नवसारी में बने ‘नमो कमलम’ का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

डमरू वादन और ढोल-ताशों के साथ नगरवासियों ने किया भव्य स्वागत

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • 40,000 वर्गफुट क्षेत्र में विकसित ‘नमो कमलम’ कार्यालय
  • विशाल ऑडिटोरियम से लेकर कॉन्फ्रेंस रूम तक की आधुनिक सुविधाआ

नवसारी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वडोदरा के बाद नवसारी में राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आधुनिक कार्यालय ‘नमो कमलम’ का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर नवसारी सहित दक्षिण गुजरात में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए 1,100 महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में कलश यात्रा के साथ उनका अभिनंदन किया। वहीं करीब 500 पुरुषों ने विशेष डमरू वादन कर माहौल को शिवमय बना दिया। इसके अलावा 30 महिलाओं ने ढोल-ताशों की थाप के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

140 करोड़ देशवासियों की सेवा के लिए समर्पित भाजपा: पीएम मोदी ये खबर भी पढ़े : 140 करोड़ देशवासियों की सेवा के लिए समर्पित भाजपा: पीएम मोदी

40 हजार वर्गफुट में आधुनिक सुविधाओं से लैस ‘नमो कमलम’
नवसारी का नया ‘नमो कमलम’ कार्यालय करीब 40,000 वर्गफुट क्षेत्र में विकसित किया गया है। लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस अत्याधुनिक कार्यालय में विशाल ऑडिटोरियम, एआई आधारित सिस्टम, हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी तथा कार्यकर्ताओं के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त कॉन्फ्रेंस रूम बनाए गए हैं। परिसर में सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस अधिकारियों द्वारा पूरे परिसर की निगरानी की जा रही है। आगंतुकों के लिए पेयजल सहित आवश्यक सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का जिलेभर में सीधा प्रसारण करने के लिए व्यापक डिजिटल व्यवस्था की गई। नवसारी जिले के सभी 389 गांवों में करीब 4,000 स्क्रीन लगाई गई हैं। इनके माध्यम से 1.15 लाख से अधिक ग्रामीण अपने-अपने गांवों में बैठकर प्रधानमंत्री का कार्यक्रम देख और सुन सकेंगे।

‘नमो कमलम’ परिसर का प्रधानमंत्री ने किया निरीक्षण
उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘नमो कमलम’ परिसर का दौरा कर विभिन्न सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य कार्यालय, अत्याधुनिक मीडिया सेंटर, डिजिटल कॉल सेंटर और आधुनिक लाइब्रेरी का जायजा लिया। इसके अलावा सांसद एवं विधायकों के लिए बनाए गए विशेष कैबिन का भी निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री ने परिसर में पंडित दीनदयाल मीटिंग हॉल, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी हॉल और अटल सभागार का भी निरीक्षण किया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

140 करोड़ देशवासियों की सेवा के लिए समर्पित भाजपा: पीएम मोदी

नवसारी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का हर कार्यकर्ता दिन-रात लोगों की सेवा...
गुजरात 
140 करोड़ देशवासियों की सेवा के लिए समर्पित भाजपा: पीएम मोदी

सवाल पूछने पर रोक, तो हरपाल सिंह चीमा दे इस्तीफा: कांग्रेस

नई दिल्ली। पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने किसान गुलजार सिंह की मौत के मामले में...
राष्ट्रीय 
सवाल पूछने पर रोक, तो हरपाल सिंह चीमा दे इस्तीफा: कांग्रेस

पीएम-सेतु योजना के तीन आईटीआई क्लस्टरों को मिला बड़ा निवेश

नई दिल्ली। कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय की प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड एम्प्लॉयबिलिटी ट्रांसफॉर्मेशन थ्रू अपग्रेडेड आईटीआई (पीएम-सेतु) योजना के तहत...
राष्ट्रीय 
पीएम-सेतु योजना के तीन आईटीआई क्लस्टरों को मिला बड़ा निवेश

तीन दिवसीय यात्रा पर श्रीलंका पहुंचे राजनाथ सिंह, हुआ भव्य स्वागत

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 08-10 सितंबर तक श्रीलंका के आधिकारिक दौरे पर मंगलवार को कोलंबो पहुंचे। उनका स्वागत...
राष्ट्रीय 
तीन दिवसीय यात्रा पर श्रीलंका पहुंचे राजनाथ सिंह, हुआ भव्य स्वागत

उत्तर प्रदेश

‘दंगा-कर्फ्यू मुक्त हुआ यूपी’, बोले सीएम योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ ने मंगलवार को यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव-2026 का उद्घाटन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
‘दंगा-कर्फ्यू मुक्त हुआ यूपी’, बोले सीएम योगी