वन भूमि डायवर्जन को लेकर कांग्रेस का जनजातीय मंत्रालय पर गंभीर आरोप

वैधानिक जिम्मेदारी से भाग रहा जनजातीय मंत्रालय जयराम रमेश

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। वन अधिकार कानून, 2006 (एफआरए) के तहत वन भूमि के डायवर्जन से पहले ग्राम सभा की भूमिका को लेकर केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय के हालिया रुख पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि मंत्रालय कानून की गलत व्याख्या कर अपनी वैधानिक जिम्मेदारी से पीछे हट रहा है। उन्होंने सवाल किया कि क्या मंत्रालय पर ‘मोदानी’ समूह और अन्य खनन कंपनियों का दबाव है।

रमेश ने मंगलवार को जारी आधिकारिक बयान में कहा कि 31 अगस्त को केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय ने ऊर्जा मंत्रालय को बताया कि वन अधिकार कानून और उसके तहत बनाए गए नियमों में गैर-वानिकी उद्देश्यों के लिए वन भूमि के डायवर्जन से पहले ग्रामसभा की सहमति से जुड़ा प्रावधान नहीं है। यह रुख मंत्रालय के अपने पुराने दिशा-निर्देशों और पूर्व में अपनाई गई कानूनी स्थिति के विपरीत है।

राहुल गांधी ने किया महाराष्ट्र के छात्र आंदोलन का समर्थन ये खबर भी पढ़े : राहुल गांधी ने किया महाराष्ट्र के छात्र आंदोलन का समर्थन

उन्होंने कहा कि 12 जुलाई 2012 को जनजातीय कार्य मंत्रालय ने राज्यों को पत्र भेजकर स्पष्ट किया था कि वन भूमि के डायवर्जन और वनवासी समुदायों से जुड़े मामलों में एफआरए की धारा-4 का अनुपालन जरूरी है। जनवरी 2018 में भी मंत्रालय ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के उस प्रस्ताव पर आपत्ति जताई थी, जिसमें एफआरए अनुपालन की शर्त को वन स्वीकृति की प्रक्रिया के बाद के चरण में ले जाने की बात थी।

रमेश ने कहा कि जनजातीय कार्य मंत्रालय एफआरए के क्रियान्वयन के लिए नोडल मंत्रालय है। ऐसे में वह कानून के दायरे से खुद को अलग नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति कानून और उन समुदायों दोनों को कमजोर करने वाली है, जिनके अधिकारों की रक्षा के लिए यह कानून बनाया गया था।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय ने 31 अगस्त को ऊर्जा मंत्रालय के एनएचपीसी डेस्क को भेजे कार्यालय ज्ञापन में स्पष्ट किया है कि वन अधिकार कानून (एफआरए), 2006 और इसके तहत बनाए गए नियमों में स्टेज-2 वन स्वीकृति के लिए ग्राम सभा की सहमति लेने का कोई प्रावधान नहीं है। ऐसे मामले उसके अधिकार क्षेत्र में नहीं आते। वह केवल उन जलविद्युत और सिंचाई परियोजनाओं की पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन (आरएंडआर) योजनाओं को मंजूरी देता है, जिनमें परियोजना से प्रभावित अनुसूचित जनजाति (एसटी) परिवार शामिल होते हैं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

140 करोड़ देशवासियों की सेवा के लिए समर्पित भाजपा: पीएम मोदी

नवसारी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का हर कार्यकर्ता दिन-रात लोगों की सेवा...
गुजरात 
140 करोड़ देशवासियों की सेवा के लिए समर्पित भाजपा: पीएम मोदी

सवाल पूछने पर रोक, तो हरपाल सिंह चीमा दे इस्तीफा: कांग्रेस

नई दिल्ली। पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने किसान गुलजार सिंह की मौत के मामले में...
राष्ट्रीय 
सवाल पूछने पर रोक, तो हरपाल सिंह चीमा दे इस्तीफा: कांग्रेस

पीएम-सेतु योजना के तीन आईटीआई क्लस्टरों को मिला बड़ा निवेश

नई दिल्ली। कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय की प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड एम्प्लॉयबिलिटी ट्रांसफॉर्मेशन थ्रू अपग्रेडेड आईटीआई (पीएम-सेतु) योजना के तहत...
राष्ट्रीय 
पीएम-सेतु योजना के तीन आईटीआई क्लस्टरों को मिला बड़ा निवेश

तीन दिवसीय यात्रा पर श्रीलंका पहुंचे राजनाथ सिंह, हुआ भव्य स्वागत

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 08-10 सितंबर तक श्रीलंका के आधिकारिक दौरे पर मंगलवार को कोलंबो पहुंचे। उनका स्वागत...
राष्ट्रीय 
तीन दिवसीय यात्रा पर श्रीलंका पहुंचे राजनाथ सिंह, हुआ भव्य स्वागत

उत्तर प्रदेश

‘दंगा-कर्फ्यू मुक्त हुआ यूपी’, बोले सीएम योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ ने मंगलवार को यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव-2026 का उद्घाटन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
‘दंगा-कर्फ्यू मुक्त हुआ यूपी’, बोले सीएम योगी