Oppo ने भी की तैयारी, जल्द लॉन्च करेगा 10000mAh बैटरी वाला बजट फोन?

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। वीवो के बाद अब Oppo भी अपने 10,000mAh बैटरी वाले फोन को ग्लोबली पेश करने की तैयारी है। हालांकि, कंपनी घरेलू मार्केट में Oppo A7 Pro Max को 10,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च कर चुकी है। इसे ग्लोबल मार्केट में F35 Pro के नाम से पेश किया जा सकता है।

जल्द होगा लॉन्च
Oppo ने अपने अपकमिंग फोन का टीजर जारी किया है। हालांकि, कंपनी ने फोन के टीजर में किसी स्पेसिफिकेशन के बारे में खुलासा नहीं किया है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह चीन में लॉन्च हो चुके Oppo A7 Pro Max का रीब्रांड वर्जन होगा। इसे Oppo F35 Pro के नाम से पेश किया जा सकता है। Oppo F सीरीज के फोन को खास तौर पर मिड बजट रेंज में पेश किया जाता है।

Vivo के 7050mAh बैटरी वाला फोन कल भारत में होगा लॉन्च ये खबर भी पढ़े : Vivo के 7050mAh बैटरी वाला फोन कल भारत में होगा लॉन्च

मिलेंगे ये दमदार फीचर्स?
रिपोर्ट के मुताबिक, Oppo F35 Pro में कंपनी 6.78 इंच का OLED डिस्प्ले पैनल इस्तेमाल कर सकता है। यह फोन 1.5K रेजलूशन वाले डिस्प्ले के साथ आएगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। ओप्पो के इस फोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। इस फोन में 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है। फोन में 12GB रैम का सपोर्ट मिलता है।

Oppo A7 Pro Max में कंपनी ने 10,000mAh की दमदार बैटरी दी है, जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50MP का मेन और 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का कैमरा दिया गया है। इस फोन के कैमरे से 10x डिजिटल जूम की तस्वीर ली जा सकेगी। ओप्पो का यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है।

इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट का सपोर्ट मिलता है। साथ ही, यह IP69K रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में भींगने या धूल-मिट्टी में यह खराब नहीं होगा। वहीं, फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G, LTE, WiFi जैसे फीचर्स मिलते हैं।

 

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

सवाल पूछने पर रोक, तो हरपाल सिंह चीमा दे इस्तीफा: कांग्रेस

नई दिल्ली। पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने किसान गुलजार सिंह की मौत के मामले में...
राष्ट्रीय 
सवाल पूछने पर रोक, तो हरपाल सिंह चीमा दे इस्तीफा: कांग्रेस

पीएम-सेतु योजना के तीन आईटीआई क्लस्टरों को मिला बड़ा निवेश

नई दिल्ली। कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय की प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड एम्प्लॉयबिलिटी ट्रांसफॉर्मेशन थ्रू अपग्रेडेड आईटीआई (पीएम-सेतु) योजना के तहत...
राष्ट्रीय 
पीएम-सेतु योजना के तीन आईटीआई क्लस्टरों को मिला बड़ा निवेश

तीन दिवसीय यात्रा पर श्रीलंका पहुंचे राजनाथ सिंह, हुआ भव्य स्वागत

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 08-10 सितंबर तक श्रीलंका के आधिकारिक दौरे पर मंगलवार को कोलंबो पहुंचे। उनका स्वागत...
राष्ट्रीय 
तीन दिवसीय यात्रा पर श्रीलंका पहुंचे राजनाथ सिंह, हुआ भव्य स्वागत

पंजाब में नशे का मुद्दा उठाने वाले किसान की मौत के बाद बढ़ा तनाव

पुलिस ने आरोपों से किया इनकार, सरपंच समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज संगरूर। पंजाब में नशे की समस्या को...
पंजाब 
पंजाब में नशे का मुद्दा उठाने वाले किसान की मौत के बाद बढ़ा तनाव

उत्तर प्रदेश

‘दंगा-कर्फ्यू मुक्त हुआ यूपी’, बोले सीएम योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ ने मंगलवार को यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव-2026 का उद्घाटन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
‘दंगा-कर्फ्यू मुक्त हुआ यूपी’, बोले सीएम योगी