नगर पंचायत गनेशपुर बोर्ड की बैठक विकास कार्यो पर जोर
नागरिकों को बेहतर सुविधा दिलाना प्राथमिकता - सोनमती चौधरी
बस्ती - मंगलवार को नगर पंचायत गनेशपुर बोर्ड की बैठक अध्यक्ष सोनमती चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बैठक में तालाब नीलामी कराये जाने, एक पेड़ मां के नाम पर वृहद वृक्षारोपण कराने, शंकर नगर चौराहे के निकट स्थित जर्जर भवन को नीलाम किये जाने, अधिशासी अधिकारी के आवास निर्माण, त्यौैहारों को देखते हुये साफ-सफाई हेतु आवश्यक सामग्री, कीटनाशक एवं उपकरणों के क्रय आदि पर विचार किया गया।नगर पंचायत अध्यक्ष सोनमती चौधरी ने कहा कि गनेशपुर की जनता से जो वायदे किये गये थे उसे चरणबद्ध ढंग से पूरा कराया जा रहा है। नागरिकों को बेहतर सुविधा दिलाना उनकी प्राथमिकता है। सभी वार्डो के विकास हेतु कार्य कराये जा रहे हैं। अधिशासी अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि बोर्ड की बैठक में जो प्रस्ताव आये हैं उसे धन की उपलब्धता के आधार पर पूरा कराया जायेगा।
बैठक में सभासद रेशमा देवी, निर्मला देवी, अंकित कुमार, ब्रम्हा प्रसाद, मो. फारूख, सुमन, गणेश कुमार, शिवनरायन, दुर्गेश कुमार, पूजा, सुनीता देवी, मधु श्रीवास्तव, मो. मुस्ताक, दुर्गेश चौबे, अरूण कुमार, प्रकाश निषाद आदि ने अपने-अपने वार्डो की समस्याओं को रखा और विकास कार्य कराने पर जोर दिया। बोर्ड की बैठक सम्पन्न कराने मंें दुर्गा प्रसाद चौधरी, मो. आरिफ, रिकूं, विकास, सूरज, सुधीर आदि ने योगदान दिया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
