रूस में कानपुर के इंजीनियर को हिरासत में लेने का दावा

पत्नी ने बच्चे संग लगाई मदद की गुहार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कानपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर के चंदन गुप्ता के रूस में हिरासत में होने का दावा करते हुए उनकी पत्नी स्नेहा गुप्ता ने साेमवार काे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई है। मास्को में अपने 10 साल के बच्चे के साथ रह रहीं स्नेहा का कहना है कि पति को जबरन रूसी सेना में भेजे जाने का डर सता रहा है।

रूस में इंजीनियर की नौकरी करने गए कानपुर के चंदन गुप्ता को हिरासत में लिए जाने का मामला सामने आया है। उनकी पत्नी स्नेहा गुप्ता ने वीडियो जारी कर पति को सुरक्षित भारत वापस लाने की अपील की है। इस घटना को लेकर शहर में चर्चा है कि मामला दक्षिण जोन का है। स्नेहा के मुताबिक, देर रात करीब 12 बजे रूसी पुलिस उनके पति चंदन गुप्ता को अपने साथ ले गई। इसके बाद से उन्हें पति के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। पीड़िता का कहना है कि उनके पति ने ऐसा कोई काम नहीं किया है, जिसके चलते उन्हें हिरासत में लिया जाए।

श्री कृष्णा महाकाव्य पाठ का आयोजन ये खबर भी पढ़े : श्री कृष्णा महाकाव्य पाठ का आयोजन

पति की सलामती को लेकर चिंतित स्नेहा मास्को में अपने 10 साल के बच्चे के साथ परेशान हैं। उन्हें डर है कि कहीं उनके पति को जबरन रूसी सेना में न भेज दिया जाए। वीडियो में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की अपील करते हुए पति को सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगाई है। स्नेहा ने बताया कि वह भारतीय दूतावास से भी लगातार संपर्क कर रही हैं, लेकिन अब तक उन्हें कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है। रूसी भाषा नहीं जानने के कारण भी उन्हें वहां काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं, इस मामले में पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि उन्हें इस तरह के किसी मामले की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा कोई मामला है तो इसकी जानकारी कराई जा रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मीना मंचों के 450 प्रतिभागी होंगे प्रशिक्षित 

   लखनऊ। प्रदेश सरकार बेटियों को शिक्षा के साथ , आत्मविश्वास और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए विद्यालयों में कई...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मीना मंचों के 450 प्रतिभागी होंगे प्रशिक्षित 

संविधान-कानून की भावना के अनुरूप नहीं चल रही भाजपा सरकार: अखिलेश यादव

कहा- लोकतंत्र में सभी के लिए संविधान और कानून का पालन जरूरी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
संविधान-कानून की भावना के अनुरूप नहीं चल रही भाजपा सरकार: अखिलेश यादव

दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप, पति समेत 5 पर केस दर्ज

सिराज, मोहलालगंज संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप, पति समेत 5 पर केस दर्ज

लोक अदालत 12 को, प्रचार-प्रसार दल रवाना

लखनऊ। राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा पीआरवी वाहन रवाना किया...