पीजीआई में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
— सीपीआर प्रशिक्षण के माध्यम से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
— कार्यक्रम में 220 प्रतिभागियों ने लिया भाग
लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में मंगलवार को पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य संदेश “ पोषण की शक्ति को पहचानें – सही खाएं, अच्छा जीवन जिएं ” रहा। पीजीआई में कार्डियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष डॉ.आदित्य कपूर एवं डॉ एल के भारती, वरिष्ठ आहारविद् अर्चना सिन्हा, डॉ शिल्पी त्रिपाठी, रीता आनंद एवं डॉ निरुपमा सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में लगभग 220 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व, स्वस्थ जीवनशैली और आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन बचाने वाली कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन, सीपीआर तकनीक के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम के अंतर्गत सीपीआर और बेसिक लाइफ सपोर्ट, बीएलएस पर विशेष जागरूकता एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया।
यह प्रशिक्षण कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉक्टर आदित्य कपूर ने प्रतिभागियों को आपातकालीन स्थिति में सीपीआर की आवश्यकता, हृदयाघात तथा कार्डियक अरेस्ट की प्रारंभिक पहचान तथा जीवन रक्षक तकनीकों के बारे में जानकारी दी गई और उनका व्यावहारिक प्रशिक्षण भी कराया गया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
