संगीतकार की हत्या दुखद, विपक्ष न करे राजनीति: किरेन रिजिजू

राहुल गांधी की प्रतिक्रिया पर केंद्रीय मंत्री का पलटवार

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में हाल ही में एक संगीतकार की कथित हत्या के मामले में केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रतिक्रिया पर पलटवार करते हुए में कहा कि इस दुखद घटना पर राजनीति नहीं होनी चाहिए बल्कि पूरा ध्यान त्वरित और सख्त कार्रवाई पर होना चाहिए।

रिजिजू ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "वे भी भारतीय हैं। पूर्वोत्तर के लोग भी भारतीय हैं। यह राजनीति करने का मामला नहीं है बल्कि सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।" उन्होंने बताया कि ढाबे के कर्मचारियों और खाना पहुंचाने वाले डिलीवरी बॉय के बीच देर रात किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। रात के समय अचानक हुए इस झगड़े का किसी को पता नहीं चल सका लेकिन मृतक के बेटे द्वारा पीसीआर कॉल किए जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने तत्परता दिखाई।

69000 शिक्षक भर्ती: सुप्रीम कोर्ट में करीब तीन घंटे चली सुनवाई ये खबर भी पढ़े : 69000 शिक्षक भर्ती: सुप्रीम कोर्ट में करीब तीन घंटे चली सुनवाई

मंत्री ने बताया कि संदिग्धों के मौके से भागने के बावजूद दिल्ली पुलिस ने उन्हें बहुत कम समय में गिरफ्तार कर लिया है। जब उन्होंने पुलिस से चार्जशीट दाखिल करने को लेकर सवाल किया, तो उन्हें बताया गया कि घटना के आठ से नौ दिनों के भीतर ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द सख्त सजा मिल सके।

राहुल गांधी द्वारा इस घटना को लेकर सरकार को घेरने पर आपत्ति जताते हुए रिजिजू ने सवाल किया कि ऐसी दुखद घटनाओं में भारतीय जनता पार्टी को क्यों घसीटा जाता है। उन्होंने कहा कि जब किसी की मौत जैसी दुखद घटना होती है तो नेताओं का ध्यान राजनीति करने के बजाय त्वरित न्याय सुनिश्चित करने पर होना चाहिए।

मंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार पूर्वोत्तर के नागरिकों की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर पूरी तरह गंभीर है। दिल्ली पुलिस के अंतर्गत विशेष रूप से कार्य कर रहा 'नॉर्थ-ईस्ट स्पेशल पुलिस सेल' लगातार ऐसे मामलों पर नजर रखता है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके। पहले की तुलना में अब स्थिति बदली है और एक मजबूत प्रणाली बनाई गई है, जिससे दिल्ली में पूर्वोत्तर के लोगों से जुड़ी किसी भी घटना पर पुलिस तुरंत कार्रवाई करती है।

रिजिजू ने मणिपुरी संगीतकार सी विक्रम सिंह के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें न्याय का भरोसा दिया और कहा कि दोषियों को ऐसी सख्त सजा मिलनी चाहिए ताकि समाज में यह संदेश जाए कि ऐसी हिंसक घटनाओं को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के किलोकरी गांव में रविवार देर रात शोर-शराबे और हुड़दंग का विरोध करने के मामले में मणिपुरी संगीतकार सी. विक्रम सिंह की कथित तौर पर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने ढाबे के कर्मियों और डिलीवरी बॉयज सहित सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

मानसिक स्वास्थ्य, नशा मुक्ति एवं प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

लखनऊ। युवा विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य, नशे की रोकथाम और प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य...
उत्तर प्रदेश 
मानसिक स्वास्थ्य, नशा मुक्ति एवं प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

राजधानी फ्लूएंजा-ए एच1एन1 के 27 रोगी भर्ती 

   लखनऊ। राजधानी में एनफ्लूएंजा-ए एच1एन1 के दस नये रोगी पाये गये। जिसमें तीन रोगी एडमिट और सात रोगी होम आइसोलेशन...
उत्तर प्रदेश 
राजधानी फ्लूएंजा-ए एच1एन1 के 27 रोगी भर्ती 

लविवि में हॉस्टल फीस चार गुना बढ़ने पर हंगामा

लखनऊ। लविवि में रणवीर सिंह बिष्ट हॉस्टल की फीस बढ़ोतरी के विरोध में मंगलवार को दोपहर बाद छात्रों ने मैत्री...
उत्तर प्रदेश 
लविवि में हॉस्टल फीस चार गुना बढ़ने पर हंगामा

यूपीएससीआर के बेस मैप को दी मंजूरी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्टेट कैपिटल रीजन का पहला पड़ाव पार हो गया है। लखनऊ विकास प्राधिकरण सभागार में आयोजित बैठक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपीएससीआर के बेस मैप को दी मंजूरी 

आंख पर पट्टी बांधकर सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन ने कर दी जांच !  

-गुलाचीन मंदिर के सामने मदिरा दुकानों के बाहर भीड़  