पेशाब करने से रोकने पर दुकानदार की पीटकर हत्या

कानपुर में शराब के नशे में युवकों ने घेरकर पीटा, ईंट से सिर पर किए कई वार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कानपुर। काकादेव थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़क पर पेशाब करने का विरोध करना एक दुकानदार को भारी पड़ गया। आरोप है कि शराब के नशे में मौजूद युवकों ने दुकानदार को घेरकर पीटा और ईंट से सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराए गए दुकानदार की दो दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

नवीन नगर निवासी अमित कुमार (47) काकादेव में प्रेम एग नाम से दुकान चलाते थे। शनिवार रात दुकान बंद कर घर लौटते समय वह ओम चौराहे के पास पहुंचे। यहां कुछ युवक शराब पी रहे थे और उनमें से एक युवक बीच सड़क पर पेशाब करने लगा। अमित ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि युवकों ने उन्हें घेरकर मारपीट शुरू कर दी।

71 विधान सभा क्षेत्रों में बनेंगे पंचायत उत्सव भवन  ये खबर भी पढ़े : 71 विधान सभा क्षेत्रों में बनेंगे पंचायत उत्सव भवन 

मृतक के बेटे रुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बीच-बचाव करने वालों के साथ भी मारपीट की गई। इसी दौरान अमित के सिर पर ईंट से कई वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर अनुराग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो दिन तक इलाज चला।

इलाज के दौरान अमित की हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजनों ने आरोपितों की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताई और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने सभी आरोपितों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग कब्जे में ली है। रिकॉर्डिंग में चार युवक अमित के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। काकादेव थाना प्रभारी धर्मेंद्र राम ने बताया कि मुकदमा दर्ज है और सीसीटीवी रिकॉर्डिंग के आधार पर आरोपितों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मानसिक स्वास्थ्य, नशा मुक्ति एवं प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

लखनऊ। युवा विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य, नशे की रोकथाम और प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य...
उत्तर प्रदेश 
मानसिक स्वास्थ्य, नशा मुक्ति एवं प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

राजधानी फ्लूएंजा-ए एच1एन1 के 27 रोगी भर्ती 

   लखनऊ। राजधानी में एनफ्लूएंजा-ए एच1एन1 के दस नये रोगी पाये गये। जिसमें तीन रोगी एडमिट और सात रोगी होम आइसोलेशन...
उत्तर प्रदेश 
राजधानी फ्लूएंजा-ए एच1एन1 के 27 रोगी भर्ती 

लविवि में हॉस्टल फीस चार गुना बढ़ने पर हंगामा

लखनऊ। लविवि में रणवीर सिंह बिष्ट हॉस्टल की फीस बढ़ोतरी के विरोध में मंगलवार को दोपहर बाद छात्रों ने मैत्री...
उत्तर प्रदेश 
लविवि में हॉस्टल फीस चार गुना बढ़ने पर हंगामा

यूपीएससीआर के बेस मैप को दी मंजूरी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्टेट कैपिटल रीजन का पहला पड़ाव पार हो गया है। लखनऊ विकास प्राधिकरण सभागार में आयोजित बैठक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपीएससीआर के बेस मैप को दी मंजूरी 

आंख पर पट्टी बांधकर सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन ने कर दी जांच !  

-गुलाचीन मंदिर के सामने मदिरा दुकानों के बाहर भीड़  