पंजाब के वित्त मंत्री से नशे के मुद्दे पर सवाल पूछने वाले युवक की मौत

वायरल वीडियो में मौत के लिए मंत्री और सरपंच को बताया जिम्मेदार

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

चंडीगढ़। संगरूर जिले में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान पंजाब के वित्त मंत्री से नशे के मुद्दे पर सवाल पूछने वाले युवक की बीती रात लुधियाना में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मौत के बाद पंजाब की राजनीति गरमा गई है। नशे के मुद्दे पर मुख्यमंत्री को काली झंडी दिखाने वाला एक युवक पहले से ही उपचाराधीन है।

संगरूर जिला निवासी गुलजार सिंह का मौत से पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी मौत के लिए मंत्री और सरपंच को जिम्मेदार ठहरा रहा है। इस वीडियो की तकनीकी पुष्टि नहीं की जा सकती है। सोमवार रात करीब 11 बजे गुलजार सिंह की मौत के बाद पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने सोशल मीडिया पर लाइव हुए और उन्होंने सरकार व पुलिस पर कड़े सवाल किए। उन्होंने कहा कि मरने वाले ने आखिर में मंत्री और गांव के सरपंच का नाम लिया है।

जालंधर फैक्टरी में हादसा, मशीन में फंसने से महिला की मौत ये खबर भी पढ़े : जालंधर फैक्टरी में हादसा, मशीन में फंसने से महिला की मौत

चन्नी ने बताया कि कल संगरूर के दिड़बा हलके के तूर बंजारा गांव में वित्त मंत्री आए थे। गांव के गुलजार सिंह ने उनसे पूछा था कि मेरा बेटा नशा करता है। उसने घर का सारा सामान बेच दिया है। नशा आखिर कहां से मिल रहा है? इस सवाल पर मंत्री भडक़ गए और शाम को ही पुलिस पीडि़त के घर पहुंच गई। सोमवार को पंचायत में पुलिस आकर बैठ गई। सरपंच ने गुलजार को पंचायत में बुलाया। वह इतना डर गया कि उसने पुलिस और मंत्री के खौफ से सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली।

चन्नी ने आरोप लगाया कि जहर खाने के बाद जब उसे संगरूर अस्पताल ले जाया गया तो पुलिस ने पीछा किया और इलाज नहीं होने दिया। इसके बाद उसे राजिंदरा अस्पताल पटियाला ले जाया गया, जहां वह 2 घंटे तक तड़पता रहा। आखिर में उसे लुधियाना के डीएमसी लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। मौत से पहले गुलजार ने खुद एक वीडियो बनाकर मंत्री और सरपंच को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। चन्नी ने कहा कि अब पुलिस परिवार पर दबाव बना रही है, ताकि कोई एफआईआर दर्ज न हो और पोस्टमार्टम न होने पाए।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

दमदार बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग के साथ जल्द एंट्री लेगा Ai+ Nova 2

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में तेजी से अपनी जगह बना रहा टेक ब्रांड Ai+ जल्द ही एक और नया 5G स्मार्टफोन...
टेक-मित्र 
दमदार बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग के साथ जल्द एंट्री लेगा Ai+ Nova 2

मोर मुकुट, बांसुरी और पीतांबर में सजे नन्हे कान्हा, टाउन हॉल में दिखा बाल गोकुलम्

देवरिया। टाउन हॉल प्रेक्षागृह रविवार को उस समय वृंदावन सा नजर आया, जब मोर मुकुट, बांसुरी और पीतांबर में सजे...
उत्तर प्रदेश 
मोर मुकुट, बांसुरी और पीतांबर में सजे नन्हे कान्हा, टाउन हॉल में दिखा बाल गोकुलम्

यूनाइटेड ब्रुअरीज के शेयरों में गिरावट, 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचे

देश की प्रमुख बीयर निर्माता कंपनी यूनाइटेड ब्रुअरीज लिमिटेड (यूबीएल) के शेयरों में मंगलवार को लगातार दबाव देखने को मिला।...
कारोबार 
यूनाइटेड ब्रुअरीज के शेयरों में गिरावट, 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचे

उत्तर प्रदेश

मोर मुकुट, बांसुरी और पीतांबर में सजे नन्हे कान्हा, टाउन हॉल में दिखा बाल गोकुलम्

देवरिया। टाउन हॉल प्रेक्षागृह रविवार को उस समय वृंदावन सा नजर आया, जब मोर मुकुट, बांसुरी और पीतांबर में सजे...
उत्तर प्रदेश 
मोर मुकुट, बांसुरी और पीतांबर में सजे नन्हे कान्हा, टाउन हॉल में दिखा बाल गोकुलम्

कानपुर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन अलर्ट

नरोरा बैराज से 105633 क्यूसेक पानी छोड़ा गया कानपुर। कानपुर में गंगा का जलस्तर एक बार फिर बढ़ गया है।...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन अलर्ट