पूर्व मंत्री मोहसिन रजा बने उप्र अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। पूर्व मंत्री व भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद सदस्य रहे मोहसिन रजा को उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष नामित किया गया है। इसके साथ 08 सदस्य नामित किए गये हैं। उत्तर प्रदेश शासन की ओर मंगलवार को इस संबंध में पत्र जारी किया गया।

शासन की ओर से जारी पत्र के अनुसार संदीप जैन एटा, अंशुमान सिंह मैसी शाहजहांपुर, सरदार हनप्रीति सिंह बेदी मुजफ्फरनगर, मोहम्मद असलम फतेहपुर, सरदार परविन्दर सिंह लखनऊ, नेहा खान अंबेडकरनगर, सैय्यद सेराज अब्बास रिजवी व रूमाना सिद्ददीकी लखनऊ को सदस्य नामित किया गया है। उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष मोहसिन रजा व अन्य सदस्यों को कार्यकाल तीन वर्ष का होगा।

एसडीएम दिव्या सिंह  ने एफएच हॉस्पीटल के न्यू आईसीयू का किया सुभारम्भ ये खबर भी पढ़े : एसडीएम दिव्या सिंह  ने एफएच हॉस्पीटल के न्यू आईसीयू का किया सुभारम्भ

इससे पहले योगी सरकार में वह अल्पसंख्यक कल्याण,मुस्लिम वक्फ और हज विभाग के राज्यमंत्री रह चुके हैं। मोहसिन रजा काफी समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे हैं। वह प्रखर वक्ता भी हैं। इसीलिए भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी ने उन्हें प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी। वर्ष 2017 में प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद मोहसिन रजा को मंत्री बनाया गया। वह उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं।

मोहसिन रजा राजनीति में आने से पहले क्रिकेटर रहे हैं। वह रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की ओर से क्रिकेट खेल चुके हैं। इसके अलावा मॉडलिंग और अभिनय में भी उनकी रुचि रही है। वर्ष 1995 में उन्हें 'प्रिंस लखनऊ' चुना गया था। अब उन्हें उ0प्र0 अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है।

भाजपा नेताओं ने दी बधाई

मोहसिन रजा को उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी, एमएलसी सुभाष यदुवंश समेत पार्टी के कई नेताओं ने बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की अनंत शुभकामनाएं दी है।

मोहसिन रजा ने अल्पसंख्यक आयोग की जिम्मेदारी सौंपने के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह का आभार जताया है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मानसिक स्वास्थ्य, नशा मुक्ति एवं प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

लखनऊ। युवा विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य, नशे की रोकथाम और प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य...
उत्तर प्रदेश 
मानसिक स्वास्थ्य, नशा मुक्ति एवं प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

राजधानी फ्लूएंजा-ए एच1एन1 के 27 रोगी भर्ती 

   लखनऊ। राजधानी में एनफ्लूएंजा-ए एच1एन1 के दस नये रोगी पाये गये। जिसमें तीन रोगी एडमिट और सात रोगी होम आइसोलेशन...
उत्तर प्रदेश 
राजधानी फ्लूएंजा-ए एच1एन1 के 27 रोगी भर्ती 

लविवि में हॉस्टल फीस चार गुना बढ़ने पर हंगामा

लखनऊ। लविवि में रणवीर सिंह बिष्ट हॉस्टल की फीस बढ़ोतरी के विरोध में मंगलवार को दोपहर बाद छात्रों ने मैत्री...
उत्तर प्रदेश 
लविवि में हॉस्टल फीस चार गुना बढ़ने पर हंगामा

यूपीएससीआर के बेस मैप को दी मंजूरी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्टेट कैपिटल रीजन का पहला पड़ाव पार हो गया है। लखनऊ विकास प्राधिकरण सभागार में आयोजित बैठक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपीएससीआर के बेस मैप को दी मंजूरी 

आंख पर पट्टी बांधकर सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन ने कर दी जांच !  

-गुलाचीन मंदिर के सामने मदिरा दुकानों के बाहर भीड़  