आगरा में पेशी पर आए बंदी की मौत

अदालत की हवालात में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

आगरा । उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में मंगलवार को जिला कारागार से पेशी पर पर लाये गये विचाराधीन बंदी की दीवानी न्यायालय परिसर स्थित हवालात में अचानक तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम भेजकर मृत्यु के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि मंगलवार को जिला कारागार में निरुद्ध विचाराधीन बंदी सेक्टर 15 आवास विकास निवासी जिमी चौधरी (45) को और बंदियाें के साथ जिला जेल से बंदी वाहन में अदालत में पेशी के लिए दीवानी न्यायालय लाया गया था। कुछ देर हवालात में अपनी बारी का इंतजार करने के बाद, जिम्मी चौधरी ने अपनी तबीयत बिगड़ने और बेचैनी की शिकायत की। इस पर पुलिस कर्मियाें ने उसे आनन फ़ानन में एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाॅक्टराें ने बंदी जिम्मी चौधरी को मृत घोषित कर दिया।

भाजपा के प्रशासनिक तंत्र की विफलता है दिल्ली में भवन गिरने से छात्रों की मौत -प्रमोद तिवारी ये खबर भी पढ़े : भाजपा के प्रशासनिक तंत्र की विफलता है दिल्ली में भवन गिरने से छात्रों की मौत -प्रमोद तिवारी

उल्लेखनीय है कि साल 2019 में ताजगंज क्षेत्र में फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में जिमी को गिरफ्तार किया गया था। जिम्मी थाना सिकंदरा का हिस्ट्री सीटर था और लूट, मारपीट, दबंगई फायरिंग आदि के कई मामलों में उसका नाम था। वर्ष 2023 में भी इसका नाम थाना क्षेत्र सिकंदरा की आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 11 में दुकान पर फायरिंग, मारपीट और दबंगई के मामले में चर्चा में आया था। इसके बाद उसके खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया था। विगत 21 जून को भी महिला अधिवक्ता संगीता राठौर के भाई गौरव राठौर पर सुपारी लेकर जानलेवा हमले के मामले में भी जिमी चौधरी का नाम चर्चा में आ चुका है। जिमी चौधरी की मौत के मामले में पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ दीवानी हवालात का निरीक्षण कर मृत्यु के कारणों की जांच की जा रही है।

डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मृत्यु के वास्तविक कारण की जानकारी पोस्टमार्टम के बाद ही मिल पाएगी। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मानसिक स्वास्थ्य, नशा मुक्ति एवं प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

लखनऊ। युवा विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य, नशे की रोकथाम और प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य...
उत्तर प्रदेश 
मानसिक स्वास्थ्य, नशा मुक्ति एवं प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

राजधानी फ्लूएंजा-ए एच1एन1 के 27 रोगी भर्ती 

   लखनऊ। राजधानी में एनफ्लूएंजा-ए एच1एन1 के दस नये रोगी पाये गये। जिसमें तीन रोगी एडमिट और सात रोगी होम आइसोलेशन...
उत्तर प्रदेश 
राजधानी फ्लूएंजा-ए एच1एन1 के 27 रोगी भर्ती 

लविवि में हॉस्टल फीस चार गुना बढ़ने पर हंगामा

लखनऊ। लविवि में रणवीर सिंह बिष्ट हॉस्टल की फीस बढ़ोतरी के विरोध में मंगलवार को दोपहर बाद छात्रों ने मैत्री...
उत्तर प्रदेश 
लविवि में हॉस्टल फीस चार गुना बढ़ने पर हंगामा

यूपीएससीआर के बेस मैप को दी मंजूरी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्टेट कैपिटल रीजन का पहला पड़ाव पार हो गया है। लखनऊ विकास प्राधिकरण सभागार में आयोजित बैठक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपीएससीआर के बेस मैप को दी मंजूरी 

आंख पर पट्टी बांधकर सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन ने कर दी जांच !  

-गुलाचीन मंदिर के सामने मदिरा दुकानों के बाहर भीड़  