राहुल गांधी का लखनऊ एयरपोर्ट पर स्वागत
लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी का मुगलवार को लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने पर पार्टी नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली जाते समय यहां पर एयरपोर्ट पर उतरे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में यह स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, शिव पाण्डेय, असीम वकार, रमेश मिश्रा सहित कई पार्टी नेता मौजूद रहे। राहुल गांधी दो दिन रायबरेली में प्रवास कर विभिन्न लोगों से मुलाकात एवं कई बैठकों में हिस्सा लेंगे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है।
