कानपुर में फ़र्ज़ी कॉल सेंटर पर छापा, 10 लोगों से पूछताछ जारी
कानपूर: जाजमऊ में टीम को फ्लैट के अंदर 10 युवक-युवतियां मिले, जिनसे देर रात तक बंद कमरे में पूछताछ जारी रही। छापेमारी के दौरान टीम ने मौके पर मिले लैपटॉप, दस्तावेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच शुरू कर दी।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक कॉल सेंटर के जरिए साइबर ठगी किए जाने की आशंका में कार्रवाई की गई है। हालांकि, देर रात तक पुलिस अधिकारियों ने मामले को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की।
टीम ने फ्लैट के अंदर मौजूद सभी 10 युवक-युवतियों को अपने कब्जे में लेकर उनसे पूछताछ शुरू की। पूछताछ के साथ टीम कॉल सेंटर के संचालन, वहां इस्तेमाल किए जा रहे उपकरणों और दस्तावेजों की भी जांच कर रही है। मीडिया को अपार्टमेंट के अंदर जाने से रोक दिया गया।
देर रात तक अपार्टमेंट के बाहर वकील भी मौजूद रहे। वहीं पुलिस और टीम के सदस्य कार्रवाई को लेकर मीडिया से बातचीत करने से बचते रहे।
फिलहाल टीम दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच के साथ कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों के बयान के बाद ही कॉल सेंटर के संचालन और कथित साइबर ठगी से जुड़े पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
