पीड़ित परिवारों से मिले आबिद रजा, मुआवजे की मांग

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। बागपत में 7 सितंबर को एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में कादरचौक और उझानी ब्लॉक के यादव बाहुल्य गांव अल्लापुर चमारी, चेतू नगला और निजामपुर के 13 लोगों की जान चली गई थी। मंगलवार को पूर्व मंत्री आबिद रजा पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने के लिए गांवों में पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कहा कि हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति उनकी पूरी संवेदनाएं हैं। दुख की इस घड़ी में वह पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि सड़क हादसे में मृतकों के परिवारों को 50-50 लाख रुपये तथा घायलों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। पूर्व मंत्री आबिद रजा ने एक्सप्रेसवे पर एंबुलेंस की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध कराने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि यदि एक्सप्रेसवे पर तत्काल एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध होती तो घायलों को समय से चिकित्सा सहायता मिल सकती थी और संभव है कि कुछ लोगों की जान बचाई जा सकती। इस दौरान विनोद यादव, शशांक यादव, हर्षित यादव, लालू यादव, राजवीर यादव, विजय यादव, अनिल यादव, बृजेंद्र सिंह यादव, मास्टर कल्याण यादव, मनीष यादव, देवेंद्र यादव, कृष्ण पाल यादव, शिवराज यादव और भगवान सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

सिर पर ठोस वस्तु से प्रहार कर महिला की हत्या ये खबर भी पढ़े : सिर पर ठोस वस्तु से प्रहार कर महिला की हत्या

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

छात्र को नोटिस जारी करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी

नोटिस वापस लेने के बावजूद कोर्ट ने मांगा जवाब
राष्ट्रीय  राज्य 
छात्र को नोटिस जारी करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी

देश में घूम रहे लाखों दिमाग़ी नफ़रती 'स्वतंत्र': निर्मल रानी

इन दिनों स्वतंत्र भारद्वाज नामक एक 21 वर्षीय नवयुवक अपने कुछ अति नफ़रती पॉडकास्ट की वजह से चर्चा में है।...
विचार मित्र 
देश में घूम रहे लाखों दिमाग़ी नफ़रती 'स्वतंत्र': निर्मल रानी

एचडीएफसी फार्मा एंड हेल्थकेयर फंड ने शुरुआत से दिया 30.19% का रिटर्न

मुंबई, 3 सितंबर 2026: देश की प्रमुख म्यूचुअल फंड कंपनियों में से एक, एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (HDFC AMC)...
कारोबार 
एचडीएफसी फार्मा एंड हेल्थकेयर फंड ने शुरुआत से दिया 30.19% का रिटर्न

संपादकीय: छात्रावास संकट! पढ़ाई से पहले आवास की चुनौती

दिल्ली विश्वविद्यालय देश के सबसे प्रतिष्ठित उच्च शिक्षा संस्थानों में से एक है। हर वर्ष देश के कोने-कोने से मेधावी...
विचार मित्र 
संपादकीय: छात्रावास संकट! पढ़ाई से पहले आवास की चुनौती

उत्तर प्रदेश

अंबेडकरनगर में नकली दवाओं का बड़ा भंडाफोड़

अम्बेडकरनगर।जनपद में नकली एवं डुप्लीकेट औषधियों के निर्माण, पैकेजिंग एवं अवैध आपूर्ति के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्रवाई की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में नकली दवाओं का बड़ा भंडाफोड़

बिसरख पुलिस की कार्रवाई, अवैध पटाखों समेत कई आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। थाना बिसरख पुलिस ने अवैध रूप से पटाखा का भंडारण करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उनके पास...
उत्तर प्रदेश 
बिसरख पुलिस की कार्रवाई, अवैध पटाखों समेत कई आरोपी गिरफ्तार

पीड़ित परिवारों से मिले आबिद रजा, मुआवजे की मांग

बदायूं। बागपत में 7 सितंबर को एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में कादरचौक और उझानी ब्लॉक के यादव बाहुल्य...
उत्तर प्रदेश 
पीड़ित परिवारों से मिले आबिद रजा, मुआवजे की मांग

सीडीओ ने छात्र-छात्राओं से की चर्चा

बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने युवाओं के सर्वांगीण विकास एवं उचित मार्गदर्शन के उद्देश्य से शिव देवी सरस्वती...
उत्तर प्रदेश 
सीडीओ ने छात्र-छात्राओं से की चर्चा