अभिनेता उत्तम कुमार की जन्मशती पर बनेगा 100 रुपये के चांदी का सिक्का

बांग्ला सिनेमा के ‘महानायक’ माने जाते हैं उत्तम कुमार

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। केंद्र सरकार बांग्ला सिनेमा के महान अभिनेता 'महाननायक' उत्तम कुमार की जन्मशती पर 100 रुपये का विशेष स्मारक सिक्का जारी करेगी।

वित्त मंत्रालय के तहत आर्थिक मामलों के विभाग (डीईए) ने इस संबंध में आधिकारिक राजपत्र अधिसूचना जारी की है। डीईए की अधिसूचना के अनुसार 100 रुपये का ये स्मारक सिक्का 99.9 फीसदी शुद्ध चांदी से बना होगा और इसका व्यास 44 मिलीमीटर होगा।

गांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट ये खबर भी पढ़े : गांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट

बांग्ला सिनेमा के दिग्गज अभिनेता उत्तम कुमार का जन्म 3 सितंबर, 1926 को हुआ था। उनका वास्तविक नाम अरुण कुमार चट्टोपाध्याय था। उन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित अभिनेताओं में गिना जाता है। इसके साथ ही बांग्ला फिल्म उद्योग में उन्हें ‘महानायक’ के रूप में याद किया जाता है। कुमार ने अपने फिल्मी करियर के दौरान 200 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। 24 जुलाई, 1980 को 53 वर्ष की उम्रमें उनका निधन हो गया था।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

140 करोड़ देशवासियों की सेवा के लिए समर्पित भाजपा: पीएम मोदी

नवसारी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का हर कार्यकर्ता दिन-रात लोगों की सेवा...
गुजरात 
140 करोड़ देशवासियों की सेवा के लिए समर्पित भाजपा: पीएम मोदी

सवाल पूछने पर रोक, तो हरपाल सिंह चीमा दे इस्तीफा: कांग्रेस

नई दिल्ली। पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने किसान गुलजार सिंह की मौत के मामले में...
राष्ट्रीय 
सवाल पूछने पर रोक, तो हरपाल सिंह चीमा दे इस्तीफा: कांग्रेस

पीएम-सेतु योजना के तीन आईटीआई क्लस्टरों को मिला बड़ा निवेश

नई दिल्ली। कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय की प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड एम्प्लॉयबिलिटी ट्रांसफॉर्मेशन थ्रू अपग्रेडेड आईटीआई (पीएम-सेतु) योजना के तहत...
राष्ट्रीय 
पीएम-सेतु योजना के तीन आईटीआई क्लस्टरों को मिला बड़ा निवेश

तीन दिवसीय यात्रा पर श्रीलंका पहुंचे राजनाथ सिंह, हुआ भव्य स्वागत

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 08-10 सितंबर तक श्रीलंका के आधिकारिक दौरे पर मंगलवार को कोलंबो पहुंचे। उनका स्वागत...
राष्ट्रीय 
तीन दिवसीय यात्रा पर श्रीलंका पहुंचे राजनाथ सिंह, हुआ भव्य स्वागत

उत्तर प्रदेश

‘दंगा-कर्फ्यू मुक्त हुआ यूपी’, बोले सीएम योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ ने मंगलवार को यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव-2026 का उद्घाटन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
‘दंगा-कर्फ्यू मुक्त हुआ यूपी’, बोले सीएम योगी