Vivo के 7050mAh बैटरी वाला फोन कल भारत में होगा लॉन्च

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के फीचर्स कंफर्म करने शुरू कर दिए हैं। वीवो का यह फोन 7050mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। चीनी ब्रांड ने फोन के डिस्प्ले फीचर्स भी रिवील कर दिए हैं। कंपनी इस सीरीज में चार फोन भारतीय बाजार में पहले ही लॉन्च कर चुकी है, जिनमें Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G, Vivo T5x 5G और Vivo T5e शामिल हैं।

कैमरा फीचर्स हुए कंफर्म
वीवो इंडिया ने अपने आधिकारिक X हैंडल से फोन का कैमरा डिटेल शेयर किया है। वीवो का यह फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आएगा, जिसमें 50MP का मेन OIS कैमरा दिया जाएगा। कंपनी इसमें Sony IMX882 सेंसर यूज करने वाली है। वहीं, इसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा भी दिया जाएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा मिल सकता है।

तितली के पंखों से अपग्रेड होंगे सोलर पैनल्स, दूर होगी बड़ी कमजोरी ये खबर भी पढ़े : तितली के पंखों से अपग्रेड होंगे सोलर पैनल्स, दूर होगी बड़ी कमजोरी

डिस्प्ले डिटेल कंफर्म
इससे पहले कंपनी ने X हैंडल के जरिए फोन के डिस्प्ले की डिटेल शेयर की है। यह फोन 1.5K रेजलूशन वाले AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा। फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। इस फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स तक की होगी। यही नहीं, वीवो के इस फोन में MediaTek Dimensity 7550 Turbo चिपसेट मिल सकता है। इसे दो कलर ऑप्शन - रॉयल ब्रॉन्ज और सिल्वर ग्रीन में लॉन्च किया जाएगा।

यह स्मार्टफोन 7050mAh की बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है। फोन में Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 मिलेगा। फोन IP रेटिंग के साथ आएगा, जिसकी वजह से पानी और धूल-मिट्टी में यह खराब नहीं होगा। इसके अलावा कंपनी ने कंफर्म किया है कि बड़ी बैटरी के बावजूद फोन की मोटाई 7.99mm होगी। इस फोन का लुक और डिजाइन हाल में लॉन्च हुए Vivo S2 की तरह होगा।

Vivo S2 के फीचर्स
पिछले दिनों ही चीनी कंपनी ने भारत में Vivo S2 लॉन्च किया है। वीवो S सीरीज का यह फोन करीब 7 साल बाद लॉन्च हुआ है। इस फोन में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह फोन MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट के साथ आता है, जिसके साथ 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

Vivo S2 के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50MP का मेन और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। वहीं, फोन में 32MP का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। यह फोन 7050mAh की दमदार बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आता है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है।

 

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

2 सितंबर का पंचांग: हलषष्ठी पर भगवान बलराम की पूजा, संतान की लंबी आयु के लिए माताएं रखेंगी व्रत

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है। कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से...
धर्म-आध्यात्म  राज्य 
2 सितंबर का पंचांग: हलषष्ठी पर भगवान बलराम की पूजा, संतान की लंबी आयु के लिए माताएं रखेंगी व्रत

103 ट्यूबवैल ऑपरेटरों को सवेतन वापिसी को लेकर अनशन को नगर आयुक्त ने 05 दिन का आश्वासन देकर अनशन समाप्त कराया

फ़िरोज़ाबाद, कॉंग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता धर्म सिंह यादव के नेतृत्व में सोमवार 31 अगस्त को नगर निगम...
103 ट्यूबवैल ऑपरेटरों को सवेतन वापिसी को लेकर अनशन को  नगर आयुक्त ने 05 दिन का आश्वासन देकर अनशन समाप्त कराया

त्रिपुरा में भाजपा युवा मोर्चा की नई टीम का ऐलान, दक्षिण त्रिपुरा के अध्यक्ष बने सुदीप गोप

अगरतला। भाजपा ने त्रिपुरा में युवा मोर्चा की नई राज्य और जिला कमेटी का गठन किया है। इसको लेकर त्रिपुरा...
राष्ट्रीय  राज्य 
त्रिपुरा में भाजपा युवा मोर्चा की नई टीम का ऐलान, दक्षिण त्रिपुरा के अध्यक्ष बने सुदीप गोप

उत्तराखंड के चंपावत में येलो अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी, ऑनलाइन चलेगी क्लास

चंपावत। उत्तराखंड में मौसम विभाग के येलो अलर्ट को देखते हुए चंपावत जिला प्रशासन ने अहम फैसला लिया है। जनपद...
राज्य  उत्तराखंड 
उत्तराखंड के चंपावत में येलो अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी, ऑनलाइन चलेगी क्लास

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जस्टिस संजय के. अग्रवाल का राजस्थान तबादला करने की सिफारिश

जस्टिस अग्रवाल 5 सितंबर तक न्यायिक कार्य से रहेंगे अवकाश पर
राष्ट्रीय  राज्य  छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जस्टिस संजय के. अग्रवाल का राजस्थान तबादला करने की सिफारिश

उत्तर प्रदेश

कानपुर में रोजगार मेला, छात्राओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर

प्राचार्या बोलीं- विद्यार्थियों को कौशल के अनुरूप करियर मंच देना प्राथमिकता
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर में रोजगार मेला, छात्राओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर

अयोध्या मंडल में 204 निर्माण कामगार परिवारों को मिला आर्थिक संबल

अयोध्या। सरकार की कल्याणकारी पहलों के तहत प्रदेश के निर्माण कामगार परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अयोध्या मंडल में 204 निर्माण कामगार परिवारों को मिला आर्थिक संबल

मानसून की भारी बारिश के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर

सभी इकाइयों को सतर्क रहने के निर्देश
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मानसून की भारी बारिश के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर

तेंदुआ प्रभावित क्षेत्रों में तेज करें संयुक्त अभियान, रेड जोन गांवों में बढ़ाएं निगरानी : कमिश्नर

मुरादाबाद। मुरादाबाद मंडल के विभिन्न जनपदों में तेंदुओं की सक्रियता को गंभीरता से लेते हुए मंडलायुक्त संगीता सिंह ने सोमवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
तेंदुआ प्रभावित क्षेत्रों में तेज करें संयुक्त अभियान, रेड जोन गांवों में बढ़ाएं निगरानी : कमिश्नर