अवैध पटाखों के निर्माण, भण्डारण एवं बिक्री के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद में अवैध पटाखों के निर्माण, भण्डारण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गयी। अभियान के दौरान दिनाँक 03.09.2026 से 07.09.2026 तक थाना कोतवाली खलीलाबाद, दुधारा, महुली एवं बखिरा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए कुल 246 किलो 900 ग्राम अवैध पटाखे बरामद किए गए।
*थाना वार बरामदगी का विवरण निम्नवत है—*
• थाना कोतवाली खलीलाबाद — 62 किलो 300 ग्राम
• थाना दुधारा — 13 किलो 600 ग्राम
• थाना महुली — 56 किलो 200 ग्राम
• थाना बखिरा — 114 किलो 800 ग्राम
इस प्रकार जनपद में अवैध रूप से पटाखों के निर्माण, भण्डारण एवं बिक्री के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल 246 किलो 900 ग्राम अवैध पटाखे बरामद किए गए।
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि अवैध पटाखों के निर्माण, भण्डारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान को निरन्तर प्रभावी रूप से चलाते हुए नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, जिससे जनपद में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

तीन दिवसीय यात्रा पर श्रीलंका पहुंचे राजनाथ सिंह, हुआ भव्य स्वागत

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 08-10 सितंबर तक श्रीलंका के आधिकारिक दौरे पर मंगलवार को कोलंबो पहुंचे। उनका स्वागत...
राष्ट्रीय 
तीन दिवसीय यात्रा पर श्रीलंका पहुंचे राजनाथ सिंह, हुआ भव्य स्वागत

पंजाब में नशे का मुद्दा उठाने वाले किसान की मौत के बाद बढ़ा तनाव

पुलिस ने आरोपों से किया इनकार, सरपंच समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज संगरूर। पंजाब में नशे की समस्या को...
पंजाब 
पंजाब में नशे का मुद्दा उठाने वाले किसान की मौत के बाद बढ़ा तनाव

वन भूमि डायवर्जन को लेकर कांग्रेस का जनजातीय मंत्रालय पर गंभीर आरोप

नई दिल्ली। वन अधिकार कानून, 2006 (एफआरए) के तहत वन भूमि के डायवर्जन से पहले ग्राम सभा की भूमिका को...
राष्ट्रीय 
वन भूमि डायवर्जन को लेकर कांग्रेस का जनजातीय मंत्रालय पर गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश

‘दंगा-कर्फ्यू मुक्त हुआ यूपी’, बोले सीएम योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ ने मंगलवार को यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव-2026 का उद्घाटन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
‘दंगा-कर्फ्यू मुक्त हुआ यूपी’, बोले सीएम योगी

अवैध पटाखों के निर्माण, भण्डारण एवं बिक्री के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद में अवैध पटाखों के निर्माण, भण्डारण एवं...
उत्तर प्रदेश 
अवैध पटाखों के निर्माण, भण्डारण एवं बिक्री के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई