बढ़ई से मारपीट के आरोप में अभिनेता सोहम चक्रवर्ती पर शिकायत दर्ज

पुलिस ने जांच शुरू की 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

कोलकाता। बंगाली अभिनेता और तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक सोहम चक्रवर्ती के खिलाफ एक बढ़ई से मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि शिकायतकर्ता राजकपूर शर्मा ने सोमवार को बेहला थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई जिसकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

शिकायत के अनुसार, राजकपूर शर्मा ने 12 मई को दक्षिण कोलकाता के बेहला इलाके में स्थित सोहम चक्रवर्ती के घर पर अलमारी बनाने का काम लिया था। इसके लिए 55 हजार रुपये का करार हुआ था और उन्हें 30 हजार रुपये अग्रिम दिए गए थे। करीब 80 फीसदी काम पूरा होने के बाद उन्हें दो और अलमारियां बनाने का काम दिया गया। राजकपूर का आरोप है कि इन दोनों का भी करीब 50 फीसदी काम पूरा हो चुका था, लेकिन इसके बाद उन्हें और भुगतान नहीं किया गया।

पश्चिम बंगाल में आज कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी .... ये खबर भी पढ़े : पश्चिम बंगाल में आज कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी ....

शिकायतकर्ता के मुताबिक, बकाया राशि मांगने के लिए वह सोमवार को अभिनेता के घर पहुंचे थे। इससे पहले रविवार को सोहम के एक सुरक्षा कर्मी ने उन्हें फोन कर घर आने के लिए कहा था। राजकपूर का आरोप है कि सोमवार को वहां पहुंचने के बाद उन्हें काफी देर तक इंतजार कराया गया और पैसे देने की बात कही गई। काफी देर इंतजार करने के बाद जब उन्होंने बकाया भुगतान के बारे में पूछा तो कथित तौर पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया।

राजकपूर ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि सोहम चक्रवर्ती और उनके बॉडीगार्ड टोटन सरदार ने उनके साथ गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और उनका मोबाइल फोन छीन लिया। कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें घर से बाहर धकेल दिया गया।

घटना के बाद राजकपूर बेहला थाने पहुंचे और अभिनेता के खिलाफ मारपीट समेत विभिन्न आरोपों में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक इस मामले में सोहम चक्रवर्ती की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।

उल्लेखनीय है कि सोहम चक्रवर्ती इससे पहले भी विवादों में रहे हैं। पिछले वर्ष जुलाई में उन पर एक कारोबारी से 68 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी और विश्वासघात के आरोप लगे थे। हुगली जिले के आरामबाग निवासी और ‘सोनम मूवीज’ के प्रमुख कारोबारी शेख शाहिद इमाम ने दक्षिण कोलकाता के टॉलीगंज स्थित चारू मार्केट थाने में अभिनेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इससे पहले विधायक रहते हुए भी उन पर शहर के एक रेस्तरां में फिल्म की शूटिंग के दौरान कर्मचारियों के साथ विवाद, धमकी और मारपीट के आरोप लगे थे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बिंदौरा निकट नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की मौत

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बिंदौरा निकट नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की मौत

  महेन के बाबा महेंद्रनाथ: जहाँ शिव जड़ हो गए : डॉ. विवेकानंद

देवरिया। क्या आपने कभी सोचा है कि भगवान शिव, जो स्वयं काल के भी काल हैं, जो सृष्टि के संहारक...
उत्तर प्रदेश 
  महेन के बाबा महेंद्रनाथ: जहाँ शिव जड़ हो गए : डॉ. विवेकानंद

गुलमोहर एनक्लेव की पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रश्मि चौधरी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी की पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रश्मि चौधरी का जन्मदिन कंट्री इन होटल में धूमधाम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गुलमोहर एनक्लेव की पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रश्मि चौधरी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

विद्यालय परिसर से जर्जर भवन का मलबा हटाया, बच्चों को मिली राहत

देवरिया। जनपद के बेलवालिया प्राथमिक विद्यालय परिसर में लंबे समय से पड़े जर्जर भवन के मलबे को आखिरकार हटा दिया...
उत्तर प्रदेश 
विद्यालय परिसर से जर्जर भवन का मलबा हटाया, बच्चों को मिली राहत

बढ़ई से मारपीट के आरोप में अभिनेता सोहम चक्रवर्ती पर शिकायत दर्ज

कोलकाता। बंगाली अभिनेता और तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक सोहम चक्रवर्ती के खिलाफ एक बढ़ई से मारपीट करने की शिकायत...
पश्चिम बंगाल 