एआरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, दलालों पर सख्ती
सीसीटीवी की जांच से लेकर लंबित आवेदनों के निस्तारण तक, अधिकारियों को दिए गए निर्देश
फ़िरोज़ाबाद, परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी आदेश के अन्तर्गत संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), बाँदा द्वारा मंगलवार को उप संभागीय परिवहन कार्यालय, फिरोजाबाद का औचक निरीक्षण किया गया
परिवहन अधिकारी (प्रशासन) बांदा सौरभ कुमार ने जानकारी देते हुए कहा निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य कार्यालय की कार्यप्रणाली को पूर्णतः दलाल-रहित एवं पारदर्शी बनाना, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता सुनिश्चित करना तथा आम नागरिकों को दी जाने वाली सेवाओं को सुगम बनाना है।
उन्होंने निरीक्षण के दौरान कार्यालय के अन्दर एवं बाहर सफाई व्यवस्था तथा सी०सी०टी०वी० कैमरों की कार्यशीलता, कवरेज और रिकॉर्डिंग क्षमता का भौतिक सत्यापन किया। तथा उन्हें सदैव सुचारू रखने के निर्देश दिये।
कार्यालय के पंजीयन, प्रवर्तन, लाइसेन्स इत्यादि पटलों का निरीक्षण के दौरान पटल प्रभारियों से जानकारी प्राप्त की एवं आम जनमानस के कार्यों को सुगमता पूर्वक किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त कार्यालय अभिलेखों (रजिस्टर - पत्रावलियों) के उचित रख-रखाव हेतु भी निर्देशित किया गया।
इस दौरान कार्यालय में अपना कार्य कराने आये आगन्तुकों से पूछताछ कर उनका कार्य किये जाने हेतु सम्बन्धित को मौके पर ही कार्य सम्पादित किये जाने के निर्देश दिये, एवं कार्यालय में उपस्थित आवेदकों से सीधा संवाद स्थापित कर उनसे मिल रही सुविधाओं व पारदर्शी व्यवस्था के संबंध में फीडबैक लिया गया।
उनके द्वारा कार्यालय परिसर एवं आसपास बिचौलियों या अनाधिकृत व्यक्तियों के जमावडे को रोकने हेतु सख्त निर्देश दिये गये।
उनके द्वारा चालक लाइसेन्सों के निलम्बन, फिटनेस समाप्त स्कूली वाहनों के पंजीयन निलम्बन तथा भारी व हल्के वाहनों के लम्बित पंजीयन आवेदनों को अतिशीघ्र निष्पादित कराये जाने के निर्देश दिये गये।
निरीक्षण के दौरान गौरी शंकर ठाकुर, भरत सिंह प्रधान सहायक , खुशीराम वरिष्ठ सहायक, प्रभाष कुमार कनिष्ठ सहायक, अभिनेन्द्र कुमार कनिष्ठ सहायक, शिवराम गुर्जर कनिष्ठ सहायक, आशा पाराशर कनिष्ठ सहायक, मनोज कुमार डी०बी०ए० एवं फोकॉम नेट प्रा०लि० के कर्मचारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।
