तेंदुआ प्रभावित क्षेत्रों में तेज करें संयुक्त अभियान, रेड जोन गांवों में बढ़ाएं निगरानी : कमिश्नर

मंडलायुक्त संगीता सिंह ने की सुरक्षा और रेस्क्यू अभियान की समीक्षा, बोलीं- आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुरादाबाद। मुरादाबाद मंडल के विभिन्न जनपदों में तेंदुओं की सक्रियता को गंभीरता से लेते हुए मंडलायुक्त संगीता सिंह ने सोमवार को वर्चुअल माध्यम से बैठक कर तेंदुआ प्रभावित क्षेत्रों में आमजन की सुरक्षा, तेंदुओं के रेस्क्यू तथा वन विभाग, पुलिस एवं प्रशासन द्वारा किए जा रहे संयुक्त प्रयासों की विस्तृत समीक्षा की।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए तेंदुओं का शीघ्र एवं सफल रेस्क्यू सुनिश्चित करें तथा प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

रसूलपुर में जलभराव से ग्रामीण बेहाल, घरों तक पहुंचा पानी ये खबर भी पढ़े : रसूलपुर में जलभराव से ग्रामीण बेहाल, घरों तक पहुंचा पानी

मंडलायुक्त ने विशेष रूप से जनपद मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा तहसील क्षेत्र के ग्राम बलिया, लालापुर पीपलसाना सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों में तेंदुओं की गतिविधियों, रेस्क्यू अभियान और आमजन की सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रबंधों की जानकारी ली। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखने तथा तेंदुए की गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

वन संरक्षक, मुरादाबाद मंडल ने बताया कि जनपद मुरादाबाद में कुल 52 गांव तेंदुआ प्रभावित हैं, जिनमें 14 गांव रेड जोन में चिन्हित किए गए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में तेंदुओं की निगरानी एवं रेस्क्यू के लिए ट्रैप केज, थर्मल ड्रोन तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग किया जा रहा है। वन विभाग की टीमें लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही हैं और तेंदुओं को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी मुरादाबाद डॉ. राजेन्द्र पैंसिया ने बताया कि तेंदुआ प्रभावित गांवों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए फ्लड लाइटें स्थापित कराई जा रही हैं।

जनपद बिजनौर में इसी वर्ष 43 तेंदुओं का रेस्क्यू किए जाने की जानकारी बैठक में दी गई।

जिलाधिकारी बिजनौर जसजीत कौरने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है। साथ ही आमजन को तेंदुए से बचाव एवं सुरक्षा के उपायों के प्रति जागरूक करने के लिए पोस्टर तथा विभिन्न जागरूकता अभियानों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

मंडलायुक्त ने एसडीएम ठाकुरद्वारा को निर्देश दिए कि सर्वाधिक संवेदनशील गांवों में ऐसे घरों का सर्वे कर रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए, जिनमें दरवाजे नहीं लगे हैं। ऐसे घरों को चिन्हित कर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित कराने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में तेंदुआ मित्र के रूप में स्थानीय लोगों को चिन्हित कर उन्हें आवश्यक सुरक्षा संसाधन उपलब्ध कराए जाएं।

इस वर्चुअल माध्यम से आयोजित बैठक में डीआईजी रेंज मुनिराज जी., जिलाधिकारी मुरादाबाद डॉ. राजेन्द्र पैंसिया, जिलाधिकारी बिजनौर जसजीत कौर, जिलाधिकारी अमरोहा नितिन गौड़, जिलाधिकारी सम्भल अंकित खंडेलवाल, सीडीओ मुरादाबाद मृणाली अविनाश जोशी, अपर आयुक्त प्रथम शशिभूषण के साथ-साथ वन विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य एवं अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

2 सितंबर का पंचांग: हलषष्ठी पर भगवान बलराम की पूजा, संतान की लंबी आयु के लिए माताएं रखेंगी व्रत

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है। कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से...
धर्म-आध्यात्म  राज्य 
2 सितंबर का पंचांग: हलषष्ठी पर भगवान बलराम की पूजा, संतान की लंबी आयु के लिए माताएं रखेंगी व्रत

103 ट्यूबवैल ऑपरेटरों को सवेतन वापिसी को लेकर अनशन को नगर आयुक्त ने 05 दिन का आश्वासन देकर अनशन समाप्त कराया

फ़िरोज़ाबाद, कॉंग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता धर्म सिंह यादव के नेतृत्व में सोमवार 31 अगस्त को नगर निगम...
103 ट्यूबवैल ऑपरेटरों को सवेतन वापिसी को लेकर अनशन को  नगर आयुक्त ने 05 दिन का आश्वासन देकर अनशन समाप्त कराया

त्रिपुरा में भाजपा युवा मोर्चा की नई टीम का ऐलान, दक्षिण त्रिपुरा के अध्यक्ष बने सुदीप गोप

अगरतला। भाजपा ने त्रिपुरा में युवा मोर्चा की नई राज्य और जिला कमेटी का गठन किया है। इसको लेकर त्रिपुरा...
राष्ट्रीय  राज्य 
त्रिपुरा में भाजपा युवा मोर्चा की नई टीम का ऐलान, दक्षिण त्रिपुरा के अध्यक्ष बने सुदीप गोप

उत्तराखंड के चंपावत में येलो अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी, ऑनलाइन चलेगी क्लास

चंपावत। उत्तराखंड में मौसम विभाग के येलो अलर्ट को देखते हुए चंपावत जिला प्रशासन ने अहम फैसला लिया है। जनपद...
राज्य  उत्तराखंड 
उत्तराखंड के चंपावत में येलो अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी, ऑनलाइन चलेगी क्लास

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जस्टिस संजय के. अग्रवाल का राजस्थान तबादला करने की सिफारिश

जस्टिस अग्रवाल 5 सितंबर तक न्यायिक कार्य से रहेंगे अवकाश पर
राष्ट्रीय  राज्य  छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जस्टिस संजय के. अग्रवाल का राजस्थान तबादला करने की सिफारिश

उत्तर प्रदेश

कानपुर में रोजगार मेला, छात्राओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर

प्राचार्या बोलीं- विद्यार्थियों को कौशल के अनुरूप करियर मंच देना प्राथमिकता
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर में रोजगार मेला, छात्राओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर

अयोध्या मंडल में 204 निर्माण कामगार परिवारों को मिला आर्थिक संबल

अयोध्या। सरकार की कल्याणकारी पहलों के तहत प्रदेश के निर्माण कामगार परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अयोध्या मंडल में 204 निर्माण कामगार परिवारों को मिला आर्थिक संबल

मानसून की भारी बारिश के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर

सभी इकाइयों को सतर्क रहने के निर्देश
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मानसून की भारी बारिश के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर

तेंदुआ प्रभावित क्षेत्रों में तेज करें संयुक्त अभियान, रेड जोन गांवों में बढ़ाएं निगरानी : कमिश्नर

मुरादाबाद। मुरादाबाद मंडल के विभिन्न जनपदों में तेंदुओं की सक्रियता को गंभीरता से लेते हुए मंडलायुक्त संगीता सिंह ने सोमवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
तेंदुआ प्रभावित क्षेत्रों में तेज करें संयुक्त अभियान, रेड जोन गांवों में बढ़ाएं निगरानी : कमिश्नर