शाही जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर मामले की अगली सुनवाई 29 सितंबर को

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

संभल। उत्तर प्रदेश में जनपद संभल की सदर तहसील क्षेत्र में स्थित शाही जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर होने का दावा पेश करने वाली याचिका में मंगलवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन ने सुनवाई करते हुए अगली तिथि 29 सितंबर नियत की।

सदर तहसील क्षेत्र में स्थित शाही जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर होने का दावा पेश करने वाली याचिका पर 25 अगस्त को जिला न्यायलय में सिविल जज सीनियर डिवीज़न आदित्य सिंह के कोर्ट में सुनवाई हुई लेकिन सुप्रीम कोर्ट से स्टे होने के कारण न्यायलय ने इस मामले में सुनवाई के लिए अगली तिथि 29 सितंबर नियत की है।

कांग्रेस 50 साल में जितने लोगों को आवास नहीं दे पाई, हमने नौ साल में उतने लोगों को दिया : योगी आदित्यनाथ  ये खबर भी पढ़े : कांग्रेस 50 साल में जितने लोगों को आवास नहीं दे पाई, हमने नौ साल में उतने लोगों को दिया : योगी आदित्यनाथ 

उल्लेखनीय है कि संभल की जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर होने की आठ याचियों की ओर से दावा करने वाली एक याचिका सिविल जज सीनियर डिवीज़न के यहां 19 नवंबर 2024 को दाखिल की गई थी, जिस पर मंगलवार को सुनवाई होनी थी। इससे पूर्व सिविल जज सीनियर डिवीज़न आदित्य सिंह के कोर्ट में पिछली सुनवाई 21 जुलाई को हुई थी। आज हुई सुनवाई में न्यायालय ने इस मामले में सुनवाई की अगली तारीख 29 सितंबर तय की है। हिन्दू पक्ष के अधिवक्ता श्रीगोपाल शर्मा ने बताया कि उसमें सर्वोच्च न्यायालय का स्टे है तो कोई कार्यवाही तो हुई नहीं है। अग्रिम तिथि 29 सितंबर लग गई है।

19 नवंबर 2024 को जो वाद हमने दायर किया था, तो उस निर्णय, उस आदेश के विरुद्ध ये लोग हाईकोर्ट गए। हाईकोर्ट में 18 मई 2025 के लिए उसको डिटो कर दिया, यानी सिविल जज सीनियर डिवीजन संभल के आदेश को उन्होंने वैध माना तो वो उच्च न्यायालय के आदेश के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट गए हैं। उसको भी चैलेंज किया गया है।

शाही जामा मस्जिद पक्ष के अधिवक्ता शकील अहमद वारसी ने बताया कि इस केस में तिथि नियत कर दी गई है। यहाँ पर 29 सितंबर लगी है और सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हो रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

राजकीय जिला पुस्तकालय को और सुविधाजनक बनाने की पहल, संपर्क मार्ग दुरुस्त करने व नियमित सफाई के निर्देश

कौशाम्बी। जिले में राजकीय जिला पुस्तकालय को अधिक व्यवस्थित, सुविधाजनक और विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बनाने की दिशा में प्रशासन...
उत्तर प्रदेश 
राजकीय जिला पुस्तकालय को और सुविधाजनक बनाने की पहल, संपर्क मार्ग दुरुस्त करने व नियमित सफाई के निर्देश

जिलाधिकारी द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय हरिहरपुर का किया गया निरीक्षण,

संत कबीर नगर, 25 अगस्त 2026(सू0वि0)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय हरिहरपुर का औचक निरीक्षण किया...
उत्तर प्रदेश 
जिलाधिकारी द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय हरिहरपुर का किया गया निरीक्षण,

जिला स्तरीय खाद्य स्टेरिंग कमेटी की बैठक हुई आयोजित।

संत कबीर नगर, 25 अगस्त, 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य सुरक्षा) - ll...
उत्तर प्रदेश 
जिला स्तरीय खाद्य स्टेरिंग कमेटी की बैठक हुई आयोजित।

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर खलीलाबाद में गूंजी राष्ट्रएकता की गाथा

  संत कबीर नगर,   खलीलाबाद, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के प्रायोजन में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं कार्यक्रम...