दीपावली पर घर जाना होगा आसान, 500 विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा

त्योहारी सीजन को लेकर उत्तर रेलवे अलर्ट

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • पंजाब से बिहार तक इन ट्रेनें का संचालन

नई दिल्ली। आगामी दीपावली और अन्य त्योहारों के दौरान रेलगाड़ियों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 500 विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त मांग को पूरा करने और उन्हें सुगम यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ये विशेष रेलगाड़ियां निर्धारित समय-सारणी के अनुसार संचालित की जाएंगी।

उत्तर रेलवे के अनुसार, त्योहार विशेष ट्रेनों में वाराणसी-दिल्ली, अयोध्या कैंट-आनंद विहार टर्मिनल, चंडीगढ़-पटना, फिरोजपुर कैंट-पटना, नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल और आनंद विहार टर्मिनल-पाटलिपुत्र सहित कई महत्वपूर्ण मार्ग शामिल हैं। इनमें 04209/ 04210 वाराणसी-दिल्ली-वाराणसी विशेष ट्रेन 50 फेरे, 04213/04214 अयोध्या कैंट-आनंद विहार टर्मिनल 36 फेरे और 02456/02455 नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल 98 फेरे लगाएगी। वहीं 04014/04013 आनंद विहार टर्मिनल-लौका बाजार विशेष ट्रेन 150 फेरे संचालित करेगी।

कोकराझार अस्पताल में लगेंगी छह डायलिसिस यूनिट, हुआ एमओयू ये खबर भी पढ़े : कोकराझार अस्पताल में लगेंगी छह डायलिसिस यूनिट, हुआ एमओयू

इसके अलावा 04227/04228 वाराणसी-चंडीगढ़ 36 फेरे, 04008/04007 आनंद विहार टर्मिनल-जोगबनी 10 फेरे, 04028/04027 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर 10 फेरे तथा 04010/04009 सीतामढ़ी-दिल्ली 12 फेरे लगाएगी।

रेलवे ने 02458/02457 आनंद विहार टर्मिनल-कानपुर सेंट्रल के 72 फेरे, 04314/ 04313 योग नगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर के 18 फेरे और 04096/04095 आनंद विहार टर्मिनल-पाटलिपुत्र के 120 फेरे निर्धारित किए हैं। उत्तर रेलवे ने जानकारी दी कि इसके साथ ही विजयमंदिर-आनंद विहार और फिरोजपुर कैंट-पटना समेत अन्य मार्गों पर भी त्योहार विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

तीन दिवसीय यात्रा पर श्रीलंका पहुंचे राजनाथ सिंह, हुआ भव्य स्वागत

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 08-10 सितंबर तक श्रीलंका के आधिकारिक दौरे पर मंगलवार को कोलंबो पहुंचे। उनका स्वागत...
राष्ट्रीय 
तीन दिवसीय यात्रा पर श्रीलंका पहुंचे राजनाथ सिंह, हुआ भव्य स्वागत

पंजाब में नशे का मुद्दा उठाने वाले किसान की मौत के बाद बढ़ा तनाव

पुलिस ने आरोपों से किया इनकार, सरपंच समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज संगरूर। पंजाब में नशे की समस्या को...
पंजाब 
पंजाब में नशे का मुद्दा उठाने वाले किसान की मौत के बाद बढ़ा तनाव

वन भूमि डायवर्जन को लेकर कांग्रेस का जनजातीय मंत्रालय पर गंभीर आरोप

नई दिल्ली। वन अधिकार कानून, 2006 (एफआरए) के तहत वन भूमि के डायवर्जन से पहले ग्राम सभा की भूमिका को...
राष्ट्रीय 
वन भूमि डायवर्जन को लेकर कांग्रेस का जनजातीय मंत्रालय पर गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश

‘दंगा-कर्फ्यू मुक्त हुआ यूपी’, बोले सीएम योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ ने मंगलवार को यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव-2026 का उद्घाटन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
‘दंगा-कर्फ्यू मुक्त हुआ यूपी’, बोले सीएम योगी

अवैध पटाखों के निर्माण, भण्डारण एवं बिक्री के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद में अवैध पटाखों के निर्माण, भण्डारण एवं...
उत्तर प्रदेश 
अवैध पटाखों के निर्माण, भण्डारण एवं बिक्री के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई