मासूम से दरिंदगी की घटना पर हॉस्पिटल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे राजा राज राजेश्वर सिंह
शहनूर अली
निघासन खीरी 8 सितम्बर तरुणमित्र थाना सिंगाही क्षेत्र के एक गांव में करीब पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की घटना की जानकारी मिलते ही झंडी स्टेट के राजा एवं भाजपा के प्रदेश संयोजक राजा राज राजेश्वर सिंह मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने वहां भर्ती मासूम बच्ची के परिवारीजनों से मुलाकात कर घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की और परिवार को ढांढस बंधाया।
राजा राज राजेश्वर सिंह ने बच्ची का इलाज कर रहे चिकित्सकों से भी मुलाकात कर उसके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों से बच्ची को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराने और उसकी लगातार निगरानी किए जाने की बात कही।
इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग देने के साथ ही हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और बच्ची को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
राजा राज राजेश्वर सिंह ने घटना को बेहद गंभीर और संवेदनशील बताते हुए कहा कि मासूम के साथ हुई इस घटना में दोषी के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने परिवार को आश्वस्त किया कि न्याय दिलाने के लिए वह पूरी तरह उनके साथ खड़े हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।
