निरीक्षण के दौरान 9 क्विंटल मिलावटी खोया बरामद, किया गया नष्ट

8 खाद्य कारोबारकर्ताओं को जारी किया गया नोटिस

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - आगामी रक्षाबन्धन पर्व के दृष्टिगत सहायक आयुक्त खाद्य/अभिहित अधिकारी चितरंजन कुमार के नेतृत्व में मिलावटी खाद्य/पेय पदार्थ के विक्रय पर नियंत्रण हेतु खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल ने जनपद में खाद्य नमूना संकलन करते हुये प्रवर्तन की कार्यवाही की।
प्रवर्तन दल द्वारा मंगलवार को अभिसूचना के आधार पर वाहन संख्या-यू.पी.-78 एलएन-8348 को बड़ेवन के पास निरीक्षण के दौरान लगभग 9 क्विंटल खोया तथा 01 क्विंटल बूंदी दाना जो उन्नाव से बस्ती तथा गोरखपुर जा रहा था, जिसे सन्देह के अधार पर कार्यवाही करते हुये खाद्य पदार्थ खोया के 04 तथा लड्डू दाना के 01 नमूनें संग्रहित कर राजकीय खाद्य विश्लेषक को जांच हेतु प्रेषित किया जा रहा है तथा खोया को जब्त कर विनष्टीकरण की कार्यवाही की जा रही है। यह अभियान पूर्व से चल रहा है अभी तक खाद्य पदार्थ-पनीर, लड्डू, खोया, रंगीन चिप्स के कुल 08 नमूनें संग्रहित करते हुये साफ-सफाई तथा स्वच्छता हेतु कुल 08 खाद्य कारोबारकर्ताओं को नोटिस जारी किया गया है।
खाद्य टीम द्वारा खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 व नियमावली 2011 के प्रावधानों के अन्तर्गत विक्रय व विनिर्माण की दशाओं के प्रति जागरूक किया गया तथा शुद्ध व सुरक्षित खाद्य पदार्थों के विक्रय के निर्देश दिये गये। खाद्य टीम में संजय कुमार तिवारी, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, सुभेष कुमार, अजय कुमार श्रीवास्तव, बृजेश कुमार वर्मा, नरेश कुमार तिवारी एवं अंकिता खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान उपस्थित रहें। यह अभियान मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरूद्ध निरन्तर जारी रहेगा।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

जुलूस-ए-मोहम्मदी के रूट पर फ्लैक्स-बैनरों की भरमार

   बदायूं। जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर शहर में तैयारियां जोरों पर हैं। जुलूस के निर्धारित रूट पर जगह-जगह स्वागत की तैयारियां की...
उत्तर प्रदेश 

जनप्रतिनिधियों ने ऋण पत्रावलियों के काफी समय से लम्बित रहने पर जताई नाराजगी

बस्ती - कलेक्टेªट सभागार में डी.सी.सी./डी.एल.आर.सी. की बैठक मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। बैठक में...

बदायूं की बेटी अलीशबा फातिमा ने जीते स्वर्ण और कांस्य पदक

   बदायूं। डी पॉल स्कूल बदायूं की कक्षा सात की छात्रा अलीशबा फातिमा ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए...

शाही जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर मामले की अगली सुनवाई 29 सितंबर को

संभल। उत्तर प्रदेश में जनपद संभल की सदर तहसील क्षेत्र में स्थित शाही जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर होने का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर उत्साह, सजीं गलियां, घर, दुकानें 

   बदायूं। पैगम्बर हज़रत मोहम्मद साहब की विलादत जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बुधवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। इसको लेकर...