गिरिराज सिंह को जन्मदिन पर नेताओं ने दी बधाई

ओम बिड़ला, नितिन गडकरी और सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह को जन्मदिन पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने बधाई दी है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पोस्ट में कहा, "केंद्रीय कैबिनेट में मेरे साथी गिरिराज सिंह आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।"

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया, "भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आपको यशस्वी, सुदीर्घ एवं आरोग्यमय जीवन की प्राप्ति हो, माता जानकी से यही प्रार्थना है।"लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने एक्स पर लिखा, "केन्द्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके स्वस्थ, प्रफुल्लित और मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।"

सीएम योगी ने 'लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा' योजना की शुरुआत की ये खबर भी पढ़े : सीएम योगी ने 'लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा' योजना की शुरुआत की

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पोस्ट में कहा, "भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, आपको जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।"हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक्स पर लिखा, "केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं। राष्ट्रसेवा के प्रति आपकी प्रतिबद्धता और समर्पण निरंतर देशहित में नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ता रहे।"

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पोस्ट में कहा, "केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।"दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पोस्ट में कहा, "भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन प्रदान करें तथा आप सदैव राष्ट्रसेवा के पथ पर इसी ऊर्जा एवं समर्पण के साथ निरंतर अग्रसर रहें।"

बिहार के भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने एक्स पर लिखा, "केंद्रीय मंत्री एवं लोकप्रिय नेता गिरिराज सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। बिहार और देश के विकास के लिए आपका समर्पण सराहनीय है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करता हूं।"

बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एक्स पर पोस्ट किया, "भाजपा परिवार के वरिष्ठ, संघर्षशील राजनेता, प्रखर वक्ता एवं माननीय केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मां बाला त्रिपुर सुंदरी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ जीवन और निरंतर यश की प्राप्ति के लिए प्रार्थना करता हूं। आपका मार्गदर्शन और आशीर्वाद हमें सदैव मिलता रहे।"

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

बाढ़ ने छीनी बुनकरों की रोजी-रोटी, भागलपुर में कारोबार पुरी तरह ठप

घरों में रखी मशीनें डूबी, लाखों रुपये के ऑर्डर कैंसिल भागलपुर। जिले में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर ने विकराल...
बिहार 
बाढ़ ने छीनी बुनकरों की रोजी-रोटी, भागलपुर में कारोबार पुरी तरह ठप

डीयू के सभी कॉलेजों में हॉस्टल की मांग पर नहीं हुई सुनवाई

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय (हाई कोर्ट) ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हर कॉलेज में हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध कराने की...
राष्ट्रीय 
डीयू के सभी कॉलेजों में हॉस्टल की मांग पर नहीं हुई सुनवाई

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के जन्मदिन पर सीएम हिमंत ने दी शुभकामनाएं

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री...
राष्ट्रीय 
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के जन्मदिन पर सीएम हिमंत ने दी शुभकामनाएं

एशियाई खेलों में गोल्ड पर नजर, ओलंपिक टिकट के लिए उतरेगा भारत

बेंगलुरु। एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप बेल्जियम और नीदरलैंड्स 2026 में ऐतिहासिक पांचवां स्थान हासिल करने के बाद भारतीय महिला...
खेल 
एशियाई खेलों में गोल्ड पर नजर, ओलंपिक टिकट के लिए उतरेगा भारत

हिमाचल में मानसून धीमा, 13-14 को फिर बढ़ेगी सक्रियता

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। राजधानी शिमला में मंगलवार सुबह बादलों के बीच...
हिमाचल 
हिमाचल में मानसून धीमा, 13-14 को फिर बढ़ेगी सक्रियता

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज-कानपुर समेत यूपी में बदलेगा मौसम, बिजली का अलर्ट

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे के मध्य उत्तर प्रदेश के जनपद प्रयागराज सहित कई जिलों में तेज हवाओं के साथ...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज-कानपुर समेत यूपी में बदलेगा मौसम, बिजली का अलर्ट

अमेठी: तालाब में डूबे 3 साल के बच्चे का शव बरामद

अमेठी। उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले की काेतवाली क्षेत्र में साेमवार काे तालाब में डूबे बच्चे काे खाेजने के लिए...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी: तालाब में डूबे 3 साल के बच्चे का शव बरामद

अयोध्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेंगे सीएम योगी

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अयोध्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सम्मानित करने के लिए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अयोध्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेंगे सीएम योगी

विश्व साक्षरता दिवस पर सीएम योगी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं

लखनऊ ।'विश्व साक्षरता दिवस' के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने बधाई दी है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
विश्व साक्षरता दिवस पर सीएम योगी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं