एसडीएम-किसानों के बीच वार्ता विफल, पीडब्लयूडी मुख्यालय घेरने की चेतावनी

सड़क के निर्माण की मांग को लेकर किसान का 21वें दिन भी जारी रहा प्रदर्शन

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मोहनलालगंज, लखनऊ। कमालपुर- बिचलिका माइनर से कुबहरा तक अधूरी सड़क के निर्माण की मांग को लेकर कुबहरा सामुदायिक मिलन केंद्र पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का धरना मंगलवार को 21वें दिन भी जारी रहा। किसानों के आंदोलन को समाप्त कराने के लिए मंगलवार को उपजिलाधिकारी मोहनलालगंज आकाश सिंह धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों से वार्ता कर उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वार्ता विफल रही।

किसानों ने सड़क निर्माण को लेकर प्रशासन के समक्ष कई सवाल उठाए। किसानों का कहना है कि सोमवार को जिला पंचायत की अवर अभियंता मधु ने बताया था कि उक्त सड़क जिला पंचायत के अभिलेखों में वर्ष 2018 में डामरीकृत दिखाई गई है और इसके लिए करीब 1 करोड़ 85 लाख रुपये का भुगतान भी हो चुका है। किसानों का आरोप है कि इसके बावजूद मौके पर सड़क का निर्माण नहीं हुआ है।

लोहिया संस्थान की ओर से पोषण की शक्ति पर चर्चा ये खबर भी पढ़े : लोहिया संस्थान की ओर से पोषण की शक्ति पर चर्चा

किसानों ने जिलाधिकारी से मौके पर पहुंचकर जर्जर मार्ग का निरीक्षण करने की मांग की। इसके बाद एसडीएम आकाश सिंह ने पैदल मार्ग का निरीक्षण किया, लेकिन भीषण गर्मी के चलते वह लगभग आधे मार्ग तक ही निरीक्षण कर सके। एसडीएम ने किसानों को आश्वासन दिया कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी से वार्ता कर लोक निर्माण विभाग, वन विभाग, जिला पंचायत और किसानों की संयुक्त बैठक कराई जाएगी, ताकि सड़क निर्माण की दिशा में कार्रवाई हो सके। इसके लिए उन्होंने दो-तीन दिन का समय मांगा।

हालांकि, किसान प्रशासन के इस आश्वासन से संतुष्ट नहीं हुए और 9 सितंबर को प्रस्तावित लोक निर्माण विभाग (PWD) मुख्यालय के घेराव पर अड़े रहे। किसानों ने स्पष्ट कहा कि यदि बुधवार सुबह 10 बजे तक जिलाधिकारी की मौजूदगी में संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक कराकर किसानों से वार्ता नहीं कराई गई तो घेराव किसी भी स्थिति में नहीं रोका जाएगा।

किसानों ने कहा कि यदि निर्धारित समय तक वार्ता के संबंध में सूचना नहीं मिलती है तो वे कुबहरा से ट्रैक्टर-ट्रालियों के जरिए लखनऊ स्थित PWD प्रमुख अभियंता कार्यालय के लिए कूच करेंगे। किसानों ने यह भी कहा कि इस दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर उसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

घेराव को सफल बनाने के लिए किसान नेताओं ने कमालपुर बिचलिका, धोवैया, रामबक्स खेड़ा, समेसी, तमोरिया, इस्माइल नगर, नेवाज खेड़ा, देवती और बरकत नगर समेत आसपास के कई गांवों में जनसंपर्क किया। ग्रामीणों से घेराव में शामिल होने का आह्वान किया गया, जिस पर ग्रामीणों ने भी आंदोलन को समर्थन देने की बात कही।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

मानसिक स्वास्थ्य, नशा मुक्ति एवं प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

लखनऊ। युवा विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य, नशे की रोकथाम और प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य...
उत्तर प्रदेश 
मानसिक स्वास्थ्य, नशा मुक्ति एवं प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

राजधानी फ्लूएंजा-ए एच1एन1 के 27 रोगी भर्ती 

   लखनऊ। राजधानी में एनफ्लूएंजा-ए एच1एन1 के दस नये रोगी पाये गये। जिसमें तीन रोगी एडमिट और सात रोगी होम आइसोलेशन...
उत्तर प्रदेश 
राजधानी फ्लूएंजा-ए एच1एन1 के 27 रोगी भर्ती 

लविवि में हॉस्टल फीस चार गुना बढ़ने पर हंगामा

लखनऊ। लविवि में रणवीर सिंह बिष्ट हॉस्टल की फीस बढ़ोतरी के विरोध में मंगलवार को दोपहर बाद छात्रों ने मैत्री...
उत्तर प्रदेश 
लविवि में हॉस्टल फीस चार गुना बढ़ने पर हंगामा

यूपीएससीआर के बेस मैप को दी मंजूरी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्टेट कैपिटल रीजन का पहला पड़ाव पार हो गया है। लखनऊ विकास प्राधिकरण सभागार में आयोजित बैठक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपीएससीआर के बेस मैप को दी मंजूरी 

आंख पर पट्टी बांधकर सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन ने कर दी जांच !  

-गुलाचीन मंदिर के सामने मदिरा दुकानों के बाहर भीड़  