सीएम योगी ने 'लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा' योजना की शुरुआत की

-60 वर्ष या उससे अधिक से आयु की महिलाएं 29 से यूपीएसआरटीसी की बस में नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली 'लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा' योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विशेष बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस योजना के तहत रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से माताओं, बहनों एवं बेटियों की सहयात्री सहित निशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि दो प्रकार की सुविधाओं वाली योजना का आज शुभारंभ किया जा रहा है। मंत्री दयाशंकर सिंह ने पूछा कि क्या किया जाए तो हमने कहा कि सभी 75 जनपदों में आयोजन हो रहा है। माताओं बहनों को मिठाई दीजिए और रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दीजिए। यह योजना लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के नाम शुरुआत की गई है। महिला स्वावलंबन में अहिल्याबाई का बहुत बड़ा योगदान रहा है।

डीएम ने जवाहर नवोदय विद्यालय व बृहद संरक्षण गौशाला का किया निरीक्षण ये खबर भी पढ़े : डीएम ने जवाहर नवोदय विद्यालय व बृहद संरक्षण गौशाला का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देश जब मुगल आक्रांताओं के चंगुल में था, तब उन्होंने उन्होंने सुशासन स्थापित करने के साथ ही भारत की संस्कृति और धार्मिक मान्यताओं को बल देते हुए महिला स्वावलंबन का एक आदर्श प्रस्तुत किया था। न्याय की कसौटी पर उन्होंने जो तय किया था, आज वह हम सबके सामने है। उस समय लोक माता ने मंदिरों के जीर्णोद्धार का कार्य किया था। इस याेजना के तहत 60 साल की आयु या उससे अधिक उम्र की महिला अपने एक साथी के साथ यात्रा कर सकेंगी।

परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में काम कर रही हैं अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। महिलाएं कभी मां के रूप में, कभी बेटी के रूप में, कभी पत्नी के रूप में हमारा जीवन भर साथ देती हैं। हम उनका सम्मान करते हैं। मुख्यमंत्री ने उन्हें यह योजना देकर महिलाओं का जो सम्मान किया है, वे इसे जीवन भर याद रखेंगी। आज हवाई अड्डे की तरह उत्तर प्रदेश में 23 बस अड्डा का निर्माण किया जा रहा है। अत्याधुनिक बसें चलाई जा रही हैं। उन बसों में महिलाओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। इसी प्रकार दयाशंकर सिंह ने अपने विभाग की उपलब्धियां को विस्तार से गिनाया।इस मौके पर राज्यसभा सांसद बृजलाल, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

शेयर बाजार की गिरावट से निवेशकों को 82 हजार करोड़ की चपत

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ने की आशंका के कारण घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार में बढ़त...
कारोबार 
शेयर बाजार की गिरावट से निवेशकों को 82 हजार करोड़ की चपत

ईरानी हमलों से अमेरिकी खुफिया ठिकानों को भारी नुकसान

वॉशिंगटन। ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों से पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की सुविधाओं और निगरानी उपकरणों...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरानी हमलों से अमेरिकी खुफिया ठिकानों को भारी नुकसान

जमीन हड़पने की नीयत से देवर की गला दबाकर हत्या, मां-बेटा गिरफ्तार

गढवा। जमीन के विवाद में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है।  गढवा जिले के डंडई...
झारखंड 
जमीन हड़पने की नीयत से देवर की गला दबाकर हत्या, मां-बेटा गिरफ्तार

केजीएमयू: हेमेटोलॉजी में मरीज के तीमारदार से अभद्रता का आरोप 

— मरीज शैलेश दुबे की महिला रिश्तेदार ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप 
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू: हेमेटोलॉजी में मरीज के तीमारदार से अभद्रता का आरोप 

उत्तर प्रदेश

केजीएमयू: हेमेटोलॉजी में मरीज के तीमारदार से अभद्रता का आरोप 

— मरीज शैलेश दुबे की महिला रिश्तेदार ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप 
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू: हेमेटोलॉजी में मरीज के तीमारदार से अभद्रता का आरोप 

लखनऊ जं. पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, 70 कर्मचारियों की जांच

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ रमेश चन्द्र के...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ जं. पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, 70 कर्मचारियों की जांच

महिलाओं के लिए मुफ्त बस योजना तकनीकी रूप से पहले दिन फेल

-टिकट बुक करने पर पैसा मांगने लगी वेबसाइट 
राज्य  उत्तर प्रदेश 
महिलाओं के लिए मुफ्त बस योजना तकनीकी रूप से पहले दिन फेल