मौसम 8 सितंबर: आज 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। मौसम 8 सितंबर 2026: देश में मानसून के खतरनाक प्रहार के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से नया अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 8 सितंबर को यूपी, बिहार समेत 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी की गई है। इन इलाकों में यात्रा करने से पहले एक बार मौसम का अपडेट जरूर पढ़ लीजिए। वहीं, पूर्वी भारत के राज्यों में आकाशीय बिजली और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा कई राज्यों में नदियों का जलस्तर भी बढ़ने की चेतावनी है। दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। लोगों से बेहद सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

वहीं, बंगाल की खाड़ी में मौसम बिगड़ने की चेतावनी है जिसका असर पूर्वी भारत के राज्यों पर देखने को मिल सकता है। वहीं, कुछ राज्यों में तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट देखी जा सकती है। उत्तर-पूर्व असम और उसके आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। सौराष्ट्र और उसके आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। 

सफदरजंग अस्पताल में हाईटेक जांच सुविधाओं का नड्डा ने किया उद्घाटन ये खबर भी पढ़े : सफदरजंग अस्पताल में हाईटेक जांच सुविधाओं का नड्डा ने किया उद्घाटन

देश के 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 8 से 11 सितंबर के बीच देश के 20 राज्यों यूपी, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, गुजरात, असम और महाराष्ट्र में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, कई राज्यों बिजली गिरने की भी चेतावनी है।

दिल्ली
दिल्ली(11 सितंबर-बारिश की चेतावनी): मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में 11 सितंबर को हल्की बारिश और आंधी की चेतावनी है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 8 सितंबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

उत्तर प्रदेश
यूपी(8 सितंबर-बारिश-आंधी की चेतावनी): खेरी, बहराइच, बलरामपुर, आगरा, कानपुर, सीतापुर, हरदोई, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, गोंडा, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया और गोरखपुर भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, लखनऊ में कल यानी 8 सितंबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

बिहार
बिहार (8 सितंबर-बारिश-तूफान का अलर्ट): पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सिवान, सारण, गया, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, अररिया, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया और बेगूसराय में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, पटना में कल यानी 8 सितंबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

झारखंड
झारखंड(8 सितंबर-तेज बारिश-आंधी की चेतावनी): जमशेदपुर, दुमका, पलामू, चतरा, बोकारो, देवघर, गुमला, गोड्डा, हजारीबाग. पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। वहीं, रांची में कल यानी 8 सितंबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

उत्तराखंड
उत्तराखंड (8 सितंबर- बारिश-आंधी का अलर्ट): अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, नैनीताल, ऋषिकेश, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और ऋषिकेश में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, देहरादून में कल यानी 8 सितंबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

हिमाचल 
हिमाचल (10-12 सितंबर-बारिश-तूफान की चेतावनी): कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, किन्नौर, चंबा, सोलन, हमीरपुर और बिलासपुर में मध्यम बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, मनाली में कल यानी 8 सितंबर को अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर (8 सितंबर-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): अनंतनाग, कुपवाड़ा, जम्मू, पुंछ, रियासी, मिरपुर, किश्तवाड़ और बारामूलाा में में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 8 सितंबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल(8 सितंबर-तेज बारिश-आंधी की संभावना): हावड़ा, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, पश्चिम मेदिनीपुर, पुरबा बर्द्धमान, बांकुड़ा, अलीपुर द्वार, दार्जिलिंग, कूचबिहार, दुर्गापुर, बीरभूम और कोलकाता में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है। वहीं, कोलकाता में कल यानी 8 सितंबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंचेगा और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

पंजाब 
पंजाब (8 सितंबर-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): फिरोजपुर, संगरूर, होशियारपुर, कपूरथला, चंडीगढ़, संगरूर, लुधियाना, अमृतसर, गुरदासपुर, बठिंडा, बरनाला और फरीदकोट में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे।

राजस्थान 
राजस्थान (8 सितंबर-भारी बारिश की संभावना): बारां, सवाई माधोपुर, चुरू, कोटा, करौली, धौलपुर, उदयपुर, भरतपुर और जयपुर में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, जयपुर में कल यानी 8 सितंबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।

मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश (8 सितंबर-बारिश-आंधी का येलो अलर्ट जारी): सिवनी, अनूपपुर, दमोह, विदिशा, होशंगाबाद, खरगोन, बेतुल, मांडला, शहडोल, खंडवा, नरसिंहपुर, देवास, हर्दा, इंदौर और सागर में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, भोपाल में कल यानी 8 सितंबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़(8 सितंबर-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): रायपुर, सूरजपुर, सरगुजां, बिलासपुर, धमतरी, जांजगीर, दुर्ग, कोरबा और महासमुंद में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं।

ओडिशा 
ओडिशा(8 सितंबर-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): क्योंझर, बलांगिर, भुवनेश्वर, सुंदरगढ़, भद्रक, मयूरभंज, पुरी और बालासोर में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी है।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

इंदौर: लोधिया कुंड में डूबने से चचेरे भाई-बहन की मौत

डूंगरपुर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के महू क्षेत्र स्थित लोधिया कुंड में सोमवार दोपहर हादसे में डूंगरपुर जिले के आसपुर...
मध्य प्रदेश 
इंदौर: लोधिया कुंड में डूबने से चचेरे भाई-बहन की मौत

घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपित गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के जमुनापार थाना क्षेत्र स्थित जमुना पार कॉलोनी में घरेलू विवाद के चलते पति...
उत्तर प्रदेश 
घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपित गिरफ्तार

गढ़वा में जुआ अड्डे पर छापा, 10.50 लाख नकद बरामद

गढवा।गढ़वा जिले की नगर उंटारी पुलिस ने जुआ के अड्डे पर औचक छापामारी की। मौके से आठ जुआरियों को...
झारखंड 
गढ़वा में जुआ अड्डे पर छापा, 10.50 लाख नकद बरामद

दुर्गापुर: साइबर ठगी नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार

पश्चिम बर्दवान। दुर्गापुर पुलिस ने साइबर ठगी के अंतरराज्यीय नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्टेशन बाजार से सटे साधुडांगा...
पश्चिम बंगाल 
दुर्गापुर: साइबर ठगी नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार

एस0डी0एम0 द्वारा एफ0एच0 हॉस्पीटल के न्यू आई0सी0यू0 का किया सुभारम्भ

राजेश शर्मा आगरा। आगरा फिरोजाबाद के मध्य स्थित एफ0एच0मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन जनाव जावेद अनवर वारसी के निर्देशन में आज...
उत्तर प्रदेश 
एस0डी0एम0 द्वारा एफ0एच0 हॉस्पीटल के न्यू आई0सी0यू0 का किया सुभारम्भ

उत्तर प्रदेश

घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपित गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के जमुनापार थाना क्षेत्र स्थित जमुना पार कॉलोनी में घरेलू विवाद के चलते पति...
उत्तर प्रदेश 
घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपित गिरफ्तार

एस0डी0एम0 द्वारा एफ0एच0 हॉस्पीटल के न्यू आई0सी0यू0 का किया सुभारम्भ

राजेश शर्मा आगरा। आगरा फिरोजाबाद के मध्य स्थित एफ0एच0मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन जनाव जावेद अनवर वारसी के निर्देशन में आज...
उत्तर प्रदेश 
एस0डी0एम0 द्वारा एफ0एच0 हॉस्पीटल के न्यू आई0सी0यू0 का किया सुभारम्भ

मानसिक स्वास्थ्य, नशा मुक्ति एवं प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

लखनऊ। युवा विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य, नशे की रोकथाम और प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य...
उत्तर प्रदेश 
मानसिक स्वास्थ्य, नशा मुक्ति एवं प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

राजधानी फ्लूएंजा-ए एच1एन1 के 27 रोगी भर्ती 

   लखनऊ। राजधानी में एनफ्लूएंजा-ए एच1एन1 के दस नये रोगी पाये गये। जिसमें तीन रोगी एडमिट और सात रोगी होम आइसोलेशन...
उत्तर प्रदेश 
राजधानी फ्लूएंजा-ए एच1एन1 के 27 रोगी भर्ती