यूपीएससीआर के बेस मैप को दी मंजूरी 

एक्जीक्यूटिव कमेटी के अनुमोदन के बाद बनेगा रजीनल प्लान: मण्डलायुक्त 

Published By Rajesh Singh
On
Rajesh Singh Picture

लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्टेट कैपिटल रीजन का पहला पड़ाव पार हो गया है। लखनऊ विकास प्राधिकरण सभागार में आयोजित बैठक में मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत ने यूपीएससीआर के बेस मैप को मंजूरी दे दी है। अब इसे एक्जीक्यूटिव कमेटी के समक्ष अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा। जिसके बाद यूपीएससीआर का रीजनल प्लान तैयार होगा।  
बैठक में  लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि लखनऊ, सीतापुर, उन्नाव, हरदोई, बाराबंकी और रायबरेली जनपद को शामिल करते हुए स्टेट कैपिटल रीजन विकसित किया जा रहा है, जिसका कुल क्षेत्रफल 26,741 वर्गकिलोमीटर है। उन्होंने बताया कि यू0पी0एस0सी0आर0 के लिए जी0आई0एस0 आधारित क्षेत्रीय महायोजना तैयार की जा रही है। इसके अंतर्गत ट्रांसपोर्टेशन एंड मोबिलिटी, इकोनॉमी, इन्फ्रास्ट्रक्चर व टूरिज्म को लेकर 30 परियोजनाएं चिन्हित की गयी हैं। 
उन्होंनें कहा कि अर्थ व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट, लॉजिस्टिक पार्क, फूड पार्क, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे कॉरिडोर ओरिएंटेड डेवलपमेंट परियोजनाएं चिन्हित की गयी हैं। उत्तर प्रदेश स्टेट कैपिटल रीजन का बेस मैप तैयार कराया गया है। जिसके लिए सम्बंधित विकास प्राधिकरणों, राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग, रेलवे, वन विभाग, नगर निगम, सिंचाई विभाग, उत्तर प्रदेश नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग समेत 22 संस्थाओं से अभिमत मांगा गया था। 
उपाध्यक्ष ने बताया कि अब यूपीएससीआर की एक्जीक्यूटिव कमेटी के समक्ष बेस मैप अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। वहां से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद रीजनल प्लान तैयार कराया जाएगा। यूपीएससीआर से निवेश बढ़ेगा, रोजगार व व्यवसाय के अवसर सृजित होंगे। इस प्रक्रिया में कुल 2239 स्थानों पर ग्राउंड ट्रूथिंग करायी गयी है। बैठक में अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह, अगर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव, अपर सचिव सी0पी0 त्रिपाठी, मुख्य नगर नियोजक के0के0 गौतम समेत कई अधिकारी व कंसल्टेंट उपस्थित रहे। 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Rajesh Singh Picture

राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है। 

नवीनतम

एस0डी0एम0 द्वारा एफ0एच0 हॉस्पीटल के न्यू आई0सी0यू0 का किया सुभारम्भ

राजेश शर्मा आगरा। आगरा फिरोजाबाद के मध्य स्थित एफ0एच0मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन जनाव जावेद अनवर वारसी के निर्देशन में आज...
उत्तर प्रदेश 
एस0डी0एम0 द्वारा एफ0एच0 हॉस्पीटल के न्यू आई0सी0यू0 का किया सुभारम्भ

चीन 2030 तक संचार नेटवर्क का खड़ा करेगा जोरदार ढाचा

बीजिंग, 8 सितंबर (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रीय उद्योग एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सोमवार को ‘सूचना एवं संचार उद्योग विकास के...
अंतर्राष्ट्रीय  टेक-मित्र 
चीन 2030 तक संचार नेटवर्क का खड़ा करेगा जोरदार ढाचा

मानसिक स्वास्थ्य, नशा मुक्ति एवं प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

लखनऊ। युवा विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य, नशे की रोकथाम और प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य...
उत्तर प्रदेश 
मानसिक स्वास्थ्य, नशा मुक्ति एवं प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

राजधानी फ्लूएंजा-ए एच1एन1 के 27 रोगी भर्ती 

   लखनऊ। राजधानी में एनफ्लूएंजा-ए एच1एन1 के दस नये रोगी पाये गये। जिसमें तीन रोगी एडमिट और सात रोगी होम आइसोलेशन...
उत्तर प्रदेश 
राजधानी फ्लूएंजा-ए एच1एन1 के 27 रोगी भर्ती 

लविवि में हॉस्टल फीस चार गुना बढ़ने पर हंगामा

लखनऊ। लविवि में रणवीर सिंह बिष्ट हॉस्टल की फीस बढ़ोतरी के विरोध में मंगलवार को दोपहर बाद छात्रों ने मैत्री...