हम लोगों के विचार एक हैं, जीतेंगे 2027 : गौतम 

दो दर्जन दलों का संगम है आईडीए गठबंधन: साहब 

Published By Rajesh Singh
On
Rajesh Singh Picture

लखनऊ। इंडियन डेमोक्रेटिक एलाइंस के तत्वाधान में सोमवार को 24 दलों का राजनीतिक चिंतन सम्मेलन में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं यूपी प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा कि हम सभी लोंगों को इतिहास पढ़ने ती जरूरत है। क्योंकि जो इतिहास नहीं जानता वह बना भी नहीं सकता। हम सभी लोगों के विचार एक है, एकजुट होकर गांव गांव संवाद करें यूपी में बदलाव होकर रहेगा और हम 2027 जीतेंगे। 
गांधी भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में राजेन्द्र पाल गौतम ने महात्मा बूद्ध संत रविदास सहित कई महापुरुषों द्वारा समाज में दिये गये योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे समाज ने भी बहुत गल्तियां की है जिसे सुधारने की जरूरत है। डॉ अंबेडकर के बदौलत आज हमें आरक्षण का लाभ शिक्षा, नौकरी एवं प्रमोशन आदि में मिल रहा है। कांग्रेस चाहती तो इसे समाप्त कर सकती थी लेकिन ऐसा नहीं किया। कांग्रेस ने ही उन्हें लोकसभा भेजा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमें बहुत कुछ दिया है, समाज के लिए बनाया भी। लेकिन भाजपा सरकार बेचने का काम कर रही है। यह सरकार आरक्षित पदों पर समान्य जााति को मौका देकर बहुजन समाज का हक मारने का कार्य कर रही है। जनगणना में ओबीसी का कालम न होने पर भी केन्द्र सरकार को घेरा। पूर्व सांसद राम बख्श वर्मा ने कहा कि जिन सिद्धांतों को लेकर हमें आजादी एवं संविधान मिला था आज हम उन्हीं से भटक गये हैं। यह सरकार आरक्षित पदों पर भी डकैती डालने का काम कर रही है। जीरो टारलेंस का दावा करने वाली सरकार द्वारा हाल में बनाया गया लखनऊ कानपूर एक्सप्रेस वे में कदम कदम पर धस रहा है। 
इंडियन डेमोक्रेटिक एलाइंस के संयोजक साहब सिंह धनगर भैयाजी ने कहा कि यह गठबंधन 24 दलों का संगम है जिसमें से 23 दलों के मुखिया आये हुए है। यह गठबंधन एनडीए के विरोध में इंडिया गठबंधन को जिताने का काम करेगा। काांग्रेस इसकी अगुवाई कर रही है सम्मानजनक सीटें मिलने पर यह गठबंधन चुनाव में उतरेगा। इस अवसर पर समानता दल के मोती लाल शास्त्री, नेशनल लीग के मो सुलेमान, पूर्व आईएएस अनीस अंसारी, पूर्व आईपीएस बीपी अशोक, वसी अहमद मुस्लिम मजलिस, राजवीर सिंह पाल भारतीय हरित पार्टी, एसपी वर्मा समदर्श समाज पार्टी, धनश्याम कोरी जनताराज पार्टी सहित दो दर्जन दलों के नेता मौजूद रहे। इस आयोजन में वेलफेयर पार्टी के एस यू इंलियास, पूर्व विधायक शिव प्रसाद यादव, मानवतावादी पार्टी डी आर गौतम एवं आदर्श संग्राम पार्टी के अध्यक्ष गौतम भारती नहीं आये जबकि इनता नााम आगंतुकों में शामिल रहा। 

कांग्रेस पर नरमी, अखिलेश पर गरमी 
आईडीए गठबंधन के चिंतन सम्मेलन में भाजपाा सरकारों के रवैये पर वक्ताओं ने खुब भडास निकाली। शिक्षा, रोजगार, कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार को लेकर तीखा हमला बोला। वहीं काांग्रेस के प्रति नेताओं का रवैया काफी नरम रहा, पार्टी के कई नेता भी इस आयोजन में शामिल हुए। वहीं इंडिया गठबंधन से यूपी में लीड कर रहे सपा मुखिया अखिलेश यादव को लेकर गरमी दिखी। उन्हें अंहकारी, बड़ों को तवज्जों न देने सहित कई आरोप लगाये गए। । 

प्रदेश में ट्रॉमा एंड इमरजेंसी नेटवर्क विकसित किया जा रहा:डिप्टी सीएम ब्रजेश  ये खबर भी पढ़े : प्रदेश में ट्रॉमा एंड इमरजेंसी नेटवर्क विकसित किया जा रहा:डिप्टी सीएम ब्रजेश

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Rajesh Singh Picture

राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है। 

नवीनतम

निरीक्षण के दौरान 9 क्विंटल मिलावटी खोया बरामद, किया गया नष्ट

बस्ती - आगामी रक्षाबन्धन पर्व के दृष्टिगत सहायक आयुक्त खाद्य/अभिहित अधिकारी चितरंजन कुमार के नेतृत्व में मिलावटी खाद्य/पेय पदार्थ के...
उत्तर प्रदेश 
निरीक्षण के दौरान 9 क्विंटल मिलावटी खोया बरामद, किया गया नष्ट

नशा मुक्त युवा के लिये सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच दिलाया शपथ

बस्ती - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्रव्यापी ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान का सोमवार को श्रीकृष्ण पाण्डेय इण्टर...
उत्तर प्रदेश 
नशा मुक्त युवा के लिये सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच दिलाया शपथ

नगर पंचायत गनेशपुर बोर्ड की बैठक विकास कार्यो पर जोर

बस्ती - मंगलवार को नगर पंचायत गनेशपुर बोर्ड की बैठक अध्यक्ष सोनमती चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बैठक में...
उत्तर प्रदेश 
नगर पंचायत गनेशपुर बोर्ड की बैठक विकास कार्यो पर जोर

डा. वी.के वर्मा बने डिप्टी चीफ वार्डेन सिविल डिफेन्स

बस्ती - जिलाधिकारी/नियंत्रक सिविल डिफेंस (नागरिक सुरक्षा कोर)  कृतिका ज्योत्स्ना के निर्देश पर डा. वी.के. वर्मा को डिप्टी चीफ वार्डेन,...
उत्तर प्रदेश 
डा. वी.के वर्मा बने डिप्टी चीफ वार्डेन सिविल डिफेन्स

बिंदौरा निकट नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की मौत

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता