जनप्रतिनिधियों ने ऋण पत्रावलियों के काफी समय से लम्बित रहने पर जताई नाराजगी

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से जुड़े दो महिला लाभार्थी हुयी सम्मानित

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - कलेक्टेªट सभागार में डी.सी.सी./डी.एल.आर.सी. की बैठक मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। बैठक में जनपद में संचालित विभिन्न बैंकिंग एवं वित्तीय योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गयी। उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वार्षिक ऋण योजनान्तर्गत निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष काफी धीमी प्रगति पाये जाने पर बैंक प्रतिनिधियों को सख्त निर्देश दिया और कहा कि उदासीनता की स्थिति में प्रतिकूल कार्यवाही सुनिश्चित की जायेंगी। शासन की मंशा है कि स्वरोजगार की दिशा में युवाओं, महिलाओं की पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित की जाय।उन्होने डीसी मनरेगा संजय शर्मा को निर्देशित किया कि प्रत्येक सप्ताह ऋण पत्रावलियों पर विशेष निगरानी की जाय। बैंक के अधिकारीगण ऋण आवेदनों को पूरी पारदर्शिता से स्वीकृत करें, अस्वीकृत करने की दशा में स्पष्ट कारण का उल्लेख अवश्य करें।
मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने कहा कि आर.सी.के मामलों में बैंक प्रतिनिधि अपने-अपने शाखाओं के बकायेदारों की आरसी जारी करें। पात्र किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड बनाये जाने के कार्य में तेजी लाये। बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, पी.एम. स्वनिधि, पशुपालन, मत्स्य विभाग, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अन्तर्गत पात्र लाभार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर ऋण उपलब्ध कराये जाने हेतु समीक्षा की गयी।
उपस्थित जनप्रतिनिधियों में विधायक हर्रैया प्रतिनिधि सरोज मिश्र, कप्तानगंज के गुलाब चन्द्र सोनकर, सदर के मु. सलीम तथा महादेवा के फूल चन्द्र श्रीवास्तव ने सामुहिक रूप से ऋण पत्रावलियों के काफी समय से लम्बित रहने पर नाराजगी व्यक्त किया। प्रतिनिधि सरोज मिश्र ने कहा कि शासन की योजनाओं के सापेक्ष उदारतापूर्वक ऋण पत्रावलियों को स्वीकृत किया जाय, जिससे स्वरोजगार को बढावा मिले तथा युवाओं की प्रगति का आधार मजबूत हों। बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से जुड़े दो महिला लाभार्थियों को प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
बैठक का संचालन एलडीएम आर.एन. मौर्या ने किया। इसमें डीडीओ सुशील कुमार श्रीवास्तव, डीडीएम नाबार्ड मनीष कुमार, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, कृषि अधिकारी डा. बाबूराम मौर्या, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी गंगाधर दूबे, कार्यक्रारी अधिकारी मत्स्य संदीप वर्मा, विभिन्न बैंको के प्रतिनिधि अधिकारीगण उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

राजकीय जिला पुस्तकालय को और सुविधाजनक बनाने की पहल, संपर्क मार्ग दुरुस्त करने व नियमित सफाई के निर्देश

कौशाम्बी। जिले में राजकीय जिला पुस्तकालय को अधिक व्यवस्थित, सुविधाजनक और विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बनाने की दिशा में प्रशासन...
उत्तर प्रदेश 
राजकीय जिला पुस्तकालय को और सुविधाजनक बनाने की पहल, संपर्क मार्ग दुरुस्त करने व नियमित सफाई के निर्देश

जिलाधिकारी द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय हरिहरपुर का किया गया निरीक्षण,

संत कबीर नगर, 25 अगस्त 2026(सू0वि0)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय हरिहरपुर का औचक निरीक्षण किया...
उत्तर प्रदेश 
जिलाधिकारी द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय हरिहरपुर का किया गया निरीक्षण,

जिला स्तरीय खाद्य स्टेरिंग कमेटी की बैठक हुई आयोजित।

संत कबीर नगर, 25 अगस्त, 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य सुरक्षा) - ll...
उत्तर प्रदेश 
जिला स्तरीय खाद्य स्टेरिंग कमेटी की बैठक हुई आयोजित।

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर खलीलाबाद में गूंजी राष्ट्रएकता की गाथा

  संत कबीर नगर,   खलीलाबाद, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के प्रायोजन में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं कार्यक्रम...