नौकरी का झांसा, प्रोफेसर पर लगा 7.5 लाख हड़पने का आरोप

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

अमेठी। लोक सेवा आयोग प्रयागराज में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक कॉलेज प्रोफेसर पर दिव्यांग युवक से साढ़े सात लाख रुपये हड़पने का आरोप लगा है। आरोप है कि रकम लेने के बाद प्रोफेसर ने न तो युवक को नौकरी दिलाई और न ही उसकी रकम वापस की।

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित प्रोफेसर के खिलाफ आपराधिक विश्वासघात समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली अमेठी क्षेत्र के तेलियानी लोनियापुर निवासी राम बहाल शर्मा दोनों पैरों से दिव्यांग हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने आरआरपीजी कॉलेज अमेठी से परास्नातक की पढ़ाई की है। पढ़ाई के दौरान कॉलेज के प्रोफेसर राधेश्याम सरोज निवासी ननौती, प्रतापगढ़ से उनके अच्छे संबंध हो गए थे।

पीड़ित के मुताबिक, वर्ष 2021-22 में प्रोफेसर ने लोक सेवा आयोग प्रयागराज में नौकरी लगवाने के नाम पर उनसे साढ़े सात लाख रुपये मांगे।

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर ये खबर भी पढ़े : बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

रकम की व्यवस्था के लिए उनके पिता ने 3.50 लाख रुपये केसीसी के माध्यम से तथा चार लाख रुपये ब्याज पर जमीन का एग्रीमेंट कर जुटाए।

इसके बाद पूरी रकम प्रोफेसर के खाते में भेजी गई। काफी समय बीतने के बाद भी जब नौकरी नहीं मिली तो राम बहादुर ने अपनी रकम वापस मांगी।

आरोप है कि प्रोफेसर ने उन्हें एक चेक दिया, लेकिन बैंक में जमा करने पर वह बाउंस हो गया। पीड़ित का आरोप है कि रकम वापस मांगने पर प्रोफेसर ने गाली-गलौज की और एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दी।

पीड़ित का कहना है कि कर्ज लेकर दी गई रकम पर ब्याज बढ़ते-बढ़ते देनदारी 13 लाख रुपये से अधिक हो गई है। इससे वह मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान है। उसने पुलिस से रकम वापस दिलाने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाली प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने सोमवार को बताया कि आरोपित प्रोफेसर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जाँचोपरान्त इस मामले में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

जिरिबाम-इंफाल रेल लाइन का निर्माण तेज, जीएम ने लिया जायजा

गुवाहाटी। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पूसीरे) निर्माण के महाप्रबंधक आशीष बंसल ने हाल ही में प्रतिष्ठित जिरिबाम–इंफाल नई रेल लाइन परियोजना...
राष्ट्रीय 
जिरिबाम-इंफाल रेल लाइन का निर्माण तेज, जीएम ने लिया जायजा

भारत का हॉकी विश्व कप सेमीफाइनल का टूटा सपना, अर्जेंटीना से मिली हार

एम्सटेलवीन (नीदरलैंड्स)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम का एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना सोमवार को...
खेल 
भारत का हॉकी विश्व कप सेमीफाइनल का टूटा सपना, अर्जेंटीना से मिली हार

भारत में संविधान के अनुसार पारदर्शी तरीके से कराए जाते हैं चुनाव : ज्ञानेश कुमार

सीईसी ने छात्रों को फेक न्यूज से सतर्क रहने और 18 वर्ष की उम्र पर मतदाता बनने की दी सलाह...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
भारत में संविधान के अनुसार पारदर्शी तरीके से कराए जाते हैं चुनाव : ज्ञानेश कुमार

कांग्रेस 50 साल में जितने लोगों को आवास नहीं दे पाई, हमने नौ साल में उतने लोगों को दिया : योगी आदित्यनाथ 

मुख्यमंत्री ने राना बेनी माधव स्मृति सभागार का किया लोकार्पण, बोले—वीर सेनानियों का इतिहास युवा पीढ़ी के लिए बने प्रेरणा...
उत्तर प्रदेश 
कांग्रेस 50 साल में जितने लोगों को आवास नहीं दे पाई, हमने नौ साल में उतने लोगों को दिया : योगी आदित्यनाथ 

सागर में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बहेरिया थाना क्षेत्र में सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक...
मध्य प्रदेश 
सागर में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

उत्तर प्रदेश

भारत में संविधान के अनुसार पारदर्शी तरीके से कराए जाते हैं चुनाव : ज्ञानेश कुमार

सीईसी ने छात्रों को फेक न्यूज से सतर्क रहने और 18 वर्ष की उम्र पर मतदाता बनने की दी सलाह...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
भारत में संविधान के अनुसार पारदर्शी तरीके से कराए जाते हैं चुनाव : ज्ञानेश कुमार

कांग्रेस 50 साल में जितने लोगों को आवास नहीं दे पाई, हमने नौ साल में उतने लोगों को दिया : योगी आदित्यनाथ 

मुख्यमंत्री ने राना बेनी माधव स्मृति सभागार का किया लोकार्पण, बोले—वीर सेनानियों का इतिहास युवा पीढ़ी के लिए बने प्रेरणा...
उत्तर प्रदेश 
कांग्रेस 50 साल में जितने लोगों को आवास नहीं दे पाई, हमने नौ साल में उतने लोगों को दिया : योगी आदित्यनाथ 

प्रभु की निंदा करना तो दूर सुनना भी नहीं चाहिए-प्रणव पुरी महा

फिरोजाबाद, अखिल भारतीय देववाणी परिषद एवं संस्कार भारती के तत्वाधान में श्री राम चन्द्र पालीवाल ऑडिटोरियम में आयोजित शिव महापुराण...
उत्तर प्रदेश 
 प्रभु की निंदा करना तो दूर सुनना भी नहीं चाहिए-प्रणव पुरी महा

रेलटेल ने कोलकाता में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया

गोरखपुर। रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने राजभाषा हिंदी के प्रभावी एवं प्रगतिशील प्रयोग को बढ़ावा देने तथा राजभाषा के...
उत्तर प्रदेश 
रेलटेल ने कोलकाता में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया