आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सीएम योगी की चार बड़ी सौगात

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को अब मिलेंगे 12 हजार, सहायिकाओं को छह हजार मानदेय प्रति माह

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या से की बड़ी घोषणा, कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के परिवार को हर साल पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज

-दो की जगह अब मिलेंगी तीन साड़ियां, स्मार्टफोन से रियल टाइम डेटा से जुड़ेंगे आंगनवाड़ी केंद्र

-मुख्यमंत्री बोले- पहले मासूम बच्चों के पोषाहार पर था माफिया का शिकंजा, अब महिला समूहों के हाथ में व्यवस्था

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितम्बर को  ये खबर भी पढ़े : राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितम्बर को

-सपा-कांग्रेस ने राम मंदिर ही नहीं, अयोध्या की सड़क, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट का भी किया विरोध: सीएम योगी

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रदेश की 2.91 लाख आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को बड़ी सौगात दी। आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय आठ हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपये और सहायिकाओं का चार हजार से बढ़ाकर छह हजार रुपये प्रतिमाह किया जाएगा। इसके साथ ही कार्यकत्रियों, सहायिकाओं तथा उनके परिवारों को हर वर्ष पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। अब उन्हें दो के बजाय तीन साड़ियां मिलेंगी। मुख्यमंत्री ने स्मार्टफोन और रियल टाइम डेटा के इस्तेमाल से आंगनवाड़ी केंद्रों को स्मार्ट बनाने की भी घोषणा की।


मुख्यमंत्री योगी मंगलवार काे अयोध्या धाम में आईसीडीएस के तहत आयोजित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। अयोध्या में करीब 12 हजार आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं मौजूद रहीं, जबकि सभी 75 जिलों में आयोजित कार्यक्रमों से मंत्री, सांसद, विधायक और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां व सहायिकाएं जुड़ीं। बुधवार से शुरू हो रहे पोषण माह से पहले मुख्यमंत्री योगी ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को मानदेय वृद्धि, कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा, अतिरिक्त साड़ी और स्मार्टफोन की चार प्रमुख सौगातें दीं। अपने संबोधन से पहले मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों के स्टॉल्स का अवलोकन किया, महिलाओं को पुष्टाहार भेंट किया तथा कई बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया।

सेवा की मिसाल बनीं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 में सरकार बनने के समय आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को महज तीन हजार रुपये मानदेय मिलता था। सरकार ने इसे परफॉर्मेंस आधारित व्यवस्था से जोड़ते हुए आठ हजार रुपये किया। अब इसे बढ़ाकर 12 हजार रुपये किया जाएगा। सहायिकाओं का मानदेय भी 1,500 रुपये से बढ़ाकर पहले चार हजार और अब छह हजार रुपये किया जा रहा है। आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने कोरोना जैसी सदी की सबसे बड़ी महामारी के दौरान एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे गांव-गांव स्क्रीनिंग से लेकर दस्तक अभियान और संक्रमित लोगों की सेवा तक अपनी जान जोखिम में डालकर जुटी रहीं।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सभी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के साथ उनके परिवार को हर वर्ष पांच लाख रुपये तक कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। इसका लाभ इम्पैनल्ड अस्पतालों के साथ सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में लिया जा सकेगा। हाल में प्रदेश के करीब 15 लाख शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को पांच लाख रुपये की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा दी गई है। लगातार मांग आ रही थी कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को भी इससे जोड़ा जाए। अब सरकार यह सुविधा उन्हें भी देने जा रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश की 2.91 लाख आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के लिए साड़ी की धनराशि जारी कर दी गई है। अब तक उन्हें दो साड़ियां मिलती थीं। अब एक अतिरिक्त साड़ी के लिए 500 रुपये और दिए जाएंगे। इस पर प्रदेश सरकार करीब 20 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार वहन करेगी। पहले चरण में 1.28 लाख स्मार्टफोन भी उपलब्ध कराए गए हैं। इससे योजनाओं का डेटा रियल टाइम में दर्ज किया जा सकेगा और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का काम भी आसान होगा।

हर आंगनवाड़ी केंद्र को अपना भवन देना लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की भूमिका को बच्चों के भविष्य से जोड़ते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 2018 में इनकी भूमिका की तुलना माता यशोदा से की थी। मां के बाद छोटे बच्चों का पहला संवाद आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं से होता है। बचपन स्वस्थ होगा तो भारत स्वस्थ, समर्थ, आत्मनिर्भर और विकसित बनेगा। पिछले नौ वर्षों में प्रदेश के 70 हजार से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों को व्यवस्थित स्वरूप दिया गया है। सरकार का लक्ष्य प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र को अपना भवन उपलब्ध कराना है। इसके लिए राज्य वित्त आयोग की धनराशि या अलग बजट से भवनों का निर्माण कराया जाएगा।

शराब माफिया संचालित करता था बच्चों का पोषाहार

पूर्ववर्ती सरकारों पर हमला करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले आंगनवाड़ी केंद्र जर्जर थे। बच्चे बैठने के लिए टाट लेकर आते थे। पेयजल और जरूरी उपकरणों का अभाव था। केंद्र सरकार पैसा देती थी, लेकिन पोषाहार पर माफिया का शिकंजा था। प्रदेश में बच्चों का पोषाहार एक शराब माफिया संचालित करता था। सरकार और माफिया व्यवस्था को चौपट करते थे और बदनामी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को झेलनी पड़ती थी। अब पोषाहार को माफिया से मुक्त कर 204 स्थानों पर टेक होम राशन प्लांट महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से संचालित किए जा रहे हैं।

सपा-कांग्रेस ने किया राममंदिर का विरोध

अयोध्या के बदलाव को आंगनवाड़ी केंद्रों के कायाकल्प से जोड़ते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दस वर्ष पहले यहां न पर्याप्त बिजली थी, न सड़कें और न सुविधाएं। आज अयोध्या में फोरलेन सड़कें, भव्य रेलवे स्टेशन और महर्षि वाल्मीकि के नाम पर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट है। रेलवे की सिंगल लाइन डबल हो चुकी है। राम की पैड़ी का कायाकल्प हुआ और अयोध्या देश की सोलर सिटी बनी है। सपा और कांग्रेस, दोनों दलों ने राम मंदिर का विरोध किया। सपा ने अयोध्या में सड़कों के चौड़ीकरण, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट निर्माण तक का विरोध किया। ये विरासत के भी विरोधी हैं और विकास के भी। लेकिन, इनके विरोध के बावजूद न राम मंदिर अभियान रुका और न अयोध्या का विकास। आज रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हैं और देश-दुनिया के लोग अयोध्या के बदलाव को देख रहे हैं।

समारोह में सैम और मैम श्रेणी से सामान्य पोषण स्थिति में आए बच्चों और उनके अभिभावकों, उत्कृष्ट कार्य करने वाले आंगनवाड़ी केंद्रों तथा एवरेस्ट बेस कैंप अभियान में शामिल बेटियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, महिला कल्याण व बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य, महिला कल्याण राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला, अयोध्या महापौर पंडित गिरीशपति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडेय, अयोध्या सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान, गोसाईंगंज विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान, अभय सिंह, महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव लीना जौहरी, प्रदेश व जिले के अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

राज्यपाल व मुख्यमंत्री से मिली भातखण्डे की कुलपति

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.मांडवी सिंह को  राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा पुनः कुलपति नियुक्त किए जाने के पश्चात...
उत्तर प्रदेश 
राज्यपाल व मुख्यमंत्री से मिली भातखण्डे की कुलपति

लापरवाही पर पांच तहसीलदार निलंबित, 13 को नोटिस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत राजस्व मामलों में लापरवाही और उदासीनता पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लापरवाही पर पांच तहसीलदार निलंबित, 13 को नोटिस

मानचित्र एवं डीपीआर तैयार करने के लिए प्रशिक्षण शुरु

लखनऊ। जिला पंचायत के अभियंताओं एवं अवर अभियंताओं का 03 दिवसीय व्यावहारिक तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार से आरंभ हो गया।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मानचित्र एवं डीपीआर तैयार करने के लिए प्रशिक्षण शुरु

यूथ फार्मेसिस्ट फेडरेशन लखनऊ के जिलाध्यक्ष बने सुमित कुमार

लखनऊ। यूथ फार्मेसिस्ट फेडरेशन को संगठनात्मक एवं विधिक रूप से और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते...
उत्तर प्रदेश 
यूथ फार्मेसिस्ट फेडरेशन लखनऊ के जिलाध्यक्ष बने सुमित कुमार

एसडीएम-किसानों के बीच वार्ता विफल, पीडब्लयूडी मुख्यालय घेरने की चेतावनी

मोहनलालगंज, लखनऊ। कमालपुर- बिचलिका माइनर से कुबहरा तक अधूरी सड़क के निर्माण की मांग को लेकर कुबहरा सामुदायिक मिलन केंद्र...
उत्तर प्रदेश 
एसडीएम-किसानों के बीच वार्ता विफल, पीडब्लयूडी मुख्यालय घेरने की चेतावनी

उत्तर प्रदेश

यूपीएससीआर: लखनऊ से बहेगी विकास की गोमती, पांच जिलों को लाभ

मंडलायुक्त की अध्यक्षता में हरी झंडी, सीतापुर, उन्नाव, हरदोई, बाराबंकी व रायबरेली शामिल लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्टेट कैपिटल रीजन (यूपीएससीआर)...
उत्तर प्रदेश 
यूपीएससीआर: लखनऊ से बहेगी विकास की गोमती, पांच जिलों को लाभ

राज्यपाल व मुख्यमंत्री से मिली भातखण्डे की कुलपति

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.मांडवी सिंह को  राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा पुनः कुलपति नियुक्त किए जाने के पश्चात...
उत्तर प्रदेश 
राज्यपाल व मुख्यमंत्री से मिली भातखण्डे की कुलपति

लापरवाही पर पांच तहसीलदार निलंबित, 13 को नोटिस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत राजस्व मामलों में लापरवाही और उदासीनता पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लापरवाही पर पांच तहसीलदार निलंबित, 13 को नोटिस

मानचित्र एवं डीपीआर तैयार करने के लिए प्रशिक्षण शुरु

लखनऊ। जिला पंचायत के अभियंताओं एवं अवर अभियंताओं का 03 दिवसीय व्यावहारिक तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार से आरंभ हो गया।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मानचित्र एवं डीपीआर तैयार करने के लिए प्रशिक्षण शुरु