12GB RAM और 32MP सेल्फी कैमरे के साथ vivo T5 5G की बाजार में एंट्री

7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले उपलब्ध

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • पतली बॉडी के साथ सेगमेंट का सबसे स्लिम स्मार्टफोन 

स्मार्टफोन निर्माता vivo ने भारतीय बाजार में अपनी T-सीरीज का नया 5G स्मार्टफोन vivo T5 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि 7.99mm की पतली बॉडी के साथ यह 7000mAh से ज्यादा क्षमता वाली बैटरी वाले सेगमेंट का सबसे स्लिम स्मार्टफोन है। फोन में बड़ी बैटरी के साथ 144Hz 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट और दमदार कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

चार वेरिएंट में आया फोन
vivo T5 5G को कंपनी ने चार स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 34,999 रुपये रखी गई है। वहीं 8GB + 128GB वेरिएंट 39,999 रुपये, 8GB + 256GB मॉडल 44,999 रुपये और 12GB + 256GB का टॉप वेरिएंट 49,999 रुपये में उपलब्ध होगा।

सफलतापूर्वक लॉन्च हुआ EOS-05 सैटेलाइट, भारत के चप्पे-चप्पे पर रखेगा नजर ये खबर भी पढ़े : सफलतापूर्वक लॉन्च हुआ EOS-05 सैटेलाइट, भारत के चप्पे-चप्पे पर रखेगा नजर

फोन को रॉयल ब्रॉन्ज़ और सिल्वर ग्रीन कलर में खरीदा जा सकेगा। इसकी पहली बिक्री 9 सितंबर को दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू होगी। लॉन्च ऑफर के तहत Axis Bank, HDFC Bank और SBI Card से खरीदारी करने पर 4,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा नो-कॉस्ट EMI और आसान EMI विकल्प भी उपलब्ध रहेंगे।

144Hz 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले
vivo T5 5G में 6.83 इंच का 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 2800 x 1260 पिक्सल है और यह 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसमें 300Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है।

डिस्प्ले की HBM ब्राइटनेस 2,000 निट्स और लोकल पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक है। स्क्रीन DCI-P3 कलर गैमट और HDR10+ को सपोर्ट करती है। आंखों की सुरक्षा के लिए इसे SGS लो ब्लू लाइट और लो फ्लिकर सर्टिफिकेशन भी मिला है। फोन में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

डाइमेंशन 7500 टर्बो से लैस
परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में 4nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो प्रोसेसर दिया गया है। इसमें चार कोर 2.6GHz और चार कोर 2.0GHz की स्पीड पर काम करते हैं। कंपनी के अनुसार, फोन AnTuTu पर 12 लाख से ज्यादा का स्कोर हासिल करता है।

चिपसेट के साथ 8वीं पीढ़ी का MediaTek NPU 850 भी मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह पिछली पीढ़ी के Dimensity 7400 की तुलना में ऑन-डिवाइस AI कंप्यूटिंग में 233 प्रतिशत तक तेज है।

26GB तक रैम का सपोर्ट
vivo T5 5G में LPDDR4X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। फोन के 12GB रैम मॉडल में Extended RAM का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे कुल रैम क्षमता 26GB तक हो सकती है। गेमिंग के लिए इसमें Krake GPU, 120 FPS गेमप्ले सपोर्ट, 4D गेम वाइब्रेशन और Ultra Game Mode जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

50MP Sony कैमरा और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग
फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें Sony IMX882 सेंसर वाला 50MP प्राइमरी कैमरा है, जो 4-एक्सिस OIS और EIS को सपोर्ट करता है। इसके साथ 115 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। खास बात यह है कि फोन के फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। कैमरा में मल्टीफोकल पोर्ट्रेट, सुपरमून, अल्ट्रा HD डॉक्यूमेंट, स्लो मोशन, टाइम-लैप्स और प्रो मोड जैसे कई फीचर्स भी मिलते हैं।

7050mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7050mAh बैटरी है। इसे 44W FlashCharge तकनीक के जरिए तेजी से चार्ज किया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक, फोन करीब 33 मिनट में 1 से 55 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है। इसमें PD 3.0 PPS सपोर्ट भी दिया गया है। vivo का दावा है कि बैटरी 1,600 चार्जिंग साइकल के बाद भी 80 प्रतिशत से ज्यादा क्षमता बनाए रख सकती है। फोन में बायपास चार्जिंग प्रोटेक्शन भी दिया गया है।

IP68 और IP69 रेटिंग
vivo T5 5G को पानी और धूल से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग मिली है। फोन की मोटाई 7.99mm और वजन करीब 199 ग्राम है। इसमें प्लास्टिक मिडिल फ्रेम और प्लास्टिक कंपोजिट बैक पैनल दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G डुअल सिम डुअल स्टैंडबाय के साथ 12 प्रमुख 5G बैंड्स का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप-सी, ओटीजी और आईआर ब्लास्टर जैसे विकल्प भी मौजूद हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

12GB RAM और 32MP सेल्फी कैमरे के साथ vivo T5 5G की बाजार में एंट्री

पतली बॉडी के साथ सेगमेंट का सबसे स्लिम स्मार्टफोन  स्मार्टफोन निर्माता vivo ने भारतीय बाजार में अपनी T-सीरीज का नया...
टेक-मित्र 
12GB RAM और 32MP सेल्फी कैमरे के साथ vivo T5 5G की बाजार में एंट्री

दमदार बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग के साथ जल्द एंट्री लेगा Ai+ Nova 2

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में तेजी से अपनी जगह बना रहा टेक ब्रांड Ai+ जल्द ही एक और नया 5G स्मार्टफोन...
टेक-मित्र 
दमदार बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग के साथ जल्द एंट्री लेगा Ai+ Nova 2

मोर मुकुट, बांसुरी और पीतांबर में सजे नन्हे कान्हा, टाउन हॉल में दिखा बाल गोकुलम्

देवरिया। टाउन हॉल प्रेक्षागृह रविवार को उस समय वृंदावन सा नजर आया, जब मोर मुकुट, बांसुरी और पीतांबर में सजे...
उत्तर प्रदेश 
मोर मुकुट, बांसुरी और पीतांबर में सजे नन्हे कान्हा, टाउन हॉल में दिखा बाल गोकुलम्

यूनाइटेड ब्रुअरीज के शेयरों में गिरावट, 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचे

देश की प्रमुख बीयर निर्माता कंपनी यूनाइटेड ब्रुअरीज लिमिटेड (यूबीएल) के शेयरों में मंगलवार को लगातार दबाव देखने को मिला।...
कारोबार 
यूनाइटेड ब्रुअरीज के शेयरों में गिरावट, 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचे

उत्तर प्रदेश

मोर मुकुट, बांसुरी और पीतांबर में सजे नन्हे कान्हा, टाउन हॉल में दिखा बाल गोकुलम्

देवरिया। टाउन हॉल प्रेक्षागृह रविवार को उस समय वृंदावन सा नजर आया, जब मोर मुकुट, बांसुरी और पीतांबर में सजे...
उत्तर प्रदेश 
मोर मुकुट, बांसुरी और पीतांबर में सजे नन्हे कान्हा, टाउन हॉल में दिखा बाल गोकुलम्

कानपुर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन अलर्ट

नरोरा बैराज से 105633 क्यूसेक पानी छोड़ा गया कानपुर। कानपुर में गंगा का जलस्तर एक बार फिर बढ़ गया है।...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन अलर्ट