स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध ट्रॉमा सेंटर पर लापरवाही को लेकर भड़के तीमारदार

Published By Ravindra
On
Ravindra Picture

फिरोजाबाद। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध ट्रॉमा सेंटर पर  सोमवार को मरीज के साथ आया तीमारदार वहां की अव्यवस्थाओ को लेकर भड़क गया जिसकी शिकायत जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ नवीन जैन से की
 सरकारी ट्रॉमा सेंटर पर उस वक्त अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया जब एक मरीज के साथ आये तीमारदार चन्द प्रकाश जैन ने वहाँ की व्यवस्थाओं को लेकर हंगामा कर दिया, चन्द्रप्रकाश जैन ने बताया कि वह सोमवार सात जुलाई को सुबह करीब 10 बजे मरीज को लेकर ट्रॉमा सेंटर पर आये थे, जहाँ मरीज को वार्ड में ले जाने के लिए स्ट्रेचर की जरूरत थी, लेकिन वहाँ कोई वार्ड बॉय नहीं मिला। काफी देर इंतजार के बाद परिजनों को खुद स्ट्रेचर पर मरीज को वार्ड तक ले जाना पड़ा। उसके बाद उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मरीज को लिटाने के लिए जो चादर दी गयी थी, उस पर खून के दाग लगे हुए थे। और कहा कि इलाज के दौरान भी  परेशानी उठानी पड़ी और कई दवाएं बाहर मेडिकल स्टोर से खरीदनी पड़ीं। जब कि देश व प्रदेश की सरकार द्वारा लाखो-करोड़ो रूपये का बजट स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च किया जा रहा है। उसके बाबजूद फ़िरोज़ाबाद के जिला अस्पताल का यह हाल चिंताजनक है।

चन्द्र प्रकाश जैन ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में स्वाइन फ्लू की दस्तक को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी अस्पतालों में व्यवस्थाएं पूर्ण करने को कहा है। लेकिन जनपद फ़िरोज़ाबाद के जिला अस्पताल में साधारण बीमारी के उपचार के लिये यह हाल है। तो गम्भीर बीमारी के उपचार में किस तरह की व्यवस्था होगी।
चंद्र प्रकाश जैन ने आरोप लगाया कि ट्रामा सेंटर में चार दिन से एसआर डॉक्टर नहीं आ रहे हैं। इन सभी अव्यवस्थाओ की जानकारी उन्होंने जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ नवीन जैन को दी। मौके पर पहुँचे सीएमएस डॉ. नवीन जैन ने कहा कि मामले की जानकारी ली जा रही है। अस्पताल में किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आती है। तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली में महिला पत्रकारों से कथित मारपीट के मामले में पत्रकारों में आक्रोश ये खबर भी पढ़े : दिल्ली में महिला पत्रकारों से कथित मारपीट के मामले में पत्रकारों में आक्रोश

लेखक के बारे में

Ravindra Picture

रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।

नवीनतम

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सीएम योगी की चार बड़ी सौगात

- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या से की बड़ी घोषणा, कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के परिवार को हर साल पांच लाख...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सीएम योगी की चार बड़ी सौगात

साइबर ठगी के शिकार पीड़ित के खाते में पुलिस ने वापस कराए ₹20,191

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
साइबर ठगी के शिकार पीड़ित के खाते में पुलिस ने वापस कराए ₹20,191

140 करोड़ देशवासियों की सेवा के लिए समर्पित भाजपा: पीएम मोदी

नवसारी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का हर कार्यकर्ता दिन-रात लोगों की सेवा...
गुजरात 
140 करोड़ देशवासियों की सेवा के लिए समर्पित भाजपा: पीएम मोदी

सवाल पूछने पर रोक, तो हरपाल सिंह चीमा दे इस्तीफा: कांग्रेस

नई दिल्ली। पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने किसान गुलजार सिंह की मौत के मामले में...
राष्ट्रीय 