निष्क्रिय पदाधिकारियों को नोटिस, एक सप्ताह में जवाब नहीं तो निष्कासन
देवरिया। उद्योग व्यापार मंडल की बैठक मंगलवार को वीरेंद्र गुप्ता के प्रतिष्ठान पर सुधाकर गुप्ता की अध्यक्षता और वीरेंद्र गुप्ता के संचालन में हुई। बैठक में संगठन की गतिविधियों में निष्क्रिय पदाधिकारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगने का निर्णय लिया गया। तय किया गया कि एक सप्ताह के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों के निष्कासन की कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में व्यापारियों के हितों और उनकी समस्याओं को लेकर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारी वर्ग के साथ किसी भी तरह का अनुचित व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारियों के हितों के लिए जरूरत पड़ने पर व्यापार मंडल सड़क पर उतरकर संघर्ष करेगा।
बैठक में सुधाकर गुप्ता, संजय पांडेय, रवि रौनियार, हरीशचंद्र जायसवाल, पप्पू उर्फ संजीव रौनियार, भरत जी रौनियार, गोपीचंद यादव, बृजमोहन रौनियार, गोपाल जी, संतोष सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के अंत में पूर्व विधायक सुरेश यादव के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय प्रेम शकर मणि वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में देवरिया व्यूरो के रूप में कार्यरत हैं। सटीक भाषा, तथ्यपरक संपादन और समाचारों को संतुलित रूप देने की उनकी क्षमता उनकी पहचान है।
