गांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

दिल्ली : एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के मुख्य पायलट की जांच में मादक पदार्थ के सेवन की पुष्टि हुई है। इसके बाद एयर इंडिया ने एक्शन लेते हुए पायलट को नौकरी से निकाल दिया है। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने मामले की जानकारी देते हुए कहा, "फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट-इन-कमांड की जांच में एक साइकोएक्टिव पदार्थ (नशीला पदार्थ) पाया गया। सुरक्षा, फिटनेस और नियमों के उल्लंघन के मामले में एयर इंडिया की 'जीरो-टॉलरेंस' नीति के तहत, पायलट की नौकरी तुरंत प्रभाव से खत्म कर दी गई है।"


घटना में 24 लोग हो गए थे घायल
बता दें कि फुकेट से दिल्ली की फ्लाइट AI 2379 का संचालन एयरबस A320-251N फ्लाइट से किया जा रहा था, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर VT-EXO था। फ्लाइट में 2 पायलट और क्रू के 6 मेंबर्स सहित कुल 145 लोग सवार थे। 10 पेज की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाइट के दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद 24 लोगों को मेडिकल हेल्प दी गई थी, जिनमें से 4 को गंभीर चोटें आई थीं।

कार खाई में गिरने से फिल्म निर्देशक नीलानंद दास की मौत ये खबर भी पढ़े : कार खाई में गिरने से फिल्म निर्देशक नीलानंद दास की मौत

टेस्ट में क्या सामने आया?
विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो यानी AAIB ने आज बताया था कि एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के मुख्य पायलट की जांच में उसकी तरफ से मादक पदार्थ के सेवन की पुष्टि हुई है और ये 'गंभीर चिंता का विषय' है। AAIB ने कहा कि इस केस की पुष्टि के लिए की गई पड़ताल में मुख्य पायलट की Psychoactive Substance से जुड़ी रिपोर्ट 'निगेटिव नहीं' पाई गई। उसने कहा, 'Psychoactive Substance के सेवन की पुष्टि गंभीर चिंता का मुद्दा है और AAIB ने DGCA से प्रॉयरिटी के आधार पर उचित कार्रवाई करने की सिफारिश की है।'

विमान को करना पड़ा था टर्बुलेंस का सामना
विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो ने कहा कि शुरू में उसे सूचना दी गई थी कि फ्लाइट को दिल्ली जाते वक्त 'टर्बुलेंस' का सामना करना पड़ा था। इकट्ठा किए गए सबूतों और फ्लाइट में सवार लोगों को लगी चोटों के आकलन के बेस पर इस घटना को दुर्घटना की कैटेगरी में रखा गया।

चालक दल और उड़ान दल के मेंबर्स से अलग-अलग की गई पूछताछ
जांच एजेंसी अलग-अलग पक्षों से जुटाए गए आंकड़ों और रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है। AAIB ने कहा, 'जांच दल ने चालक दल और उड़ान दल के मेंबर्स से दिल्ली एयरपोर्ट पर बातचीत की। जांच दल ने उड़ान दल के दोनों सदस्यों से इसके बाद अलग से पूछताछ की।'

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय निशानेबाज भोपाल में लेंगे विशेष प्रशिक्षण

भोपाल। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाजी टीम के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच...
खेल 
एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय निशानेबाज भोपाल में लेंगे विशेष प्रशिक्षण

44 देशों ने उठाई जलवायु न्याय की मांग, नेपाल के साथ जताई एकजुटता

काठमांडू। नेपाल समेत जलवायु परिवर्तन से गंभीर आपदाओं का सामना कर रहे देशों के समर्थन में 44 अल्पविकसित देशों ने...
अंतर्राष्ट्रीय 
44 देशों ने उठाई जलवायु न्याय की मांग, नेपाल के साथ जताई एकजुटता

बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शनिवार को मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। राज्य के दक्षिणी और उत्तरी हिस्सों में अलग-अलग...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

नेपाल में चिलिमे सुरंग बचाव अभियान तेज, पानी निकासी जारी

काठमांडू। नेपाल में जारी बचाव अभियान के बीच चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिशें तेज कर...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में चिलिमे सुरंग बचाव अभियान तेज, पानी निकासी जारी

यूएस ओपन: अल्कराज ने वू यीबिंग को हराकर चौथे दौर में बनाई जगह

न्यूयॉर्क। गत चैंपियन स्पेन के कार्लोस अल्कराज ने शुक्रवार को चीन के वू यीबिंग को सीधे सेटों में 6-3, 6-4,...
खेल 
यूएस ओपन: अल्कराज ने वू यीबिंग को हराकर चौथे दौर में बनाई जगह

उत्तर प्रदेश

डीएम कार्यालय का अधिकारी बन प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के दांदौ गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डीएम कार्यालय का अधिकारी बन प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गोरखपुर । भक्ति, प्रेम व धर्म के शाश्वत आलोक, गोपाल, जगतपाल, पूर्ण परब्रह्म, भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्योत्सव का पवित्र पर्व...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

मथुरा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर अजन्मे के जन्मोत्सव का पावन पर्व अत्यंत हर्षाेल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मथुरा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

“पापा जल्दी घर आना…” बेटे की आखिरी अपील रह गई अधूरी

बांदा। घर में जन्माष्टमी की तैयारियां चल रही थीं। बच्चे को इंतजार था कि शाम होते ही पापा घर आएंगे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
“पापा जल्दी घर आना…” बेटे की आखिरी अपील रह गई अधूरी