकालेगी हिंदू हुंकार रैली

लखनऊ। योगी सेना,भारत एवं अखंड हिंदू वाहिनी गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने, सनातन बोर्ड बनाए जाने आदि मांगों को लेकर...
उत्तर प्रदेश 
योगी सेना व अखंड हिंदू वाहिनी निकालेगी हिंदू हुंकार रैली

धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, बच्चों ने गुरु को दिया सम्मान

लखनऊ। मदर सेवा संस्थान की ओर से कोटवा स्थित 'चबूतरा थियेटर पाठशाला' सीटीपी में बाल एवं युवाओं के साथ शिक्षक...
उत्तर प्रदेश 
धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, बच्चों ने गुरु को दिया सम्मान

बलरामपुर अस्पताल में शुरू हुई 'टेम्पोरल बोन डिसेक्शन' कार्यशाला

— बलरामपुर अस्पताल में ऐतिहासिक पहल
उत्तर प्रदेश 
बलरामपुर अस्पताल में शुरू हुई 'टेम्पोरल बोन डिसेक्शन' कार्यशाला

श्री कृष्णा महाकाव्य पाठ का आयोजन

लखनऊ। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर भगवत कृपा से बालाजी पब्लिक स्कूल नगरिया ठाकुरगंज के तत्वाधान में आयोजित...