पीजीआई: ग्यारह साल से सीने में पड़ा ड्रिल बिट निकाल,दिलाई राहत

— एपेक्स ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों के लिए यह केस रहा चुनौतीपूर्ण

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

WhatsApp Image 2026-09-08 at 3.08.22 PM

लखनऊ। एपेक्स ट्रॉमा के डॉक्टरों ने मरीज के सीने में सालों से फंसे ड्रिल बिट निकालकर नया जीवनदान दिया। लेकिन डॉक्टरों के लिए यह केस 'चुनौती' रहा। हालांकि अब पहले से बेहतर है। पीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर के विशेषज्ञों ने मरीज के सीने में लगभग ग्यारह सालों से फंसे ड्रिल बिट (धातु की विदेशी वस्तु) को सफलतापूर्वक निकालकर मरीज को लंबे समय से हो रहे सीने के दर्द से राहत दिलाई। 

10 सितंबर को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष करेंगी जनसुनवाई ये खबर भी पढ़े : 10 सितंबर को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष करेंगी जनसुनवाई

कुशीनगर निवासी मरीज को वर्ष 2014 में सड़क दुर्घटना के दौरान दाहिने ह्यूमरस (बांह की हड्डी) में फ्रैक्चर हुआ था, जिसके बाद वर्ष 2015 में इसका उपचार किया गया। इसके बाद मरीज को कई बार दाहिनी बांह की हड्डी से संबंधित उपचार एवं ऑपरेशन से गुजरना पड़ा। मरीज के सीने में वर्ष 2015 से मौजूद ड्रिल बिट लगभग ग्यारह सालों तक रह गया। इस दौरान मरीज लगातार जीवन व्यतीत करता रहा, लेकिन उसे सीने के दाहिने हिस्से में दर्द की शिकायत बनी रही।

प्रो. अमित कुमार सिंह, ट्रॉमा सर्जरी ने बताया मरीज आखिरी में एपेक्स ट्रॉमा सेंटर, पीजीआई पहुंचा, जहां जांच के दौरान सीने में मौजूद इस विदेशी वस्तु की पहचान हुई। यह एक जटिल एवं चुनौतीपूर्ण मामला था, क्योंकि विदेशी वस्तु लंबे समय से शरीर के अंदर मौजूद थी। विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत मूल्यांकन एवं मल्टी डिसिप्लिनरी टीम की सावधानीपूर्वक योजना के बाद सीने से ड्रिल बिट को सफलतापूर्वक निकाल दिया गया।

इस जटिल उपचार को प्रो.अमित कुमार सिंह, ट्रॉमा सर्जरी, डॉ. अमित कुमार, एडिशनल प्रोफेसर, ऑर्थोपेडिक; डॉ. आदित्य एवं डॉ. वरुण गुप्ता, सीनियर रेजिडेंट, ट्रॉमा सर्जरी; तथा डॉ. वंश, एडिशनल प्रोफेसर, एनेस्थीसिया की टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया। चिकित्सकों के अनुसार, यह मामला इस बात को दर्शाता है कि जटिल एवं पुराने ट्रामा मामलों में विशेषज्ञता, आधुनिक सुविधाओं और विभिन्न विशेषज्ञ विभागों के समन्वय से चुनौतीपूर्ण स्थितियों का सफल उपचार संभव है। ड्रिल बिट निकाले जाने के बाद मरीज को लंबे समय से हो रहे सीने के दर्द से राहत मिली।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

एस0डी0एम0 द्वारा एफ0एच0 हॉस्पीटल के न्यू आई0सी0यू0 का किया सुभारम्भ

राजेश शर्मा आगरा। आगरा फिरोजाबाद के मध्य स्थित एफ0एच0मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन जनाव जावेद अनवर वारसी के निर्देशन में आज...
उत्तर प्रदेश 
एस0डी0एम0 द्वारा एफ0एच0 हॉस्पीटल के न्यू आई0सी0यू0 का किया सुभारम्भ

चीन 2030 तक संचार नेटवर्क का खड़ा करेगा जोरदार ढाचा

बीजिंग, 8 सितंबर (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रीय उद्योग एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सोमवार को ‘सूचना एवं संचार उद्योग विकास के...
अंतर्राष्ट्रीय  टेक-मित्र 
चीन 2030 तक संचार नेटवर्क का खड़ा करेगा जोरदार ढाचा

मानसिक स्वास्थ्य, नशा मुक्ति एवं प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

लखनऊ। युवा विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य, नशे की रोकथाम और प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य...
उत्तर प्रदेश 
मानसिक स्वास्थ्य, नशा मुक्ति एवं प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

राजधानी फ्लूएंजा-ए एच1एन1 के 27 रोगी भर्ती 

   लखनऊ। राजधानी में एनफ्लूएंजा-ए एच1एन1 के दस नये रोगी पाये गये। जिसमें तीन रोगी एडमिट और सात रोगी होम आइसोलेशन...
उत्तर प्रदेश 
राजधानी फ्लूएंजा-ए एच1एन1 के 27 रोगी भर्ती 

लविवि में हॉस्टल फीस चार गुना बढ़ने पर हंगामा

लखनऊ। लविवि में रणवीर सिंह बिष्ट हॉस्टल की फीस बढ़ोतरी के विरोध में मंगलवार को दोपहर बाद छात्रों ने मैत्री...