उतरौला को अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर एसडीएम ने की बैठक
मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उतरौला (बलरामपुर)। नगर की मुख्य सड़कों पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए एसडीएम योगेंद्र शरण शाह ने सोमवार को एक बैठक की। यह बैठक नगर पालिका सभागार में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ हुई।
उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद उनके समाधान पर विचार-विमर्श किया गया। एसडीएम ने सार्थक कार्रवाई का भरोसा दिया। व्यापारियों से बातचीत के बाद तय हुआ कि दोबारा अतिक्रमण करने पर जुर्माना लगाया जाएगा।
वाहन और बाइक स्टैंड, ठेला-खोमचा कारोबारियों के लिए भी नियम बनाए जाएंगे। एसडीएम योगेंद्र शरण शाह ने कहा कि प्रशासन शासन के निर्देशों का पालन कराने के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी तरह की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई और जुर्माना लगाया जाएगा। नगर में अतिक्रमण हटाने को लेकर ई-रिक्शा के लिए भी नियम बनाए जाएंगे।
नगर मे अलाउन्स कराकर अतिक्रमण मुक्त होगा
इस बैठक में गुरुपीत सिंह, राकेश गुप्ता, मनोज कसेरा, चरन सिंह, मोतीलाल गुप्ता, विनोद वर्मा, फजल, गुरुविंद्र सिंह, रामप्रकाश गुप्ता, फरीद्र गुप्त, शुभम कुमार, ओमप्रकाश गुप्ता, अमित कुमार, संतोष गुप्ता, विकास गुप्ता, मोतीलाल कुमार, जय प्रकाश गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, नीरज गुप्ता, मोहसिन खान, विनोद गुप्ता, अमर चंद्र गुप्ता, प्रभात कुमार और रामनाथ गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
