पीएम-सेतु योजना के तीन आईटीआई क्लस्टरों को मिला बड़ा निवेश

तीन आईटीआई क्लस्टरों के लिए 735.70 करोड़ की निवेश योजनाओं को दी मंजूरी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय की प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड एम्प्लॉयबिलिटी ट्रांसफॉर्मेशन थ्रू अपग्रेडेड आईटीआई (पीएम-सेतु) योजना के तहत राष्ट्रीय संचालन समिति (एनएससी) ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना के आईटीआई क्लस्टरों के लिए 735.70 करोड़ रुपये की रणनीतिक निवेश योजनाओं (एसआईपी) को मंजूरी दी है।

कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय की सचिव देबाश्री मुखर्जी की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय संचालन समिति की पांचवीं बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में प्रशिक्षण महानिदेशक दिलीप कुमार, अतिरिक्त सचिव एवं वित्तीय सलाहकार जी. मधुमिता दास, संयुक्त सचिव मानसी सहाय ठाकुर, विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी, बहुपक्षीय विकास बैंकों के प्रतिनिधि तथा उद्योग जगत के साझेदार शामिल हुए।

मेट्रो में पीएम मोदी का ‘मेट्रो मोमेंट्स’, बच्चों से की खास बातचीत ये खबर भी पढ़े : मेट्रो में पीएम मोदी का ‘मेट्रो मोमेंट्स’, बच्चों से की खास बातचीत

मंत्रालय के अनुसार, नई मंजूरियों के साथ पीएम-सेतु के तहत स्वीकृत कुल निवेश बढ़कर 2,171 करोड़ रुपये हो गया है, जो देशभर के नौ आईटीआई क्लस्टरों में आधुनिक, उद्योग आधारित और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण संस्थानों के विकास को गति देगा।

राजस्थान में भिवाड़ी आईटीआई क्लस्टर के लिए 241 करोड़ रुपये की निवेश योजना को मंजूरी दी गई है। इस क्लस्टर में राजकीय आईटीआई भिवाड़ी को हब तथा अलवर, नीमराना, तिजारा और किशनगढ़ बास आईटीआई को स्पोक संस्थानों के रूप में शामिल किया गया है। इस योजना का प्रस्ताव एच.जी. इंफ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड ने प्रस्तुत किया था।

तेलंगाना के मेडकल आईटीआई क्लस्टर के लिए 254.30 करोड़ रुपये की निवेश योजना को मंजूरी दी गई। यह प्रस्ताव जेन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड की ओर से दिया गया था। मेडकल आईटीआई हब होगा, जबकि अलवाल, शमीरपेट, कुकुनूरपल्ली और सिद्धिपेट आईटीआई इससे जुड़े स्पोक संस्थान होंगे।

उत्तर प्रदेश के मेरठ आईटीआई क्लस्टर के लिए 240.40 करोड़ रुपये की निवेश योजना को मंजूरी मिली है। राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) की ओर से प्रस्तुत इस योजना में राजकीय आईटीआई, साकेत, मेरठ को हब तथा गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर और बागपत आईटीआई को स्पोक के रूप में शामिल किया गया है।

मंत्रालय ने बताया कि पीएम-सेतु योजना उद्योग आधारित हब एंड स्पोक मॉडल पर कार्य करती है। इसके तहत आधारभूत ढांचे का आधुनिकीकरण, मौजूदा ट्रेडों का उन्नयन, नए दीर्घकालिक और अल्पकालिक पाठ्यक्रमों की शुरुआत तथा उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण व्यवस्था विकसित की जा रही है।

बैठक के दौरान एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड, राजस्थान सरकार और भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के बीच शेयरधारक समझौते (एसएचए) पर भी हस्ताक्षर किए गए। इसके साथ ही राजस्थान पीएम-सेतु योजना के तहत एसएचए लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सरकारी कार्यो में एआई का करें प्रयोग: मुख्य सचिव 

लखनऊ।  मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने कहा कि शासकीय कार्यों के निष्पादन में एआई का अधिक से अधिक प्रयोग करें।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सरकारी कार्यो में एआई का करें प्रयोग: मुख्य सचिव 

पेशाब करने से रोकने पर दुकानदार की पीटकर हत्या

कानपुर। काकादेव थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़क पर पेशाब करने का विरोध करना एक दुकानदार को भारी पड़ गया। आरोप है...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पेशाब करने से रोकने पर दुकानदार की पीटकर हत्या

चाकू से जानलेवा हमले में घायल पिता ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

मोहनलालगंज, लखनऊ। थाना क्षेत्र के उत्तरगांव में करीब 25 दिन पहले बेटे के चाकू से हुए जानलेवा हमले में घायल...
उत्तर प्रदेश 
चाकू से जानलेवा हमले में घायल पिता ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

पीजीआई में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

— कार्यक्रम में 220 प्रतिभागियों ने लिया भाग
उत्तर प्रदेश 
पीजीआई में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी

रायबरेली। लोकसभा में विपक्ष के नेता व सांसद राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार शाम रायबरेली पहुंचे। महाराजगंज में...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 