मानसिक स्वास्थ्य, नशा मुक्ति एवं प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

— स्वस्थ जीवनशैली और जिम्मेदार निर्णय अपनाने का दिया संदेश

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। युवा विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य, नशे की रोकथाम और प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।  सहयोगी संस्था फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया ,एफपीएआई के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम लखनऊ विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे से बचाव, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा प्रजनन स्वास्थ्य से संबंधित सही एवं वैज्ञानिक जानकारी प्रदान कर उन्हें स्वस्थ और जिम्मेदार निर्णय लेने के लिए सशक्त बनाना था।

बलरामपुर जिला अस्पताल की साइकोलॉजिस्ट डॉ. रजनीगंधा श्रीवास्तव ने कहा, “ मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। स्वस्थ और संतुलित जीवन के लिए नियमित शारीरिक गतिविधि, पर्याप्त नींद, संतुलित आहार, आत्म-देखभाल और सकारात्मक सोच को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना जरूरी है। विशेषकर युवाओं को अपने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए और किसी भी प्रकार की भावनात्मक या मानसिक परेशानी होने पर समय रहते सहायता लेने में संकोच नहीं करना चाहिए।

झिझक छोड़ सेहत की ओर कदम, 1,543 किशोरियों की हुई जांच ये खबर भी पढ़े : झिझक छोड़ सेहत की ओर कदम, 1,543 किशोरियों की हुई जांच

मनोविज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ. अर्चना शुक्ला  ने कहा कि नशे से दूरी बनाए रखना, स्वस्थ आदतों को अपनाना और सही जानकारी के आधार पर निर्णय लेना बेहतर एवं स्वस्थ भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्हें तंबाकू, शराब, धूम्रपान और वेपिंग जैसे हानिकारक पदार्थों से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही, गर्भनिरोधक एवं प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़ी सही जानकारी साझा करते हुए विद्यार्थियों को सुरक्षित और जिम्मेदार निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम को संवादात्मक रखा गया, जिसमें विद्यार्थियों ने मानसिक स्वास्थ्य, नशे की रोकथाम और प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे। वक्ताओं ने विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान करते हुए उन्हें अपनी समस्याओं पर खुलकर बात करने और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ से परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर शरीरिक शिक्षा विभाग की अध्यक्ष डॉ. शशि कनौजिया,  वर्तिका दुबे, प्रोग्राम ऑफिसर, एफपीए इंडिया, रितिक यादव, श्वेता सिंह और जान्हवी बरनवाल, शिक्षकगण, कर्मचारी तथा करीब 160 विद्यार्थी  मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

एस0डी0एम0 द्वारा एफ0एच0 हॉस्पीटल के न्यू आई0सी0यू0 का किया सुभारम्भ

राजेश शर्मा आगरा। आगरा फिरोजाबाद के मध्य स्थित एफ0एच0मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन जनाव जावेद अनवर वारसी के निर्देशन में आज...
उत्तर प्रदेश 
एस0डी0एम0 द्वारा एफ0एच0 हॉस्पीटल के न्यू आई0सी0यू0 का किया सुभारम्भ

चीन 2030 तक संचार नेटवर्क का खड़ा करेगा जोरदार ढाचा

बीजिंग, 8 सितंबर (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रीय उद्योग एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सोमवार को ‘सूचना एवं संचार उद्योग विकास के...
अंतर्राष्ट्रीय  टेक-मित्र 
चीन 2030 तक संचार नेटवर्क का खड़ा करेगा जोरदार ढाचा

मानसिक स्वास्थ्य, नशा मुक्ति एवं प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

लखनऊ। युवा विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य, नशे की रोकथाम और प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य...
उत्तर प्रदेश 
मानसिक स्वास्थ्य, नशा मुक्ति एवं प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

राजधानी फ्लूएंजा-ए एच1एन1 के 27 रोगी भर्ती 

   लखनऊ। राजधानी में एनफ्लूएंजा-ए एच1एन1 के दस नये रोगी पाये गये। जिसमें तीन रोगी एडमिट और सात रोगी होम आइसोलेशन...
उत्तर प्रदेश 
राजधानी फ्लूएंजा-ए एच1एन1 के 27 रोगी भर्ती 

लविवि में हॉस्टल फीस चार गुना बढ़ने पर हंगामा

लखनऊ। लविवि में रणवीर सिंह बिष्ट हॉस्टल की फीस बढ़ोतरी के विरोध में मंगलवार को दोपहर बाद छात्रों ने मैत्री...